Samajwadi Party

  • Home
  • Samajwadi Party
Directions Website

Samajwadi Party Samajwadi Party came into existence on October 4, 1992 in Lucknow. He also worked towards putting an end to capitalist-feudalistic tendencies.

The Samajwadi Party believes in creating a socialist society, which works on the principle of equality and the party has a secular and democratic outlook. The Samajwadi Party believes in continuously working towards the upliftment of weaker sections of society and it stands against communal forces.

Freedom fighter, socialist and a great Parliamentarian, Ram Manohar Lohia is a guiding light for the Samajwadi Party. Ram Manohar Lohia’s integrity, selfless struggle for India’s independence and his ability to unite people of all sections of society has greatly influenced the leaders, youth and workers in the party. Lohia was jailed by the British several times during the freedom struggle and he fought rigorously all his life for social equality.

Mahatma Gandhi’s ideas greatly influenced Lohia who worked tirelessly during the freedom movement writing articles against the British, raising awareness against British imperialism in Europe, and after India became independent devoted himself to grassroots politics which included farmers cause, development work and fighting against social injustice. Lohia’s ability to awaken the people with his fiery articles on Satyagraha and his innate knowledge of social problems made him the foremost socialist leader of India. Lohia’s ‘Do or Die’ spirit is an inspiration and a guiding force for the Samajwadi Party in its struggle for social upliftment of the poor, backward and socially weaker sections of society.

बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद !ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।शोक सं...
05/08/2026

बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद !

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

भावभीनी श्रद्धांजलि !

05/08/2026

माननीय अखिलेश यादव जी ज़िंदाबाद !

05/08/2026

Samajwadi Party Updates !

