Charu Agarwal ACP - Deputy Director Page

Charu Agarwal ACP - Deputy Director Page Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Charu Agarwal ACP - Deputy Director Page, Government Official, Lào Cai.

कर्मभूमि
20/03/2026

कर्मभूमि

🎯 Certified Ethical Hacker (CEH v13) – Second Time!Grateful to my Department DOIT&C Government of Rajasthan for providin...
01/11/2025

🎯 Certified Ethical Hacker (CEH v13) – Second Time!
Grateful to my Department DOIT&C Government of Rajasthan for providing continuous opportunities for knowledge enhancement and skill development in the field of Cyber Security.

Continuous learning is the real key to staying ahead in this ever-evolving digital world 🔐💻

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |हम सभी जानते हैं, देश की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाएं पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्...
15/08/2025

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |

हम सभी जानते हैं, देश की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाएं पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट और साइबर स्पेस के बढ़ते दायरे तथा लगभग प्रत्येक उद्योग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस, इंडस्ट्रियल कंट्रोल सिस्टम आदि में साइबर तकनीक के गहन उपयोग के कारण, अब युद्ध केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि साइबर युद्ध (Cyber Warfare) के रूप में भी लड़ा जा रहा है, जो अपने आप में अत्यंत घातक है।

इसी क्रम में, देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों, राज्य सरकारों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के अधिकारियों को इस प्रकार की चुनौतियों से निपटने हेतु भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशन में, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गुजरात, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी पहलुओं पर कार्यरत है, तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (National Security Council Secretariat) द्वारा संयुक्त रूप से, इंडियन एवियशन अकैडमी, नई दिल्ली में 21 जुलाई से 1 अगस्त तक एक साइबर अभ्यास (BHARAT National Cyber Security Exercise 2025) आयोजित किया गया।

राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के पहले सप्ताह में हमें क्लाइंट हार्डनिंग, सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन साइबर सिक्योरिटी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।

दूसरे सप्ताह में, सभी प्रतिभागियों को 10-10 के समूह में विभाजित कर, उनकी ब्लू टीम बनाई गई और सैकड़ों वर्चुअल मशीनों के माध्यम से आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की रक्षा करने हेतु, इंडियन आर्मी की प्रशिक्षित रेड टीम के साथ रियल-टाइम साइबर अटैक-डिफेंस अभ्यास कराया गया। यह लाइव फायर एक्सरसाइज लगातार 5 दिनों तक चली, जिसमें विभिन्न टीमों ने अपनी तकनीकी क्षमता के अनुसार अपने-अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का बचाव किया।

इस दौरान समानांतर रूप से कैप्चर द फ्लैग (CTF) इवेंट भी आयोजित हुआ, जिसमें जटिल साइबर सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करना था।
मेरे दल को प्राप्त सबसे कठिन कार्यों में से एक था — एक रैनसमवेयर एक्सीक्यूटेबल द्वारा एन्क्रिप्ट किए गए सिस्टम डेटा की कुंजी निकालना। इसके लिए मैंने मैलवेयर विश्लेषण एवं रिवर्स इंजीनियरिंग कर, सोर्स कोड और विभिन्न टूल्स (dyspy, Kali Linux, Python आदि) की मदद से की-जनरेशन प्रक्रिया को सिम्युलेट किया और प्रत्येक सिस्टम के लिए अलग-अलग उत्पन्न होने वाली कुंजी सफलतापूर्वक प्राप्त की।

लगभग 4-5 रातों तक केवल 2 घंटे की नींद लेकर, टीम के साथ सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए, जिसके परिणामस्वरूप हमारी टीम ने देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेरी टीम में सीबीआई, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, डीआरडीओ, इंडियन एयर फोर्स जैसी देश की प्रतिष्ठित एजेंसीज के सदस्य शामिल थे |

मुख्य अतिथि Sh T.V. Ravi Chandran IPS भारत के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (Team NSA Ajit Doval Sir) द्वारा हमें कांस्य पदक प्रदान किए गए।

https://abhyas.ind.inAfter nearly two years of dedicated effort, I’m proud to share the launch of Abhyas — a completely ...
23/05/2025

https://abhyas.ind.in

After nearly two years of dedicated effort, I’m proud to share the launch of Abhyas — a completely free learning platform built with the vision of accessible, high-quality education for all.

