Team_RLD

Team_RLD Attend Rashtriya LokDal programs and grab a special interaction with our leaders including Jayant Chaudhary ji.
(1)

राष्ट्रीय लोक दल ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्...
06/18/2026

राष्ट्रीय लोक दल ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘टीम RLD’ के गठन की घोषणा की है।

इसी क्रम में आज हस्तिनापुर क्षेत्र के 9 जिलों, सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर एवं बुलंदशहर, के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीम RLD के संगठनात्मक ढांचे, जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

टीम RLD गांव एवं वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा नेतृत्व और जनता के बीच सक्रिय सेतु की भूमिका निभाएगी


25 तुगलक रोड, नई दिल्ली आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी से विभिन्न क्षेत्रों से ...
06/16/2026

25 तुगलक रोड, नई दिल्ली आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी से विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने मुलाकात की।

गन्ना कानून की वापसी और गुड़ चौपाल में छाई खुशियाँ…बीते दिनों चौधरी जयन्त सिंह जी के प्रयासों से गन्ना क़ानून का प्रस्ता...
06/15/2026

गन्ना कानून की वापसी और गुड़ चौपाल में छाई खुशियाँ…

बीते दिनों चौधरी जयन्त सिंह जी के प्रयासों से गन्ना क़ानून का प्रस्ताव रद्द हुआ और किसानों को बड़ी राहत मिली। इस राहत की ख़ुशी मनाने के लिए किसान गुड़ चौपाल का आयोजन कर रहे हैं। ये तस्वीरें बुलंदशहर की विधानसभाओं में आयोजित की गई ऐसी ही गुड़ चौपालों की है।

दिल्ली के 8 महादेव रोड पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ के महिला सम्मेलन में संगठन राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री...
06/14/2026

दिल्ली के 8 महादेव रोड पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ के महिला सम्मेलन में संगठन राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी की प्रेरणादायी उपस्थिति तथा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया इन्दिरा कपिलावई जी के मुख्य आतिथ्य में महिला नेतृत्व, संगठन सशक्तिकरण और चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सचिव सोनिका आनंद जी ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव महिला विंग शोभा विरियाला जी, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार जी, राष्ट्रीय सचिव मनीषा अहलावत जी, प्रदेश अध्यक्ष रजनीश मलिक जी, प्रदेश महासचिव मनमोहन जी, महिला विंग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशा चौधरी जी, महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह जी, महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह जी, यूपी महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला जी, प्रदेश महासचिव जैस्मीन जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोकदल कश्मीर संभाग के श्रीनगर में आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय (संगठन) महासचिव श्र...
06/13/2026

राष्ट्रीय लोकदल कश्मीर संभाग के श्रीनगर में आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय (संगठन) महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी एवं विनय प्रधान, प्रभारी जम्मू नाद कश्मीर ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक समीक्षा की।

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं जनसंपर्क को और मजबूत करने का आह्वान किया।


06/13/2026

दिल्ली प्रदेश महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

बुलंदशहर में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के एकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी ने कार्यकर्ताओं को संब...
06/09/2026

बुलंदशहर में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के एकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनहितकारी नीतियों और चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में युवाओं, किसानों एवं सर्वसमाज के हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा।
#राष्ट्रीय_लोक_दल #एकता_सम्मेलन

09 जून को बुलंदशहर में आयोजित होने वाले एकता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मिलक...
06/08/2026

09 जून को बुलंदशहर में आयोजित होने वाले एकता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मिलक, करीरा, हिरनौट सहित अनेक गांवों में संपर्क कर क्षेत्रवासियों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। जनसहयोग और संगठन के प्रति लोगों का उत्साह इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की ओर अग्रसर है।

10 जून को काबड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी की प्रस्तावित व...
06/08/2026

10 जून को काबड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी की प्रस्तावित विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कुड़ाना, आल्दी, जसाला, सिलावर, मीमला एवं झाल गांवों में राष्ट्रीय लोक दल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क कर ग्रामीणों से जनसभा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जनसभा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और गांव-गांव रालोद का संदेश पहुंच रहा है।

हस्तिनापुर क्षेत्र के मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण एवं अभिनन्दन...
06/08/2026

हस्तिनापुर क्षेत्र के मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया संगीता दोहरे जी एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जनों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Address

New Delhi, IL

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Team_RLD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Team_RLD:

Share