2026/11/12
पुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मगिरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग ₹57 करोड़ की लागत से अरखकूदा जेटी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस जेटी के निर्माण से क्षेत्र के नाविकों एवं मछुआरों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही आवागमन सुगम होगा तथा मत्स्य व्यवसाय और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
मत्स्यजीवियों के कल्याण एवं तटीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्यरत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी का इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए हार्दिक आभार।