Pankaj 360

Directions Website Contact the organization

Pankaj 360 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pankaj 360, Government Official, .

🙏 जय माता दी 🙏
🕉️ सनातन धर्म | वैष्णो देवी | तीर्थ यात्रा
✈️ ट्रैवल व्लॉग | 💻 टेक टिप्स
❤️ जीवन यात्रा • संघर्ष • प्रेरणा
🚩 धर्मो रक्षति रक्षितः
✨ Welcome to Pankaj 360 ✨
हर यात्रा में आस्था • हर कदम पर सीख

*भगवान विश्वकर्मा की कृपा से हर हुनर को नई पहचान, हर मेहनत को नई उड़ान मिले।**आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशियों के...
17/09/2026

*भगवान विश्वकर्मा की कृपा से हर हुनर को नई पहचान, हर मेहनत को नई उड़ान मिले।*
*आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशियों के नए अवसर आएँ—विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏*

तकलीफ देने के बाद दिया गया प्रेम, और नज़रअंदाज़करने के बाद दी गई इज्ज़त कोई मायने नहीं रखती ...!!कर्म लौट कर आते हैं,जो ...
16/09/2026

तकलीफ देने के बाद दिया गया प्रेम, और नज़रअंदाज़
करने के बाद दी गई इज्ज़त कोई मायने नहीं रखती ...!!
कर्म लौट कर आते हैं,
जो जैसा करेगा, वो वैसा भरेगा.!!

*✨ “जिस मनुष्य ने स्वयं को समझना शुरू कर दिया, उसने जीवन को सही दिशा में बदलना शुरू कर दिया।”**🕊️ अपनी कमियों को स्वीकार...
13/09/2026

*✨ “जिस मनुष्य ने स्वयं को समझना शुरू कर दिया, उसने जीवन को सही दिशा में बदलना शुरू कर दिया।”*

*🕊️ अपनी कमियों को स्वीकार करो, क्योंकि सुधार की शुरुआत वहीं से होती है।*
*🕊️ दूसरों की स्वीकृति पाने से ज्यादा जरूरी है अपने कर्मों पर विश्वास रखना।*
*🕊️ कठिन समय में अपने मन को शांत रखो और जल्दबाजी से बचो।*
*🕊️ बीती गलतियों को बार-बार याद करके दुखी होने के बजाय उनसे सीखो।*
*🕊️ हर दिन अपने विचार, व्यवहार और कर्म को थोड़ा बेहतर बनाने का प्रयास करो।*

*🌸 “सच्चा परिवर्तन बाहर की दुनिया बदलने से नहीं, बल्कि अपनी सोच और व्यवहार को बेहतर बनाने से शुरू होता है।”*

*🙏 “स्वयं को समझो, धैर्य रखो और अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलते रहो—यही जीवन को सार्थक बनाने की सुंदर सीख है।” 🪷✨*

📰 जॉब फेयर से दिल्ली भेजी गई युवती ने बदला बयान, BJP ने जारी किया नया वीडियोपटना, बिहार: जॉब फेयर के जरिए दिल्ली भेजी गई...
10/09/2026

📰 जॉब फेयर से दिल्ली भेजी गई युवती ने बदला बयान, BJP ने जारी किया नया वीडियो

पटना, बिहार: जॉब फेयर के जरिए दिल्ली भेजी गई युवती के मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवती ने पहले लगाए गए आरोपों को लेकर अब नया बयान जारी करते हुए कहा है कि उसकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और वास्तविक संदर्भ से अलग अर्थ निकाला गया।

युवती के लिखित बयान के अनुसार, उसकी शिकायत काम के लिए तय समय से अधिक काम कराए जाने और रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने को लेकर थी। उसने कहा कि उसने किसी भी प्रकार के यौन शोषण या यौन उत्पीड़न का आरोप नहीं लगाया था।

🔹 युवती ने नए बयान में क्या कहा?

