28/09/2025
❤️ से ❤️ के लिए RUN....
✨ वर्ल्ड हार्ट डे ✨
आज इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित यमुनानगर सिटी फ़न रन (मैराथन) के भव्य कार्यक्रम में जाना हुआ।
मैराथन को कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा जी, मेयर श्रीमती सुमन वहमनी जी, पूर्व मेयर मदन चौहान जी, पूर्व चेयरमैन वं एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक रामनिवास गर्ग जी, पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं नेता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🏃♂️ कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन और फिटनेस का संदेश दिया।
🏃♀️ "Run For A Cause – Run For Your Heart" थीम पर आयोजित यह मैराथन नेहरू पार्क, यमुनानगर से शुरू होकर 5 किमी तक चली।
सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर सैर करते हुए नागरिकों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि स्वस्थ हृदय = स्वस्थ जीवन ❤️