Abhyas is especially valuable for students preparing for various competitive exams, and we’ll soon be rolling out live mock exams to help learners test and track their progress in a healthy and supportive environment.

If you’re connected to the IT or education ecosystem, I sincerely encourage you to explore the platform and help spread the word.

**Knowledge grows when shared. Let’s make

https://abhyas.ind.in/मुझे यह बताते हुए खुशी है कि "अभ्यास" पोर्टल, जो सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के छा...
01/05/2025

https://abhyas.ind.in/

मुझे यह बताते हुए खुशी है कि "अभ्यास" पोर्टल, जो सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के छात्रों के लिए एक सहायक मंच है, अब स्थाई रूप से सभी छात्रों के लिए निशुल्क लॉन्च कर दिया गया है! 🎉
यदि आपके आसपास कोई कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी या संबंधित क्षेत्र से पास आउट है और पब्लिक सर्विस की तैयारी कर रहा है, तो कृपया उन्हें इस निशुल्क पोर्टल के बारे में ज़रूर बताएं।
अभी इस पर , माह अगस्त 2025 में होने वाले आई टी डिपार्टमेंट के एसीपी(उपनिदेशक) एग्जाम का भी लगभग सभी कंटेंट निशुल्क उपलब्ध है | एवं भविष्य में और भी कंटेंट उपलब्ध रहेगा |
अभ्यास पर आप पा सकते हैं:
विभिन्न स्रोतों से एकत्रित और प्रमाणित स्टडी मैटेरियल (स्टैंडर्ड कॉपी में)।
बिल्कुल सिम्युलेटेड एनवायरमेंट में ऑनलाइन एग्जाम का अनुभव, जो गेट/कैट और अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तरह है।
परीक्षा के बाद अपनी रैंक, विस्तृत विश्लेषण और ग्राफिकल रिपोर्ट।
किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा।
और भी बहुत कुछ!
हमारा उद्देश्य दूर-दराज के छात्रों और उन स्टूडेंट्स की मदद करना है जो हर सुविधा तक आसानी से नहीं पहुँच पाते। यह एक छोटा सा "मेड इन इंडिया" प्रयास है ताकि आईटी के माध्यम से छात्रों को एक सहायक मंच मिल सके।
अभ्यास पर अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करें और अपनी तैयारी को एक नई दिशा दें! रजिस्ट्रेशन के लिए आपको केवल एक एक्टिव ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी।
आपके सुझावों का हमेशा स्वागत है! आप हमें पोर्टल के होम पेज पर दी गई ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं।
कृपया इस पोस्ट को अपने ग्रुप्स और ज़रूरतमंद साथियों के साथ शेयर करें। धन्यवाद!

https://abhyas.ind.in/

I am delighted to announce that the "Abhyas" portal, a helpful platform for Information Technology students, has now been permanently launched free of charge for all students! 🎉
If you know anyone who has graduated in Computer Science, Information Technology, or related fields and is preparing for Public Service exams, please do inform them about this free portal.
Currently, almost all the content for the IT Department's ACP (Deputy Director) exam scheduled for August 2025 is available for free on it. More content will be available in the future.
On Abhyas, you can find:
Well-compiled and authenticated study material (in standard copy) from various sources.
Online exam experience in a completely simulated environment, similar to GATE/CAT and other prestigious exams.
Your rank, detailed analysis, and graphical reports after the exam.
Facility to raise objections on any question.
And much more!
Our aim is to help students in remote areas and those who do not have easy access to all facilities. This is a small "Made in India" effort to provide a helpful platform to students through IT.
Register for free on Abhyas and give a new direction to your preparation! You only need an active email ID for registration.
Your suggestions are always welcome! You can write to us at the email ID provided on the portal's homepage.
Please share this post with your groups and needy friends. Thank you!

got opportunity to attend Expo@Bharat Mandapam, Delhi.& a nice feeling of staying  State Gues House@Delhi.
23/04/2025

got opportunity to attend Expo@Bharat Mandapam, Delhi.
& a nice feeling of staying State Gues House@Delhi.

Address

Lào Cai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Charu Agarwal ACP - Deputy Director Page posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Charu Agarwal ACP - Deputy Director Page:

Share