युवती ने बताया कि उसने GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की पढ़ाई की है।

पटना में वह करीब ₹15 हजार मासिक वेतन पर नौकरी कर रही थी।

19 से 23 अगस्त 2026 तक पटना के ज्ञान भवन में आयोजित रोजगार मेले में उसने हिस्सा लिया।

मेले में Hekam India Private Limited द्वारा GNM पद के लिए उसका चयन हुआ।

युवती के मुताबिक, उसे करीब ₹48 हजार मासिक वेतन का ऑफर मिला था।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उसे 2 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया।

दिल्ली पहुंचने के बाद उसे कंपनी के एक अन्य स्थान पर ले जाया गया और रहने की व्यवस्था को लेकर उसने आपत्ति जताई।

युवती का कहना है कि उससे तय समय से अधिक काम कराया गया और रहने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी।

उसने अस्पताल में काम दिलाने की मांग भी किए जाने की बात कही।

🔹 BJP ने जारी किया नया वीडियो

मामले को लेकर BJP बिहार की ओर से युवती का नया वीडियो जारी किया गया है। पार्टी ने दावा किया कि युवती ने अपनी पुरानी बातों का खंडन किया है और मामले को लेकर लगाए गए आरोपों को गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कही है।

🔹 सरकार ने भी किया खंडन, जांच जारी

मामला सामने आने के बाद बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने भी खबर को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रकाशित खबर को भ्रामक/तथ्यहीन बताया गया और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

सरकार के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों ने युवती से संपर्क कर उसका बयान दर्ज किया। युवती ने अपने पति के साथ उपस्थित होकर लिखित बयान दिया, जिसमें उसने कहा कि उसकी बातों को पत्रकार द्वारा तोड़-मरोड़कर एवं गलत अर्थ में प्रकाशित किया गया।

🔹 कंपनी के मालिक ने आरोपों को बताया निराधार

Hekam India Private Limited के एमडी सूरज कुमार ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि कंपनी एक सर्विस प्रोवाइडर है, इसलिए ऑफर लेटर के बजाय डिप्यूटेशन लेटर दिया गया था। उनके अनुसार युवती को होम केयर कार्य में लगाया गया था, जिसमें मरीजों के घर जाकर उनकी देखभाल करनी होती है।

कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि युवती को अस्पताल में काम का अवसर भी दिया गया था और कंपनी के पास मरीजों तथा अटेंडेंट से हुई बातचीत से संबंधित विवरण उपलब्ध हैं।

⚠️ मामला अभी जांच के अधीन

इस पूरे प्रकरण में युवती के शुरुआती आरोप, बाद का लिखित बयान, BJP द्वारा जारी वीडियो, सरकार का स्पष्टीकरण और कंपनी का पक्ष—सभी सामने आए हैं। मामले की आधिकारिक जांच जारी है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

BIKRAMGANJ CALLING | आपकी खबर, आपकी आवाज़

भारत में संतों की कमी कभी नहीं रही। कोई जंगल चला गया, कोई हिमालय में बैठ गया, किसी ने शास्त्र लिखे और किसी ने मठ बनाए। ल...
08/09/2026

भारत में संतों की कमी कभी नहीं रही। कोई जंगल चला गया, कोई हिमालय में बैठ गया, किसी ने शास्त्र लिखे और किसी ने मठ बनाए। लेकिन नीम करौली बाबा की कहानी कुछ अलग है।

उनके पास न कोई चमकदार मंच था, न बड़े-बड़े प्रवचन, न अपने नाम का कोई साम्राज्य। वो अक्सर कंबल ओढ़े दिखाई देते थे। उनके आसपास बैठे लोग उन्हें महाराजजी कहते थे। और उनके बारे में जितनी कहानियां कही गईं, उनमें कुछ इतनी असाधारण थीं कि उन्हें सुनकर विश्वास और संशय के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है।

उनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा बताया जाता है। पैदाइश उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव की है, करीब 1900 के आसपास। आज ये इलाका फिरोजाबाद जिले में है। शादी कम उम्र में ही हो गई, जैसा कि उस जमाने में चलन था। बाद में घर छोड़कर साधु बन गए। लेकिन उन साधुओं जैसा नहीं, जो हमेशा के लिए घर-परिवार से कट गए।

जीवन के एक दौर में वो वापस घर लौटे। गृहस्थ जीवन भी जिया। उनके दो बेटे और एक बेटी हुए। यही चीज उनकी शख्सियत को और दिलचस्प बनाती है। उनका जीवन उत्तर भारत के गांवों, कस्बों और धार्मिक स्थलों के बीच घूमते हुए बीता। लोग उन्हें अलग-अलग नामों से जानते थे। कहीं लक्ष्मण दास, कहीं नीब करौरी बाबा, कहीं महाराजजी। बाद में 'नीम करौली बाबा' नाम इतना मशहूर हुआ कि वही उनकी पहचान बन गया।