05/08/2026

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 05.08.2026
समाजवादी चिंतक श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों और अन्य प्रदेशों में जोश और उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया।
श्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आये प्रबुद्ध समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क में होना था लेकिन सरकार के लोगों ने परमीशन नहीं दी। इसलिए कार्यक्रम यहां कार्यालय में करना पड़ा। आज हम लोग जनेश्वर मिश्र जी के मिशन को पूरा करने का संकल्प लेते है। उनका मिशन लगातार चलता रहेगा। समाजवादी सरकार में जनेश्वर मिश्र जी के नाम पर सबसे बड़ा पार्क मनाया गया। इस पार्क को सदियों तक याद किया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम लोग समाजवादी चिंतक, जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मना रहे है। उन्होंने समाजवादी आन्दोलन को जीवन पर्यन्त आगे बढ़ाया। अपने जीवन में समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया। जनेश्वर मिश्र जी ने सादगी के साथ अपने विचारों से सबको जोड़ने का काम किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा के लोग लोकसभा चुनाव पीडीए से हारें है तबसे पीडीए की तरह-तरह की परिभाषा बनाते है। लेकिन वो जान ले पीडीए में पीड़ित पंडित का शार्ट फार्म है। भाजपा जितना पीड़ा देगी, पीड़ा बढ़ाएगी पीडीए उतना ही मजबूत होगा। भाजपा सरकार ने लोगों को बहुत प्रताड़ित किया है। पीड़ा दी है। लोगों को बहुत सी घटनाएं पता है। कानपुर में गाड़ी पलटाई। बस्ती में एक साथी न्याय के लिए गया था। पुलिस के लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया। इस सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ तो अन्याय हो ही रहा था अब ब्राह्मणांे के भी पीछे पड़ गयी है। इसके कई उदाहरण है। सरकार को गोरखपुर का हाता नहीं भाता।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। स्वास्थ्य विभाग को तो खुद ही इलाज की जरूरत है। भाजपा सरकार ने पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया। कुंभ में त्रिवेणी में स्नान नहीं करने दिया। शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोके जाने का दूसरा उदाहरण कहीं नहीं है। शंकराचार्य जी को धरना देना पड़ा। धरने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस सरकार ने बटुकों के साथ अपमान किया। शंकराचार्य जी को डराने के लिए उनपर पास्कों का झूठा मुकदमा लगाया। लेकिन पूज्यनीय शंकराचार्य जी झुके नहीं। वह पूरे प्रदेश में गये। जगह-जगह उनका समाजवादियों ने स्वागत किया समाजवादी लोग शंकराचार्य जी के साथ खड़े रहे। भाजपा सरकार से केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं हर समाज के लोग दुःखी हैं। भाजपा ने हर चीज पर संकट खड़ा कर दिया है। भाजपा दूसरों को बदनाम करने के लिए नकारात्मक राजनीति करती है। देश की नई पीढी जेन जी ने इन्हें जवाब दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति के पाप का घड़ा भर गया है। युवाओं ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। जब वोट पड़ेगा तो भाजपा का पता नहीं चलेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सबका सम्मान करती है। किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। समाजवादी पार्टी को जब भी मौका मिला है सम्मान देने का काम किया है। आज भी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार में बनाए गये लोकभवन में ही प्रतिमा लगायी गयी। समाजवादी पार्टी की सरकार में भगवान के नाम पर बने इकाना अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम को भाजपा ने अटल जी के नाम पर किया।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के एक रंगी मुख्यमंत्री की भाषा कैसी है, सभी जानते है। समाजवादी पार्टी ने सभी को पहले भी सम्मान दिया है। आगे भी देंगे।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी करके सबसे बड़ा महापाप किया है। दान पात्र से पैसा निकाल लिया। चंदा चोरी कर लिया। जब चोरी पकड़ी गयी तो छोटे कर्मचारियों को पकड़कर जेल भेज दिया। चढ़ावा चोरी इतनी बड़ी है जिसकी कल्पना नहीं कर सकते है। इतनी बड़ी चोरी छोटे कर्मचारी नहीं कर सकते हैं। चढ़ावा चोरी में बड़े लोग शामिल है। मुख्यमंत्री जी बार-बार अयोध्या जाते थे, इसके बावजूद उन्हें चढ़ावा चोरी का पता नहीं लगा। गुप्त दान गायब हो गया, पता नहीं लगा। चढ़ावा चोरी के खुलासे के बाद भाजपा के लोग चढ़ावे की रसीद मांग रहे हैं, इससे घटिया बात दूसरी नहीं हो सकती है। सनातनी परम्पराओं में चढ़ावा और दान की रसीद नहीं होती है। भाजपाई रसीद मांग रहे है। क्योंकि इनके यहां एक रसीद घोटाला करने वाले डिप्टी सीएम भी है। उन पर पाप पड़ा। जनता ने 2022 में उन्हें हरा दिया। जिन्होंने राम धन की चेारी की है उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में हरा देगी। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग, हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है। लखनऊ-कानपुर की 63 किलोमीटर सड़क चार हजार करोड से ज्यादा में बनी, लेकिन उद्घाटन के बाद ही जगह-जगह टूट गयी। गड्ढ़े हो गये। भाजपा सरकार ने एक जगह नहीं हर जगह लूट की हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की 90 किलोमीटर की सड़क पर 7 हजार करोड़ लुटा दिए गये। यह सरकार इंजीनियर नहीं, ठेकेदार की तरह काम कर रही हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में समझौता हुआ है। घटिया निर्माण हुआ। समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे पर किसानों के लिए मंडी बनायी जा रही थी। भाजपा सरकार ने मंडियों का काम रोक दिया। भाजपा सरकार ने समाजवादियों के किए कामों को बर्बाद कर दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अन्याय कर रही है। लोगों को पुलिस झूठे मुकदमों में फंसा रही है। प्रताड़ित कर रही है। ऐसा अत्याचार कभी नहीं हुआ। भाजपा पुलिस से अन्याय करा रही है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में बनाए गए यूपी डायल 100 पुलिस सेवा को भी बर्बाद कर दिया। समाजवादियों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था बनायी थी। उसे भी खराब कर दिया। