Santosh Patel DSP

Santosh Patel DSP Dsp Santosh Patel MP Police Balaghat
(26)

आग लगने के बाद छत की ओर भागना और जानलेवा हो सकता है। दिल्ली में भीषण आग हादसे में जान गंवाने वालो के दुखद समाचार के बीच ...
03/06/2026

आग लगने के बाद छत की ओर भागना और जानलेवा हो सकता है। दिल्ली में भीषण आग हादसे में जान गंवाने वालो के दुखद समाचार के बीच फायर सर्विस मैनों ने लगभग 40 लोगों की जान बचाई है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि घायलों को ताक़त दें ताकि सुरक्षित रहें। जब भी आग लगे तो हमें क्या करना चाहिए इसकी भी सीख हम सबको लेना चाहिए।
१. आग के धुएं से बचने के लिए ज़मीन के सहारे रेंगकर बाहर निकलें, क्योंकि ज़हरीला धुआं ऊपर की तरफ जमा होता है।
२. नाक और मुंह को गीले या सूखे कपड़े से ढक लें।
३. कमरे से बाहर निकलने से पहले दरवाज़े को छूकर देखें, अगर वह गर्म है, तो उसे न खोलें और खिड़की से मदद मांगे।
४. लिफ्ट का इस्तेमाल न करें,हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करे क्योंकि लिफ्ट में धुआं भर सकता है या फिर जाम हो सकती है।
मृत आत्माओं को ईश्वर शांति दे। #दिल्ली

बहुत सुंदर तस्वीर जिसमें जिंदगी बदली हुई दिख रही है क्योंकि ये दूल्हा दुल्हन कुछ माह पहले जंगलों में बंदूक लिए भटकते फिर...
03/06/2026

बहुत सुंदर तस्वीर जिसमें जिंदगी बदली हुई दिख रही है क्योंकि ये दूल्हा दुल्हन कुछ माह पहले जंगलों में बंदूक लिए भटकते फिरते थे अर्थात सशस्त्र नक्सली थे लेकिन एक निर्णय ने इनकी जिंदगी बदल दी और अब सामाजिक जीवन जी रहे हैं।
गिरने के बाद इंसान..हौंसलों से खड़ा होता है,
और समय पर लिए गए फैसलों से बड़ा होता है। अच्छे फैसले को बधाई। 🎉

मुस्कान के पीछे दर्द छिपा है…..अगर मैं पूछूँ कि किस किस के साथ फ्रॉड हुआ है या कॉल आया है तो कमेंट्स में लाइन लग जाएगी ल...
03/06/2026

मुस्कान के पीछे दर्द छिपा है…..अगर मैं पूछूँ कि किस किस के साथ फ्रॉड हुआ है या कॉल आया है तो कमेंट्स में लाइन लग जाएगी लेकिन कोई इसलिए नहीं बताता क्योंकि लोग कहने लगते हैं कि बेवक़ूफ़ बन गया, दिमाग़ नहीं था इस सामाजिक भय से रिपोर्ट भी नहीं लिखाते। साइबर एडवोकेट कुलभूषण यादव जी से बहुत दिनों बाद मुलाकात हुई। आधा घंटे की चर्चा में ऐसा लगा जैसे हम डिजिटल दुनिया में नहीं बल्कि दलदल की दुनिया में घुसे हों और न जाने कब फँस जाएँ क्योंकि साइबर क्रिमिनल इतना आगे हैं जिन्हें पकड़ना कठिन काम है। साइबर गैंग हर दिन नया तरीका अपना रही है जब तक हम उनका पैटर्न समझते हैं वो लोग नए तरीक़े से फ्रॉड करना शुरू कर देते हैं।
भाई साहब ने अंत बताया कि जिसकी पुलिस या साइबर पुलिस तक पहुंच न हो तो अपने मोबाइल से 1930 पर कॉल करें या फिर cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। मदद अपने आप मिलती है और बातें गुप्त रखी जाती हैं।

शक्कर को अंग्रेजी ने सुगर कहते हैं लेकिन ब्राउन सुगर को हिंदी में क्या कहते हैं शायद किसी को पता हो। मंदसौर पुलिस को बधा...
02/06/2026

शक्कर को अंग्रेजी ने सुगर कहते हैं लेकिन ब्राउन सुगर को हिंदी में क्या कहते हैं शायद किसी को पता हो। मंदसौर पुलिस को बधाई दीजिए क्योंकि 20 करोड़ की ब्राउन सुगर स्मैक पकड़ी है। हीरोइन, स्मेक, ब्राउन शुगर जितने सुंदर नाम हैं उतने ही अत्यधिक घातक और जानलेवा नुकसान हैं। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर सीधा असर करती है और कुछ ही बार के इस्तेमाल से इसकी लत लग जाती है। जो एक बार पकड़ा गया उसकी जिंदगी जेल में सड़ जाती है। इसलिए नशीले पदार्थों को न बेचें और न ही उपयोग करें।