नीम करौली नाम कैसे पड़ा? भक्त परंपरा के मुताबिक, एक बार बाबा ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। टिकट नहीं था। रेलवे कर्मचारी ने उन्हें उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद इलाके में स्थित नीब करौरी के पास ट्रेन से उतार दिया। बाबा नीचे उतरकर एक जगह बैठ गए। इसके बाद ट्रेन को चलाने की कोशिश हुई, मगर वो आगे नहीं बढ़ी।

कहानी यहीं से चमत्कार का रूप लेती है। बताया जाता है कि रेलवे अधिकारियों को जब पता चला कि बाबा को उतारने के बाद ही ट्रेन रुक गई है, तो वे उनके पास पहुंचे और दोबारा ट्रेन में बैठने का आग्रह किया। बाबा वापस ट्रेन में बैठे और परंपरा के मुताबिक ट्रेन चल पड़ी। अब असल बात जो भी रही हो, मगर नीम करौली बाबा नाम ही उनकी पहचान बना।

लेकिन इस शख्स को समझने के लिए उसके नाम से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसका तरीका।

नीम करौली बाबा ने अपने लिए कोई जटिल दर्शन नहीं बनाया। उनके आसपास की परंपरा में तीन बातें बार-बार सामने आती हैं... प्रेम, सेवा और भक्ति। खासकर हनुमान भक्ति। उनके आश्रमों में हनुमान की उपासना केंद्रीय रही। लेकिन उनका जोर केवल पूजा पर नहीं था। उनके अनुयायी उनके संदेश को इस विचार से जोड़ते हैं कि अगर भगवान को हर जगह देखना है तो मनुष्य की सेवा भी उसी भावना से करनी होगी।

उनके पास आने वाला आदमी चाहे गरीब हो या अमीर, भारतीय हो या विदेशी, पढ़ा-लिखा हो या बिल्कुल साधारण... उनकी परंपरा में सबके लिए जगह थी। यह बात सुनने में साधारण लगती है। लेकिन 1960 और 1970 के दशक में पश्चिम से भारत आने वाले उन युवाओं के लिए, जो अपने समाज की भौतिक समृद्धि के बावजूद भीतर से खालीपन महसूस कर रहे थे, यह तजुर्बा बहुत बड़ा था।

और फिर एक दिन अमेरिका से एक आदमी भारत आया... रिचर्ड अलपर्ट।

अलपर्ट कोई आम सैलानी न था। वो हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान पढ़ा चुका था। साथी प्रोफेसर टिमोथी लैरी के साथ कुछ खास नशीले पदार्थों पर प्रयोग किया कि उनका दिमाग पर क्या असर होता। उनका सवाल था कि इन चीजों को लेने के बाद इंसान के दिमाग, सोचने के तरीके और आसपास की दुनिया को देखने के अनुभव में क्या बदलाव आता है। लेकिन, फिर प्रयोग विवादित होने लगे। दोनों को हार्वर्ड से निकाल दिया गया।

हार्वर्ड से अलपर्ट का रिश्ता खत्म हुआ। वो उस दौर की आध्यात्मिक बेचैनी के बीच भारत की ओर निकल पड़ा। 1967 में वह भारत पहुंचा। वो यहां किसी एक बाबा की तलाश में नहीं आया था। वह अपने भीतर किसी ऐसी चीज की तलाश में था जिसे पश्चिमी शिक्षा और मनोविज्ञान उसे पूरी तरह नहीं दे पा रहे थे। भारत हमेशा पश्चिम में विज्ञान से ज्यादा अपने अध्यात्म और दर्शन के लिए मशहूर रहा है।

यात्रा के दौरान अलपर्ट की मुलाकात नीम करौली बाबा से हुई। फिर अलपर्ट वो शख्स नहीं रहा, जो भारत आया था। बाबा ने उसे 'राम दास' नाम दिया यानी भगवान का सेवक। यहीं से कहानी भारत की पहाड़ियों से निकलकर अमेरिका की चेतना में प्रवेश करती है।

राम दास बाद में लिखा कि वो अपने गुरु यानी बाबा नीम करौली के साथ बहुत लंबा समय नहीं रहे। उनकी अपनी वेबसाइट के मुताबिक, नवंबर 1967 से मार्च 1968 के बीच उन्होंने महाराजजी के आसपास समय बिताया। कुल मिलाकर शायद कुछ घंटे ही सीधे उनके साथ रहे। लेकिन उन कुछ घंटों का असर इतना गहरा था कि उससे एक किताब पैदा हुई... 'Be Here Now'.