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। पहले खाद की बोरी से चोरी हुई थी अब तो पूरी बोरी चोरी हो गयी। किसान डीएपी, यूरिया के लिए भटक रहा है। खाद नहीं मिल रही है। अब तो शुद्ध डीजल और पेट्रोल भी नहीं मिल रहा है। पेट्रोल में इथेनाल मिलाकर दिया जा रहा है। मिलावटी पेट्रोल से गाड़िया खराब हो रही है। ई-20 में बड़ा-बड़ा खेल हो रहा है। बीजेपी, भ्रष्टाचारी, जुल्म करने वाली और पापी पार्टी है। इसने चंदा चोरी किया है। ये भ्रष्ट, जुल्मी, पापी लोग है। इस बार प्रदेश की जनता इनको सजा देगी। भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी का सम्मान होगा। भाजपा सरकार ने जिन महापुरूषों की छुट्यिों को समाप्त किया है उसे फिर से लागू करेंगे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें असली श्रद्धांजलि है। उन्होंने पूरे जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने कहा कि असली सनातनी समाजवादी लोग है। समाजवादी सबका सम्मान करते है। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी।
नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रबुद्ध वर्ग पर बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है। प्रबुद्ध वर्ग को इस पर विचार करना होगा। इतना अन्याय कभी नहीं हुआ था। जनेश्वर मिश्र जी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। भाजपा सरकार अन्याय की प्रतीक बन गयी है। 2027 में इस अन्यायी सरकार को हटाकर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।
कार्यक्रम के संयोजक, सांसद श्री सनातन पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम से लेकर पूरब तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। यहां मौजूद लोगों का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के नाम पर एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाकर उन्हें सम्मान दिया गया था। श्री पाण्डेय ने कहा कि पूरे देश में श्री अखिलेश यादव जैसा दूसरा नेता नहीं है। ये सभी को गले लगाते हैं। सभी का सम्मान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्रा एवं श्री मणेन्द्र मिश्रा ने किया।
जयंती समारोह में काशी के श्रीराम जानकी डमरू दल सेवा समिति के 15 बटुकों ने डमरू वादन किया। इससे पूर्व गंगा आरती हुई। स्वास्तिवाचन में श्री अखिलेश यादव के जीवन में सफलता की कामना की। श्री अखिलेश यादव ने बटुकों को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रबुद्ध समाज के लोगों ने श्री अखिलेश यादव को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया। समाजवादी पार्टी परिसर के बाहर मनोज शुक्ला, अपर्णा जैन और नीतेन्द्र यादव की ओर से दही जलेबी, सब्जी पूड़ी का इंतजाम था। पंडित अमरपाल शर्मा के स्टाल पर जीरा और कोल्ड ड्रिंक बांटा गया। श्री अवलेश सिंह ने आये हुए सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, पूर्व विधायक श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री जयशंकर पाण्डेय, श्री भगतराम मिश्रा, लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर श्री जयशंकर पाण्डेय, श्री अरुण कुमार त्रिपाठी और श्री अमरेश मिश्रा द्वारा श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की राजनीतिक यात्रा पर लिखी गई पुस्तक श्री अखिलेश यादव को भेंट की। इसके लिए श्री यादव ने सभी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी एवं अरविन्द कुमार सिंह, प्रो0 रमेश दीक्षित, श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के भाई तारकेश्वर मिश्रा, बेटी मीना तिवारी, पूर्व विधायकगण अमरपाल शर्मा, एके ओझा, बैजनाथ दूबे, जयंत प्रसाद, रामजी शुक्ला, सुभाष राय, पीके राय, नंदिता शुक्ला, विनय तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, मुनीन्द्र शुक्ला, अरुण शंकर शुक्ला, प्रो0 बी. पाण्डेय के साथ सर्वश्री प्रो0 आरके पाठक, अनुराग मिश्रा, एसके राय, त्रयंबक पाठक, प्रदीप शर्मा, अमित चौबे, हरीश मिश्रा बनारस वाले, हिमांशु त्रिपाठी, मणेन्द्र मिश्रा, पंड़ित शर्मिला महाराज, संजय मिश्रा, राजा चतुर्वेदी, राम भजन चौबे, संजय पाण्डेय, किशन दीक्षित, राजेश शर्मा, रमेन्द्र त्रिपाठी, कार्तिक तिवारी, करूणेश, मनीष पाण्डेय, वंदना मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा बस्ती पूर्व महासचिव सपा, सुशील चन्द्र दुबे प्रदेश सचिव जौनपुर, कृष्ण कुमार त्रिपाठी पूर्व महानगर अध्यक्ष गोरखपुर, विक्रांत उपाध्याय पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, अभिषेक पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा, शशिकांत दुबे, विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी, डॉ. सुरभि शुक्ला, मुकेश शुक्ला, अमरजीत यादव महराजगंज, वंदना दीक्षित, राम प्रवेश, सर्वेश यादव, उमेश मुदगल, आलोक त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, देवी शंकर बाजपेई, मनोरमा त्रिवेदी, बंदना चतुर्वेदी, अनीता तिवारी, रंजना शर्मा, राहुल सिंह बेरिया, आशीष चौबे, डॉ. जितेन्द्र, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ    प्रकाशन/प्रसारण हेतु-    दिनांकः 05.08.2026      समाजवादी च...
05/08/2026

