Dr. Gaurav Singh

Dr. Gaurav Singh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Gaurav Singh, Jasidih.

रंगों का यह पावन पर्व आप और आपके परिवार में अनंत सुख, समृद्धि एवं खुशियाँ लाए। आपका जीवन हर पल उत्साह, उमंग, प्यार एवं ख...
04/03/2026

रंगों का यह पावन पर्व आप और आपके परिवार में अनंत सुख, समृद्धि एवं खुशियाँ लाए। आपका जीवन हर पल उत्साह, उमंग, प्यार एवं खुशियों के रंगों से सराबोर रहे। आप व आपके परिवार को रंग-बिरंगी महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

27/02/2026

रवि जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
देवघर नगर निगम की सम्मानित जनता को प्रणाम 🙏

23/02/2026

मेरे प्रिय देवघर वासियों
पूरे चुनाव प्रक्रिया और प्रचार के दौरान आप सभी का अभूतपूर्व आशीर्वाद और प्यार प्राप्त हुआ उसके लिए आप सभी का सहृदय आभार कोटि-कोटि नमन 🙏

21/02/2026

यह सिर्फ एक अपील नहीं, देवघर के बेटे का आपसे एक अटूट वादा है!

आप सभी ने मुझे जो अपार प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके सामने मैं नतमस्तक हूँ। अब समय आ गया है देवघर की तस्वीर और तकदीर बदलने का। एक मौका दें, मैं आपको निराश नहीं करूँगा।

मेरे देवघर वासियों, मेरी इस अपील को सुनें और 23 तारीख को इतिहास रचने में मेरा साथ दें।

20/02/2026

गरीबों और आम जनमानस की आवाज़, देश के कद्दावर जननेता माननीय श्री पप्पू यादव जी ने देवघर के नवनिर्माण के लिए अपना पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद मुझे दिया है। 🙏

जो खुद दिन-रात निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं, जब उनका साथ मिलता है, तो देवघर की सेवा करने का मेरा हौसला और भी मजबूत हो जाता है।
उनका यह विश्वास इस बात की मुहर है कि देवघर में अब 'सिर्फ राजनीति' नहीं, बल्कि 'जनसेवा' और 'विकास' की जीत होगी।

इस अपार स्नेह और समर्थन के लिए आदरणीय पप्पू यादव जी का हृदय से आभार!

19/02/2026

आप सभी के इस अखंड विश्वास और समर्थन के लिए मैं तहे दिल से नतमस्तक हूँ! 🙏❤️
​आज जब मैं देखता हूँ कि पूरा देवघर एक सुर में मेरे साथ खड़ा है, तो मेरी आँखों में खुशी के आंसू और दिल में आपके लिए अपार सम्मान है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक परिवार का अटूट बंधन है।
​आपने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं वचन देता हूँ कि आपके मान-सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा।
​आपका यह बेटा/भाई,
डॉ. गौरव सिंह

इबादत, बरकत और रहमतों का मुकद्दस महीना 'माह-ए-रमज़ान' आप सभी को मुबारक हो।मेरी दुआ है कि यह पवित्र महीना आप सभी की ज़िंद...
19/02/2026

इबादत, बरकत और रहमतों का मुकद्दस महीना 'माह-ए-रमज़ान' आप सभी को मुबारक हो।

मेरी दुआ है कि यह पवित्र महीना आप सभी की ज़िंदगी में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की लाए।
देवघर में हमारा आपसी भाईचारा और प्रेम हमेशा ऐसे ही बना रहे।
आप सभी की दुआएं कबूल हों। रमज़ान मुबारक!