ये किताब 1971 में छपी। और पश्चिमी दुनिया में एक तरह से आध्यात्मिक सनसनी बन गई।

उस समय अमेरिका में एक पूरी पीढ़ी उलझन भरी जिंदगी जी रही थी। युद्ध का विरोध था। नशीली दवाओं के प्रयोग थे। पूंजीवाद और पारंपरिक सामाजिक मूल्यों पर सवाल थे। लोग धर्म से दूर जा रहे थे। मगर अर्थ की तलाश खत्म नहीं हुई थी। ऐसे समय में भारत का योग, ध्यान, भक्ति और आध्यात्मिकता पश्चिम के लिए किसी दूसरी दुनिया की खिड़की जैसी बन गई। 'Be Here Now' उसी खिड़की से लाखों लोगों को भीतर झांकने का मौका देती थी।

लेकिन किताब के पीछे जिस आदमी की छाया थी, वो खुद किताब लिखने वाला आदमी नहीं था। वो नीम करौली बाबा थे।

उनकी खासियत यह थी कि उन्होंने राम दास को कोई नया 'पंथ' बेचने की कोशिश नहीं की। उनके संदेश में प्रेम और सेवा बार-बार लौटते हैं। राम दास की आगे की यात्रा में भी यही चीज दिखाई देती है। उन्होंने ध्यान और योग के साथ 'सेवा' को आध्यात्मिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया।

बाबा के करीबी भक्तों में प्रोफेसर दादा मुखर्जी का नाम खास है। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटीज में अर्थशास्त्र पढ़ाते थे। बाबा उनके घर आते-जाते थे। मुखर्जी ने बाद में अपने संस्मरणों में उनके साथ बिताए वक्त को लिखा। इन यादों में बाबा किसी गंभीर, दूर बैठे संत की तरह नहीं दिखते। वह हंसते थे, मजाक करते थे, लोगों को डांटते थे और कभी बिल्कुल घर के बुजुर्ग की तरह पेश आते थे।

बाबा की खासियत शायद यही थी कि वह सामने वाले को उसके पैसे, पद या पहचान से नहीं देखते थे। उनके लिए किसी भूखे को खाना खिलाना भी सेवा थी। दादा मुखर्जी के घर के संस्मरणों में बार-बार खाना खिलाने की बात आती है। बाबा का जोर था कि जो सामने आया है, उसे खाली पेट वापस मत जाने दो।

बाबा का एक कथन इस सोच को बहुत सीधे तरीके से सामने रखता है, सिर्फ बीमार लोग ही डॉक्टर के पास आते हैं। उनके आसपास हर तरह के लोग थे क्योंकि उनके हिसाब से संत का काम केवल अच्छे और धार्मिक लोगों के बीच बैठना नहीं था। जो उलझा हुआ है, जो गलतियां कर रहा है, जो भीतर से टूटा हुआ है, उसे भी जगह मिलनी चाहिए।

उनके पास आने वालों में भी कोई एक तरह के लोग नहीं थे। अमीर थे तो गरीब भी थे। हिंदू थे तो मुस्लिम, ईसाई, यहूदी और सिख भी थे। ऐसे लोग भी आते थे जो खुद को धार्मिक नहीं मानते थे। एक पुराने भक्त की याद में तो यहां तक आता है कि एक ही कमरे में बड़े लोगों के साथ डाकू तक बैठे दिखाई देते थे। बाबा ने उनके लिए कोई अलग कतार नहीं बनाई थी।

और फिर एक ऐसा नाम उनकी कहानी से जुड़ा जिसे आधुनिक दुनिया शायद सबसे ज्यादा पहचानती है... स्टीव जॉब्स, टेक दिग्गज एप्पल के फाउंडर। जॉब्स 1974 में भारत आए। वो आध्यात्मिक खोज में थे। और नीम करौली बाबा से मिलना चाहते थे। मगर जब वो भारत पहुंचे, तब तक बाबा 1973 में शरीर छोड़ चुके थे। जॉब्स की उनसे भेंट न हो सकी।