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 05.08.2026
समाजवादी चिंतक श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय समेत प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में जोश और उत्साह के साथ मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
जनेश्वर मिश्र पार्क में सर्वश्री श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के परिवार के सदस्य पुत्री मीना तिवारी, भाई तारकेश्वर मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, विश्वभूषण तिवारी, अमृता त्रिपाठी, सर्वानंद पाठक समेत अम्बिका चौधरी पूर्व मंत्री, सीमा राजभर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ, फाखिर सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष, सिकंदर यादव प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, अनीस राजा प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड, शरद शरन प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ सहित पूर्व मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, उदयवीर सिंह पूर्व एमएलसी, अम्बरीश पुस्कर पूर्व विधायक, नेता सपा पार्षद दल नगर निगम कामरान बेग, उपनेता सपा पार्षद दल नगर निगम देवेन्द्र सिंह जीतू, सोनू कनौजिया पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र, विजय बहादुर, अच्छे लाल सोनी, सीएल वर्मा उपाध्यक्ष सपा, सतेन्द्र उपाध्याय, राम सिंह राणा, ममता रावत पार्षद, पवन मनोचा प्रमुख व्यापारी नेता, मो0 एबाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, राम नरेश चौरसिया पार्षद, संतोष यादव सभासद, गोविन्द यादव सभासद, विजय सिंह, रामसागर यादव, सर्वेश यादव, पूजा शुक्ला भसीन, उदयभान सिंह सभासद, देवी बख्श सिंह एडवोकेट, अजय सिंह, नवेद अहमद, ऊषा सेन ब्लाक प्रमुख, ताराचंद, निदा लारी खान प्रवक्ता, अनुराग भदौरिया प्रवक्ता, गोमती यादव पूर्व विधायक, श्रिया शुक्ला, अंजली सिंह, पायल सिंह प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा, मीना यादव, लता जायसवार, नीता सैनी, फारूख जहां, सोनिका मिश्रा, आशा यादव, डीआरएस यादव, ब्रजेश सिंह बैचलर, शोभित वर्मा, सिपाही यादव, संतोष रावत, जयराम कनौजिया, अभिषेक, अमिता चौधरी, गजेन्द्र मिश्र, राजेन्द्र यादव, मनीष कश्यप, नंद किशोर, मनमोहन, दीन दयाल, अंशिका पाण्डेय, मो. फहीम, मो. अदनान, ओम नारायण त्रिपाठी, परवेज अहमद, रोहित, सनी कनौजिया, डॉ. आजम लारी पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, सिराज अहमद खां, संजय सिंह पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा, आनंद चौधरी, अजय गौतम, शैलेश यादव, अतुल प्रजापति, गुंजन सिंह, शब्बीर अली, अर्चना रावत, राम समुझ रावत, इरशाद अहमद गुड्डू, सुनील तंतुआ, डॉ. मरगूब कुरैशी, प्रवेश यादव, शिवांशु तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा आदि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धेय जनेश्वर मिश्रा जी को नमन किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

