22/09/2025
आइए, ‘GST बचत उत्सव’ के साथ त्योहारों के इस मौसम को नई उमंग और नए जोश से भर दें! GST की नई दरों का मतलब है- हर घर के लिए अधिक से अधिक बचत, साथ ही व्यापार और कारोबार के लिए बड़ी राहत। देश की वर्तमान जरूरतों और भविष्य के सपनों को देखते हुए GST के ये नए reforms लागू हो रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत पार्टी कार्यालय अटल कुंज रीवा में लगाई गई नमो-प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजित प्रबुद्ध-जन सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र से आए प्रबुद्धजनों, कार्यकर्ता एवं युवा साथियों से संवाद किया।
GST सुधार युवा, किसान, महिला एवं श्रमिकों के लिए नए अवसर लेकर आए हैं। कृषि मशीनों से लेकर महत्वपूर्ण दवाओं, शिक्षण सामग्री से लेकर आटोमोबाइल तक घटा हुआ जीएसटी जनजीवन को आसान बनाएगा, लागत कम करेगा और जन-सामान्य की आमदनी बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रारंभिक जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रसारण भी किया गया, जिसका अवलोकन किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा में जनहित के अनेक कल्याणकारी कार्य और आयोजन किया जा रहे हैं।
जनकल्याण के इस अभियान में हम सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन सेवा भाव और राष्ट्र की उन्नति हेतु पूर्ण समर्पण भाव से करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
मैं सभी युवाओं से आह्वान करता हूँ कि फिट इंडिया का संकल्प लें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के संदेश “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” को आगे बढ़ाएँ।
#सेवा_पखवाड़ा #रीवा