हालांकि, यहां पर कई दंतकथाएं जुड़ गईं। जैसे कि बाबा ने ही जॉब्स को कटा सेब दिया था खाने को, जिससे एप्पल का लोगो बना। ऐसी भी बातें होती हैं कि बाबा ने ही जॉब्स को एप्पल कंपनी बनाने का तरीका सिखाया। क्योंकि जॉब्स ने भारत से लौटने के दो साल बाद ही एप्पल की शुरुआत की थी, दो अन्य लोगों के साथ मिलकर। लेकिन, ये सब अतिश्योक्तियां हैं।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के मालिक मार्क जकरबर्ग की कहानी में भी नीम करौली बाबा का नाम इसी तरह आता है। जकरबर्ग ने बाद में बताया कि जॉब्स के मशविरे पर उन्होंने नीम करौली बाबा के कैंची धाम की यात्रा की थी। ये वो दौर था, जब फेसबुक मुश्किलों से गुजर रहा था। जकरबर्ग ने भी इसे अपनी जिंदगी का अहम पड़ाव माना।

नैनीताल के पास पहाड़ियों में बसा कैंची धाम धीरे-धीरे नीम करौली बाबा की पहचान बन गया। 1964 में यहां हनुमान मंदिर और आश्रम की स्थापना हुई। यही वो जगह बनी जहां भारत और विदेश से आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई।

यहीं से नीम करौली बाबा की कहानी का सबसे दिलचस्प विरोधाभास सामने आता है।

एक तरफ वो ऐसे शख्स थे, जो कंबल ओढ़कर पहाड़ों में बैठते थे। दूसरी तरफ उसकी चर्चा उन लोगों के बीच थी, जो आधुनिक तकनीक, अरबों डॉलर की कंपनियां खड़ी कर रहे थे। उस संत के पास कंप्यूटर न था। लेकिन उसकी सीख उन लोगों तक पहुंच गई जिन्होंने दुनिया के कंप्यूटर बदल दिए।

शायद यही वजह है कि नीम करौली बाबा को सिर्फ चमत्कारों की कहानियों से समझना उनके साथ न्याय नहीं होगा। उनके बारे में कई लोकप्रिय किस्से हैं। जैसे कि ट्रेन रोक देना। कहीं भी अचानक पहुंच जाना। किसी व्यक्ति के मन की बात जान लेना। संतों के बारे में अक्सर ऐसे दावे होने लगते हैं, जिनका उनसे कोई वास्ता नहीं होता।

असल में नीम करौली बाबा की असली विरासत कहीं ज्यादा ठोस है। किसी संत की असली परीक्षा मृत्यु के बाद होती है। क्या उसके जाने के बाद उसकी बात बचती है?

नीम करौली बाबा के मामले में जवाब हां है।

उनके जाने के दशकों बाद भी कैंची धाम में भीड़ आती है। विदेशों में राम दास की किताबें पढ़ी जाती हैं। उनके नाम से जुड़े सेवा कार्य चलते हैं। और हर साल हजारों लोग उस पहाड़ी रास्ते की ओर जाते हैं जहां कभी एक साधारण कंबल ओढ़े आदमी बैठा करता था। शायद नीम करौली बाबा की सबसे बड़ी कहानी यही है।

उन्होंने लोगों को दुनिया छोड़ने के लिए नहीं कहा। उन्होंने दुनिया को थोड़ा अलग नजर से देखने की बात की। प्रेम को केवल भावना नहीं, व्यवहार बनाने की बात की। सेवा को केवल दान नहीं, साधना मानने की बात की।

बाकी दुनिया ने उनके बारे में चमत्कारों की कहानियां सुनाईं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी 'सिद्धि' शायद यह थी कि उन्होंने कुछ ऐसे लोगों की दिशा बदल दी जो पहले से ही बहुत कुछ पा चुके थे। लेकिन फिर भी भीतर से किसी ऐसी चीज की तलाश में थे जिसे पैसा, प्रतिष्ठा और विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं दे पा रही थी।

एक तरफ अमेरिका की चमचमाती सिलिकॉन वैली थी। दूसरी तरफ कैंची की पहाड़ी। और इन दोनों के बीच पुल बना था... एक ऐसे आदमी के नाम से, जिसके पास न कोई कंपनी थी, न कोई डिग्री, न कोई पद। सिर्फ एक कंबल था, हनुमान की भक्ति थी और लोगों से प्रेम करने की बात थी।

*धर्मः प्रथमं, राष्ट्रं द्वितीयम्।*
कृपया इस चैनल को फॉलो करें और अधिक से अधिक प्रसारित करें...... ✍🏿📩🙏🏿

🚨 रील की लत कितनी खतरनाक हो सकती है?छत्तीसगढ़ की इस घटना ने झकझोर दिया 😢📱छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र क...
07/09/2026