05/08/2026

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 05.08.2026
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है। सरकार सोशल मीडिया से बच्चों के एकाउण्ट डिलीट कर रही है। छात्र आन्दोलन के दौरान जिन लोगों ने सोशल एकाउण्ट पर सरकार की तानाशाही के खिलाफ पोस्ट किया या रील्स डाली, उनके एकाउण्ट बंद किए जा रहे है। सरकार देश को किस दिशा में ले जा रही है।
बुधवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी है। यह सरकार उसी को मार देना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। परीक्षाएं लीक हो जाती है। छात्रों-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी पर संसद में चर्चा हो। भाजपा के संगी संगठनों ने जो चंदा और चढ़ावा चोरी की है उस पर चर्चा हो। छात्रों-नौजवानों के साथ जो बर्बरता हुई है उस पर गृहमंत्री श्री अमित शाह संसद में जवाब दें। लेकिन भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। भाजपा सरकार सदन नहीं चला रही है। उन्होंने कहा कि नारी वंदन बिल को लेकर भी सरकार की मंशा ठीक नहीं थी। नारी वंदन बिल 2023 में पास हो चुका है। सरकार मौजूदा संख्या पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण क्यों नहीं लागू कर रही है। सरकार मौजूदा संख्या पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दे। परिसीमन बिल को लेकर समाजवादी पार्टी की जो राय पहले थी वही अब भी है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

05/08/2026

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 05.08.2026
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानमंडल मानसून सत्र के तीसरे दिन भी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, राम धन की लूट, किसानों की समस्याओं, खाद की किल्लत, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं को लेकर विधानसभा परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने लाल टोपी लगाकर, हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। भाजपा सरकार में हर जगह, भ्रष्टाचार और लूट है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ    प्रकाशन/प्रसारण हेतु-    दिनांकः 05.08.2026      समाजवादी प...
05/08/2026

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 05.08.2026
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है। सरकार सोशल मीडिया से बच्चों के एकाउण्ट डिलीट कर रही है। छात्र आन्दोलन के दौरान जिन लोगों ने सोशल एकाउण्ट पर सरकार की तानाशाही के खिलाफ पोस्ट किया या रील्स डाली, उनके एकाउण्ट बंद किए जा रहे है। सरकार देश को किस दिशा में ले जा रही है।
बुधवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी है। यह सरकार उसी को मार देना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। परीक्षाएं लीक हो जाती है। छात्रों-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी पर संसद में चर्चा हो। भाजपा के संगी संगठनों ने जो चंदा और चढ़ावा चोरी की है उस पर चर्चा हो। छात्रों-नौजवानों के साथ जो बर्बरता हुई है उस पर गृहमंत्री श्री अमित शाह संसद में जवाब दें। लेकिन भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। भाजपा सरकार सदन नहीं चला रही है। उन्होंने कहा कि नारी वंदन बिल को लेकर भी सरकार की मंशा ठीक नहीं थी। नारी वंदन बिल 2023 में पास हो चुका है। सरकार मौजूदा संख्या पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण क्यों नहीं लागू कर रही है। सरकार मौजूदा संख्या पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दे। परिसीमन बिल को लेकर समाजवादी पार्टी की जो राय पहले थी वही अब भी है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ    प्रकाशन/प्रसारण हेतु-    दिनांकः 05.08.2026      समाजवादी प...
05/08/2026

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 05.08.2026
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानमंडल मानसून सत्र के तीसरे दिन भी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, राम धन की लूट, किसानों की समस्याओं, खाद की किल्लत, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं को लेकर विधानसभा परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने लाल टोपी लगाकर, हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। भाजपा सरकार में हर जगह, भ्रष्टाचार और लूट है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

05/08/2026

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samajwadi Party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share