- डॉ. गौरव कुमार सिंह
(मेयर प्रत्याशी, देवघर नगर निगम)

महिलाओं, युवाओं और दुकानदारों की तरक्की - डॉ. गौरव कुमार सिंह की गारंटी! स्व-रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, देवघर बनेगा आत्मनिर...
18/02/2026

महिलाओं, युवाओं और दुकानदारों की तरक्की - डॉ. गौरव कुमार सिंह की गारंटी! स्व-रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, देवघर बनेगा आत्मनिर्भर।

​✅ युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और रोजगार।
​✅ छोटे दुकानदारों और फेरीवालों के लिए वेंडिंग जोन।
​✅ महिलाओं के लिए गृह-उद्योग और स्व-रोजगार।

17/02/2026

सफाई कर्मियों का सम्मान, पक्की नौकरी - पक्का काम।"
​"मेरा संकल्प: जो रखेंगे देवघर को साफ, उनका भविष्य होगा सुरक्षित और बेदाग।​"संविदा का अंत, नियमितीकरण की शुरुआत। स्थानीय लोगों के लिए 5000 नए नौकरी रोजगार सृजित करना।

मेरे प्रिय देवघर वासियों,​ नगर निगम चुनाव के इस सफर में आप सभी का जो अपार स्नेह और "अभूतपूर्व जनसमर्थन" मिल रहा है, वह म...
16/02/2026

मेरे प्रिय देवघर वासियों,​ नगर निगम चुनाव के इस सफर में आप सभी का जो अपार स्नेह और "अभूतपूर्व जनसमर्थन" मिल रहा है, वह मेरे सेवा के संकल्प को और भी मजबूती दे रहा है। अखबारों की ये सुर्खियां गवाह हैं कि देवघर अब एक शिक्षित, संवेदनशील और ईमानदार नेतृत्व के लिए तैयार है।

​शहर से लेकर गांव तक, हर द्वार पर संवाद:
पिछले दिनों मैंने देवघर के इन प्रमुख क्षेत्रों में पहुँचकर आपकी समस्याओं को सुना और अपना "विकास का पंचसूत्र" साझा किया:
​📍 शहरी व बाजार क्षेत्र: टावर चौक, बड़ा बाजार, लक्ष्मी बाजार, गुलीपथार, बरमसिया और प्रोफेसर कॉलोनी।
​📍 आवासीय मोहल्ले: साकेत बिहार, नंदी नगर, सुरा, हिरना, कटिया, ठाढ़ी, शिव नगर, करनीबाग, भैरो राय गली, कुंडा, बरियार बांधी, खोरदह, देवसंघ और चित्तोलौढिया।
​📍 ग्रामीण एवं विस्तारित क्षेत्र: बसुवाडीह, बाघमारा, धोवाडीह, रोहिणी, रूपसागर, गोसाईडीह, सरमूल, दुर्गापुर, ठाढ़ी, बंधा और सातर।

​आपका विश्वास, मेरी प्राथमिकता:
जनसंपर्क के दौरान आपने पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, जलनिकासी की अव्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की जो गंभीर समस्याएं बताई हैं, उनका स्थायी समाधान ही मेरा लक्ष्य है। मेरा विजन स्पष्ट है:
​✅ भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी निगम: ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली और बजट का पारदर्शी उपयोग।
​✅ स्वास्थ्य और शिक्षा: हर वार्ड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी व खेल मैदान।
​✅ महिला सुरक्षा: सुरक्षित सड़कें, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण।

​वर्षों का सेवा-भाव:
मेरा जनता से रिश्ता नया नहीं है; 2017 से मेडिकल कैंपों और कोरोना काल की कठिन घड़ियों में मैंने हमेशा आपके परिवार के सदस्य के रूप में सेवा की है।
​यह लड़ाई केवल चुनाव जीतने की नहीं, देवघर के गौरव को वापस लौटाने की है। आइए, इस बार "बेंच" (Bench) छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक देवघर की नींव रखें।

​आपका अपना,
डॉ. गौरव कुमार सिंह
(महापौर प्रत्याशी - देवघर नगर निगम)

​ #बेंच_छाप #शिक्षित_मेयर_सशक्त_देवघर #डॉ_गौरव_सिंह ीर्वाद िगम_चुनाव

Address

Jasidih

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Gaurav Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share