हथीन

हथीन Landmark & Historical Place

मोदीजी का सरपंचों के लिए पैगाम, शेयर जरुर करें
15/06/2019

मोदीजी का सरपंचों के लिए पैगाम, शेयर जरुर करें

रमजान का महिना क्या गया लोगों के घरों से जैसे बिजली ही चली गई। रमजान खत्म होते ही एक बार फिर बिजली की समस्या खड़ी हो गई।...
09/06/2019

रमजान का महिना क्या गया लोगों के घरों से जैसे बिजली ही चली गई। रमजान खत्म होते ही एक बार फिर बिजली की समस्या खड़ी हो गई। बिजली की समस्या से जूझ रहे पुन्हाना के वार्ड 12 के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने होडल-नगीना रोड को जाम कर दिया। लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक लगे जाम की वजह से होडल-पुन्हाना रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी चौकी पुलिस ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। हालांकि लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया और पर्याप्त बिजली नहीं दी गई तो फिर रोड जाम कर सरकार व बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

हथीन शहर सहित पूरे पलवल जिले में भी किसी कोचिंग सेंटर के पास अग्निशमन की एनओसी नहीं है। जबकि, ये सेंटर घनी आबादी, ऊंची इ...
08/06/2019

हथीन शहर सहित पूरे पलवल जिले में भी किसी कोचिंग सेंटर के पास अग्निशमन की एनओसी नहीं है। जबकि, ये सेंटर घनी आबादी, ऊंची इमारतों में चल रहे हैं। इसकी फिक्र न विभागीय अधिकारियों को है और न ही सेंटर संचालकों को। ऐसे में कोई हादसा हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा, प्रशासन या कोचिंग सेंटर मालिक?

जिले में ऐसे काफी कोचिंग सेंटर हैं, जो इमारतों में किराए पर चल रहे हैं, कुछ तो निजी भवन में संचालित हैं। अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना तो दूर, इनके पास आग बुझाने के उपकरण तक नहीं है। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाए तो स्थिति क्या होगी, अंदाजा लगाया जा सकता है। जबकि नियमानुसार कोचिंग, होटल, हॉस्पिटल, अपार्टमेंट आदि व्यवसायिक भवनों के निर्माण के पहले अग्निशमन से एनओसी लेना जरूरी होता है, लेकिन हैरत की बात है कि शहर में कुछ हॉस्पिटल, अपार्टमेंट, होटलों को छोड़ दें तो किसी के पास एनओसी नहीं है। साथ ही किसी भी कोचिंग सेंटर ने एनओसी नहीं ली है। सूरत हादसे के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिले के फायर ऑफिसर राजेन्द्र दहिया ने भी स्वीकार किया कि जिले चल रहे कोचिंग सेंटरों में से किसी ने भी एनओसी नहीं ली है।

शिक्षा मंत्री के आदेशों को किया दरकिनार : उक्त हादसे को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की ओर से दिए गए आदेशों का अभी तक जिला प्रशासन ने पालन नहीं किया है। उन्होंने आदेश जारी किए थे कि बिना एनओसी के एक भी कोचिंग इंस्टिट्यूट और शिक्षण संस्थान नहीं चलने दिया जाएगा, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने उन कोचिंग संस्थानों की पहचान तक नहीं कराई है, जो बिना एनओसी के चल रहे हैं।

जिला प्रशासन ऐसे संस्थानों की पहचान करेगा, जो मानकों के अनुरूप सुरक्षा प्रबंधों को पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों को किसी भी हालत में जिले में चलने नहीं दिया जाएगा।

22/06/2018

2 मिनट में पलवल गाजियाबाद कुंडली Expressway की सैर

हथीन के गांव स्वामीका में बना राजकीय महिला महाविद्यालय ने एक साल में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। हालांकि पिछले वर्ष यह ...
16/06/2018

हथीन के गांव स्वामीका में बना राजकीय महिला महाविद्यालय ने एक साल में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। हालांकि पिछले वर्ष यह कॉलेज बिना उद्घाटन के ही शुरू कर दिया गया था। तब बहुत कम छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसके चलते इसे को-एजुकेशन कर दिया गया था। कॉलेज का भवन बड़ा है और सुविधाएं ज्यादा हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों में जागरूकता के लिए इसे इस बार भी को-एजुकेशन ही रखा गया है। अब कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन भी चल रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून है। कॉलेज प्रबंधन प्रचार में जुटा है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर सकें।...

कोर्स और सीटें

बीए - 160

बीकाम - 80

-------

कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यार्थियों की मदद के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। कॉलेज में छात्रों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक वर्ष के अंतराल में ही कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है।

पलवल S.P. श्री वसीम अकरम साहब के साथ DC मनीराम शर्मा जी पवित्र माह रमजान की अंतिम इफ्तार पर उनके निवास पर साथ-साथ .....स...
15/06/2018

पलवल S.P. श्री वसीम अकरम साहब के साथ DC मनीराम शर्मा जी पवित्र माह रमजान की अंतिम इफ्तार पर उनके निवास पर साथ-साथ .....

सभी पलवल जिला-वासियों, मित्रों और शुभचिंतकों को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद ...... !

सभी स्वस्थ और प्रसन्न रहें .... !!

हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाये ..... !!!

14/06/2018

DC मनीराम शर्मा जी का Fitness Challenge....

@ देशी अखाड़ा स्टाइल ......

पढ़ाई-लिखाई के इश्क़ ने......
"गालिब" का लंगोट उतार दिया.... !!

वरना हम भी ठोकते थे.......
ताल कभी अखाड़ों में ...... !!!

माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि उनको वीडियो से हम जैसे लाखों-करोड़ों लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करने स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा मिली है .....

सादर !!!

मेरे देश के बच्चे जिस दिन एसे सैलफी लेने लगेगे कई राजनीतिक पार्टीयो का बजूद ही खत्म हो जाएगा ।
13/06/2018

मेरे देश के बच्चे जिस दिन एसे सैलफी लेने लगेगे कई राजनीतिक पार्टीयो का बजूद ही खत्म हो जाएगा ।

बहुत ही सौम्य स्वभावी ,बेहद ईमानदारी से अपना राजनीतिक सफर तय करते हुए चौधरी साहब 3 बार फरीदाबाद से सांसद रहे , आज एम्स म...
12/06/2018

बहुत ही सौम्य स्वभावी ,बेहद ईमानदारी से अपना राजनीतिक सफर तय करते हुए चौधरी साहब 3 बार फरीदाबाद से सांसद रहे ,
आज एम्स में चौधरी रामचन्द्र बैंदा जी का निधन हो गया,
इस अप्राकृतिक घटना ने सम्पूर्ण क्षेत्र को बेहद क्षति पहुचाई हैं ।
प्रकर्ति अपने में स्थान बक्शे !
चौधरी साहब अमर रहेंगे!
अपनी ईमानदारी और सौम्यता के लिए जाने जाते रहेंगे ।। 💐💐💐💐

11/06/2018

Address

Hathin
121103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हथीन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share