🚨 रील की लत कितनी खतरनाक हो सकती है?
छत्तीसगढ़ की इस घटना ने झकझोर दिया 😢📱

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, 52 वर्षीय मंगलो बाई सारथी घर में खाना खाते समय मोबाइल पर वीडियो/रील देख रही थीं। इसी दौरान अचानक इंटरनेट नेटवर्क चला गया और वीडियो रुक गया।
बताया गया कि नेटवर्क वापस नहीं आने पर वह काफी नाराज हो गईं और गुस्से में मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार को कीटनाशक सेवन की आशंका हुई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। �

⚠️ यह सिर्फ एक खबर नहीं, हम सबके लिए चेतावनी है!
रील देखना या मोबाइल चलाना अपने आप में गलत नहीं है।
लेकिन जब मोबाइल या इंटरनेट न मिलने पर अत्यधिक गुस्सा, बेचैनी या रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगें, तो परिवार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में बातचीत, स्क्रीन टाइम सीमित करना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है। �

📵 मोबाइल हमारे जीवन का हिस्सा हो सकता है,
लेकिन हमारा जीवन मोबाइल का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।
🙏 परिवार के साथ समय बिताइए…
रील की दुनिया से बाहर निकलकर असली जिंदगी को भी देखिए।
🕯️ मंगलो बाई जी को श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

🍃🌾🌾      *०७.०९.२०२६*       *🦋 आज की प्रेरणा 🦋*धन आते ही सुख मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं किन्तु धर्म आते ही जीवन सुखमय ब...
07/09/2026

🍃🌾🌾

*०७.०९.२०२६*

*🦋 आज की प्रेरणा 🦋*

धन आते ही सुख मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं किन्तु धर्म आते ही जीवन सुखमय बनेगा इसमें कोई संदेह नहीं।

*आज से हम* सदा धर्म पर चलें...

*💧 TODAY'S INSPIRATION 💧*

There's no guarantee that money will bring happiness; While there's no doubt that righteousness will make life full of happiness!

*TODAY ONWARDS LET'S* always be righteous.

🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

*हर हर महादेव*

*जय माता दी *

// 🕉️श्रीशिव रक्षास्तोत्रम‌् //   चरितम् देव देवस्य महादेवस्य पावनम्। अपारम परमोदारम महादेवस्य साधनम्॥ गौरीविनायकोपेतं प...
07/09/2026

// 🕉️श्रीशिव रक्षास्तोत्रम‌् //



चरितम् देव देवस्य महादेवस्य पावनम्।
अपारम परमोदारम महादेवस्य साधनम्॥

गौरीविनायकोपेतं पञ्चवक्त्रम् त्रिनेत्रकम।
शिवम् ध्यात्वा दशभूजम शिव रक्षां पठेन्नर:॥

गंगाधर: शिर:पातु भालमर्धेन्दु शेखर:।
नयने मदन्ध्वंशी करणौ सर्प विभूषण:॥

घ्राणं पातु पुराराति: मुखम् पातु जगतपति:।
जिह्वाम् वाघिश्वर: पातु कंधराम शिति कन्धर:॥

श्रीकंठ: पातु में कण्ठं स्कन्धौ विश्व धुरंधर:।
भुजौ भुभार संहर्ता करौ पातु पिनाकधृक्॥

हृदयम शंकर: पातु जठरं गिरिजा पति:।
नाभिं मृत्युंजय पातु कटीं व्याघ्र जिनाम्बर:॥

शक्ति नी पातु दिनार्त शरणागत वत्सल:
उरु महेश्वर: पातु जानुनी जगदीश्वर:॥

जंघे पातु जगत्कर्ता गुल्फौ पातु गणाधीप:।
चरणौ करुणासिंधु सर्वांगा नी सदाशिव:॥

एतां शिवबलो पेतां रक्षां य सुकृति: पठेत्।
सभुक्तवा सकलान कामान शिव सायुज्यमाप्नुयात॥

इति श्री याज्ञवल्क्यप्रोक्तम् अभयंकरं शिव रक्षा स्तोत्रं संपूर्णम् ।।

*आपने कभी सोचा है शिव मौन क्यों रहते हैं?**सती ने पूरे ब्रह्मांड में केवल शिव को ही क्यों चुना?**"जिसे पाने के लिए तप कि...
07/09/2026

*आपने कभी सोचा है शिव मौन क्यों रहते हैं?*

*सती ने पूरे ब्रह्मांड में केवल शिव को ही क्यों चुना?*

*"जिसे पाने के लिए तप किया जाता है, उसका प्रथम दर्शन आँखों से नहीं, हृदय से होता है।"*