कौन कौन सहमत हैं कि गणेश भगवान पूरी तरह सही थे?…एक बार कैलाश पर्वत में शिवा पार्वती जी ने दोनों बेटों की परीक्षा लेने के...
02/06/2026

कौन कौन सहमत हैं कि गणेश भगवान पूरी तरह सही थे?…एक बार कैलाश पर्वत में शिवा पार्वती जी ने दोनों बेटों की परीक्षा लेने के लिए एक काम दिया कि जो पहले पूरी पृथ्वी की परिक्रमा करेगा वही श्रेष्ठ माना जाएगा। पूरी पृथ्वी की परिक्रमा करने के लिए कार्तिकेय भगवान मोर में सवार होकर निकलें लेकिन गणेश जी के पास चूहा था इसलिए उन्होंने शिव पार्वती जी के तीन चक्कर लगाकर वहीं खड़े हो गए। जब कार्तिकेय जी लौटे तो देखा कि गणेश जी पहले पहुँच गए थे। जब शिव-पार्वती ने गणेश जी से इसका कारण पूछा, तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, "माता-पिता ही तीनों लोक और सारा संसार हैं। मेरे लिए मेरे संपूर्ण संसार आप ही हैं, इसलिए मैंने आपकी परिक्रमा करके पूरी पृथ्वी की परिक्रमा पूर्ण कर ली है।’’ #अगर भगवान माँ बाप को ही दुनिया समझते हैं तो हम किस खेत की मूली हैं इसलिए अपने माता पिता को ख़ुश रखने में ही चारों धाम का सुख है। #माँ #पिता

जबरदस्ती झूठी दारू रख दी, दूसरे का गांजा मेरे ऊपर रख दिया या मैं बाइक से जा रहा था पुलिस ने पकड़कर कट्टे का केस बना दिया...
02/06/2026

जबरदस्ती झूठी दारू रख दी, दूसरे का गांजा मेरे ऊपर रख दिया या मैं बाइक से जा रहा था पुलिस ने पकड़कर कट्टे का केस बना दिया..इस तरह की जो शिकायत करते थे अब इनसे छुटकारा पाने के लिए नए क़ानून में वीडियो ग्राफ़ी अनिवार्य कर दी गई है। जिसमें आरोपी से जप्ती का पूरा वीडियो बनाना पड़ता है इसलिए पुलिस वही केस करती है जिसमें सच्चाई होती है क्योंकि क्रिएट किया गया सीन और वास्तविक जपती का सीन अपने आप अलग दिखता है।
दूसरा किसी घटना का वीडियो पीड़ित ने रिकॉर्ड किया तो अब उसका मोबाइल जप्त नहीं होगा बल्कि साक्ष्य को ऑनलाइन सुरक्षित करके मोबाइल वापस दे दिया जाएगा। जागरूक बनिए-सुरक्षित रहिए। #साक्ष्य

01/06/2026

शिक्षा डेंजरस या स्ट्रॉंग पॉवर है? जो पढ़ लिखकर अपने हक की बात करते हैं उनकी शिक्षा कई लोगों के लिए डेंजरस और ख़ुद के लिए स्ट्रॉंग पॉवर है। हमारे गांव का एक परिवार जिनके बारे में बताते हुए खुशी होती है #शिक्षा

01/06/2026

जो कई बार परीक्षा देने के बाद सरकारी नौकरी नहीं पाये उन्हें क्रिकेट मैच की RCB टीम से सीखना चाहिए। संघर्ष हमेशा विजयी होता है।

मेहनत से खुश हुई माँ…मेरी माँ पढ़ी लिखी नहीं है लेकिन पढ़ाई लिखाई का मतलब जानती है। जब तीन दिन बाद अखिलेश पेंटर जी वापस ...
01/06/2026

मेहनत से खुश हुई माँ…मेरी माँ पढ़ी लिखी नहीं है लेकिन पढ़ाई लिखाई का मतलब जानती है। जब तीन दिन बाद अखिलेश पेंटर जी वापस जा रहे थे तो माँ ने ख़ुद से तिलक करके साल और नगद इनाम के साथ विदाई की। जिस दिन अखिलेश भाई घर आये तो माँ बोली कि ये सरकारी स्कूल है ढेर सारे पैसे आते हैं तुम क्यों करवा रहे हो लेकिन अखिलेश भाई ने अपने काम और बातों ने दिल जीत लिया।
फ्री में सरकारी स्कूल की रंगाई पुताई कर चमकाने की कला कैसी लगी?

Address

Lanji

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santosh Patel DSP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Santosh Patel DSP:

Share