22/05/2026
92 वर्ष की आयु में पूजनीय आचार्य राम चन्द्र शास्त्री जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
आज उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आर्य समाज, राष्ट्र सेवा एवं संस्कार निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
जब मैं लगभग 10-12 वर्ष की आयु का था, तब आचार्य जी ने ही मुझे प्रथम बार RSS की ध्वज प्रणाम करवाया था। करीब 40 वर्ष पूर्व उन्होंने मुझे स्वयंसेवक बनाया, आर्य वीर दल की शाखा से जोड़ा और दंड चलाना भी सिखाया।
आचार्य जी का हमारे परिवार से भी अत्यंत आत्मीय संबंध रहा। वे लंबे समय से हमारे घर पर हवन एवं वैदिक अनुष्ठान करवाते रहे। उन्होंने ही मुझे वैदिक विचारधारा, संस्कारों एवं ‘सत्यार्थ प्रकाश’ जैसे महान ग्रंथ के महत्व से परिचित कराया।
उनका स्नेह, अनुशासन, वैदिक ज्ञान और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
#श्रद्धांजलि #आचार्यरामचन्द्रशास्त्री #ॐशांति #आर्यसमाज #राष्ट्रसेवा #संस्कार #वैदिकसंस्कृति #आर्यवीरदल #श्रद्धासुमन #नमन