*सप्तर्षियों से सती की अटल भक्ति का समाचार सुनकर भगवान शिव प्रसन्न हुए।*

*शिवपुराण के अनुसार, उन्होंने सती के तप को स्वीकार किया और उन्हें वर देने का निश्चय किया। वन की नीरवता में उस दिन कुछ भिन्न था। वायु सुगंधित थी। पक्षियों का कलरव मानो स्वयं स्तुति बन गया था। सती ध्यान में लीन थीं।*

*अचानक उनके चारों ओर एक दिव्य प्रकाश फैल गया। उन्होंने नेत्र खोले।*

*सामने वही महायोगी खड़े थे, जिनका ध्यान वे वर्षों से कर रही थीं-*

*त्रिनेत्रधारी, जटाजूटधारी, चन्द्रशेखर, व्याघ्रचर्मधारी, करुणा और तेज से आलोकित भगवान शिव।*

*क्षणभर के लिए समय जैसे थम गया। सती के नेत्रों से अश्रुधारा बह निकली।*

*वे शीघ्र उठीं और विनम्रतापूर्वक भगवान शिव को प्रणाम किया। महादेव ने करुणामयी दृष्टि से उन्हें देखा। और कहा-*

*"देवि, तुम्हारे तप ने मुझे प्रसन्न किया है। वर माँगो।"*

*सती ने कुछ क्षण मौन रहकर उत्तर दिया-*

*"प्रभो... यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं, तो मुझे अपना अर्धांग स्वीकार कीजिए।"*

*भगवान शिव मुस्कुराए।*

*उनके मुख पर वैराग्य था, पर उस वैराग्य में करुणा भी थी। उन्होंने कहा-*

*"देवि, तुम्हारा प्रेम निष्काम है, तुम्हारा तप निष्कलुष है, और तुम्हारा संकल्प अटल है। मैं तुम्हारी प्रार्थना स्वीकार करता हूँ।"*

*सती ने पुनः उनके चरणों में प्रणाम किया।*

*उस क्षण केवल एक तपस्विनी को उसका आराध्य ही नहीं मिला- शक्ति को अपना शिव मिल गया।*

*सती ने धीरे से पूछा-*

*"प्रभो... क्या आपने मुझे स्वीकार किया, या मेरे तप को?"*

*शिव मुस्कुराए।*

*"जिस तप में साधक स्वयं ही प्रेम बन जाए, वहाँ साधक और तप अलग नहीं रहते।"*

*सती ने कहा- "क्या अब मेरा मार्ग समाप्त हो गया?"*

*शिव बोले- "नहीं, सती। प्रेम की प्राप्ति अंत नहीं होती। वहीं से साथ चलने की यात्रा आरम्भ होती है।"*

*सती ने पूछा- "क्या मैं कभी आपको पूर्णतः जान पाऊँगी?"*

*शिव ने उत्तर दिया-*

*"जो अनन्त है, उसे पूरा जाना नहीं जा सकता।"*

*पर जितना प्रेम बढ़ेगा, उतना मैं प्रकट होता जाऊँगा।"*

*गूढ़ रहस्य।"*

*शिव का सती को वर देना केवल एक विवाह प्रस्ताव स्वीकार करना नहीं था। यह इस सत्य की घोषणा थी कि-*

*जब साधना में अहंकार समाप्त हो जाता है, तब ईश्वर और साधक के बीच कोई दूरी नहीं रहती।*

*शिव किसी बाहरी उपलब्धि से प्रसन्न नहीं हुए।*

*वे सती के समर्पण से प्रसन्न हुए।*

*शिव ने सती से पहले यह नहीं पूछा- "तुम्हारा कुल क्या है?" "तुम्हारी योग्यता क्या है?" "तुम्हारा रूप कैसा है?"*

*उन्होंने केवल तप देखा और सती ने भी शिव से यह नहीं पूछा-*

*"आप मुझे क्या देंगे?"*

*उन्होंने केवल स्वयं को अर्पित कर दिया।*

*शायद इसी कारण यह विवाह लेन-देन नहीं, दो पूर्णताओं का मिलन बन गया।*

*"जहाँ समर्पण पूर्ण होता है, वहाँ ईश्वर 'वर' नहीं देते-स्वयं को दे देते हैं।"*

*ब्रह्मा का प्रस्ताव और विवाह की तैयारी।*

*"जब दो आत्माओं का मिलन केवल उनका निजी निर्णय न होकर सृष्टि के संतुलन का कारण बन जाए, तब उसे लीला कहते हैं।" भगवान शिव द्वारा सती को अर्धांगिनी रूप में स्वीकार करने के पश्चात् भी एक कार्य शेष था।*

*विवाह।*

*भगवान शिव स्वयं किसी औपचारिकता के इच्छुक नहीं थे। उनके लिए प्रेम ही पर्याप्त था।*

*किन्तु धर्म की मर्यादा और लोकव्यवहार भी आवश्यक थे।*

*शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव ब्रह्मा के पास पहुँचे और कहा-*

*"मैंने सती को स्वीकार किया है। अब उचित यही है कि उनके पिता दक्ष से विधिपूर्वक उनका वरण किया जाए।"*

*ब्रह्मा प्रसन्न हुए।*

*उन्होंने भगवान विष्णु तथा देवताओं को साथ लिया और दक्ष की सभा में पहुँचे। दक्ष ने आदरपूर्वक उनका स्वागत किया।*

*ब्रह्मा ने कहा-*

*"हे दक्ष! तुम्हारी पुत्री सती ने तप द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न किया है। स्वयं महादेव उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार कर चुके हैं। अब धर्मसम्मत रीति से उनका विवाह सम्पन्न होना चाहिए।"*

*दक्ष कुछ क्षण मौन रहे। वे जानते थे कि शिव कोई साधारण देव नहीं हैं। पर उनके मन में एक प्रश्न अब भी था-*

*"क्या मेरी राजकुमारी उस विरक्त योगी के साथ सुखी रह पाएगी?"*

*फिर भी ब्रह्मा और विष्णु की उपस्थिति तथा देवताओं की सहमति देखकर उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।*

*उन्होंने कहा- "यदि यही देवों की इच्छा और मेरी पुत्री का संकल्प है, तो मैं इस विवाह के लिए सहमत हूँ।"*

*समस्त देवगण प्रसन्न हो उठे। विवाह की तैयारियाँ प्रारम्भ हो गईं।*

*उस रात्रि सती ध्यान में बैठीं। शिव का स्मरण करते ही उनका हृदय आनंद से भर उठा।*

*उन्होंने पूछा-*

*"प्रभो... अब जब हमारा विवाह निश्चित हो गया है, तो क्या मेरे जीवन में कोई परिवर्तन आएगा?"*

*शिव ने मुस्कुराकर कहा- "परिवर्तन अवश्य आएगा, पर प्रेम नहीं बदलेगा।"*

*सती ने कहा- "लोग कहते हैं विवाह दो जीवनों को बाँध देता है।"*

*शिव बोले- "बंधन वह है जिसमें स्वतंत्रता छिन जाए। विवाह वह है जिसमें दो स्वतंत्र आत्माएँ एक ही सत्य की ओर साथ चलें।"*

*सती ने पूछा- "और यदि कभी हमारे मार्ग कठिन हो जाएँ?"*

*शिव ने उत्तर दिया- "जहाँ विश्वास जीवित हो, वहाँ कठिन मार्ग भी दूरी नहीं बनाते।"*

*गूढ़ रहस्य।*

*शिव और सती का विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं है। यह तप और करुणा, वैराग्य और शक्ति, योग और भक्ति का समागम है।*

*शास्त्र इसलिए इस विवाह को दिव्य कहते हैं, क्योंकि यह इच्छा से अधिक धर्म पर आधारित है।*

*एक बात विचार कीजिए दक्ष ने विवाह स्वीकार तो कर लिया पर क्या उन्होंने वास्तव में शिव को स्वीकार किया?*

*कभी-कभी हम किसी व्यक्ति के निर्णय को मान लेते हैं लेकिन उसके अस्तित्व को नहीं।*

*यहीं से भविष्य के संघर्ष जन्म लेते हैं।*

*बाहरी सहमति और भीतरी असहमति।*

*दोनों एक साथ अधिक समय तक नहीं चल सकते। दक्ष का मौन अभी शांत था।*

*पर उसके भीतर अहंकार की अग्नि पूरी तरह बुझी नहीं थी।*

*"जहाँ प्रेम के साथ सम्मान भी हो, वहीं संबंध टिकते हैं; केवल स्वीकृति पर्याप्त नहीं होती।"*

*हर हर महादेव।।*

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pankaj 360 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pankaj 360:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share