Rajender Ballah

Call Directions Website Contact the organization

Rajender Ballah Govenment Official Haryana
PCC Delegate HPCC.
Former Member Haryana Police Recruitment Board.
Former Member State Finance Commission.

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूलचंद मुलाना जी के निधन का समाचार अत्यंत ...
20/11/2026

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूलचंद मुलाना जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके पुत्र एवं सांसद श्री वरुण चौधरी जी सहित समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।

ॐ शांति।
Rahul Gandhi Kumari Selja fans

Heartiest congratulations to all the newly appointed and reassigned AICC Secretaries!Wishing everyone the very best as t...
19/11/2026

Heartiest congratulations to all the newly appointed and reassigned AICC Secretaries!

Wishing everyone the very best as they take on their responsibilities and work towards strengthening the Congress organisation across the country.

Best wishes to all! 🇮🇳❤️
Rahul Gandhi Kumari Selja

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्...
19/11/2026

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की प्रतीक इंदिरा जी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया।

राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण, गरीबों और वंचितों के उत्थान का संकल्प तथा एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए उनकी दूरदर्शिता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

Rahul Gandhi Kumari Selja Indian Youth Congress Sanjay Dutt Indian National Congress Rajender Ballah

ये बहुत बड़ी बात है कि कांग्रेस पार्टी की प्रमुख नेता अपना प्यार और स्नेह बहन Kumari Selja जी के लिए दिखा रही है। शैलजा ज...
17/11/2026

ये बहुत बड़ी बात है कि कांग्रेस पार्टी की प्रमुख नेता अपना प्यार और स्नेह बहन Kumari Selja जी के लिए दिखा रही है। शैलजा जी का मान सम्मान जो हमारी नेता सोनिया गाँधी जी ने किया है उसके लिए हमें गर्व है, और ये एक संदेश भी है कि आने वाले समय में हरियाणा में बहन कुमारी शैलजा जी ही नंबर 1 है।
आपका अपना राजेंद्र बल्ला
सदस्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी
Rahul Gandhi Indian Youth Congress Sanjay Dutt Indian National Congress Rajender Ballah Shamsher Singh Gogi Rao Narender Singh Sanjna Jatav

17/11/2026

सभी का ख़ून है शामिल यहाँ की मिट्टी में, किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है!

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मुझे प...
16/11/2026

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी ऊर्जा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण की आवाज़ को और बुलंद करेंगे।

आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन की कामना करता हूँ।

आपका अपना राजेंद्र बल्ला
सदस्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी
Rahul Gandhi Kumari Selja Rajender Ballah

सोनिया गांधी जी की पुस्तक Belonging – A Journey of Love में उनके राजनीतिक और गैर-राजनीतिक जीवन के अनुभवों के साथ शुरुआती...
14/11/2026

सोनिया गांधी जी की पुस्तक Belonging – A Journey of Love में उनके राजनीतिक और गैर-राजनीतिक जीवन के अनुभवों के साथ शुरुआती राजनीतिक दौर की कुछ घटनाओं का उल्लेख पढ़ना एक भावनात्मक अनुभव है। विशेष रूप से मेरी नेता कुमारी सैलजा जी का ज़िक्र जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ किया गया है, वह ध्यान आकर्षित करता है।

सोनिया गांधी जी ने कुमारी सैलजा जी को कठिन समय में एक भरोसेमंद साथी, हमेशा मदद के लिए तत्पर और सुकून देने वाली शख़्सियत के रूप में याद किया है। यह उल्लेख केवल व्यक्तिगत प्रशंसा नहीं, बल्कि उन रिश्तों की अहमियत को भी दर्शाता है, जो मुश्किल वक्त में बिना किसी अपेक्षा के एक-दूसरे का संबल बनते हैं।

किसी के द्वारा वर्षों पहले निभाए गए साथ को इतने समय बाद भी उसी आत्मीयता से याद करना उसके व्यक्तित्व, विश्वास और संबंधों की गहराई को दर्शाता है। राजनीति में पद और परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं, लेकिन कठिन समय में अर्जित विश्वास की अपनी अलग पहचान होती है।

इस उल्लेख की एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि कुमारी सैलजा जी की गांधी परिवार के प्रति निष्ठा और सहभागिता केवल एक दौर तक सीमित नहीं रही। सोनिया गांधी जी के कठिन समय में उनके साथ खड़ी रहने वाली सैलजा जी आज भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उसी विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं। रिश्तों और विश्वास की यह निरंतरता अपने आप में एक उदाहरण है।

हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए भी इसमें एक महत्वपूर्ण सीख है। राजनीति केवल पद, अवसर और उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। किसी भी व्यक्ति की वास्तविक पूँजी उसकी विश्वसनीयता होती है। अपने विचारों और संगठन के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए मानवीय संवेदनाओं को बनाए रखना और कठिन समय में साथ निभाना ही राजनीतिक व्यक्तित्व को गरिमा प्रदान करता है।

अंततः, पद से व्यक्ति का कद तय हो सकता है, लेकिन उसका वास्तविक व्यक्तित्व इस बात से पहचाना जाता है कि उसने कठिन समय में किसका साथ निभाया और वर्षों बाद लोग उसे किस आत्मीयता से याद करते हैं।

सोनिया गांधी जी की पुस्तक में मेरी नेता कुमारी सैलजा जी के प्रति व्यक्त यह भावना निश्चित रूप से उनके लिए गर्व का विषय है लेकिन मेरे लिए यह उससे भी बढ़कर विश्वास, आत्मीयता और निष्ठा से निभाए गए एक रिश्ते की अभिव्यक्ति है।
Kumari Selja



Indian National Congress

सभी देशवासियों को पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान श्री बांके बिहारी आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का स...
10/11/2026

सभी देशवासियों को पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान श्री बांके बिहारी आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।

09/11/2026

दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के नाम पर आम जनता की पुरानी गाड़ियों पर प्रतिबंध, लेकिन वकीलों और कोर्ट स्टाफ को उन्हीं गाड़ियों के इस्तेमाल की छूट! आखिर नियमों में यह अंतर क्यों?

जब प्रदूषण का असर सभी पर समान है, तो नियमों में रियायत भी सबके लिए समान होनी चाहिए। आम आदमी पर पाबंदियां और खास लोगों को छूट देना किस तरह का न्याय है?

बीजेपी सरकार की नीतियां क्या सिर्फ आम आदमी के लिए है। क्या सरकार का काम आम जनता पर पाबंदियों का बोझ डालना और चुनिंदा वर्गों को राहत देना रह गया है?

नियम कानून के लिए होने चाहिए, हैसियत देखकर राहत देने के लिए नहीं।

आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सिरसा से सांसद प्रभारी उत्तराखंड आदरणीय बहन कुमारी शैलजा जी को दिल्ली उनके निवास स...
07/11/2026

आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सिरसा से सांसद प्रभारी उत्तराखंड आदरणीय बहन कुमारी शैलजा जी को दिल्ली उनके निवास स्थान पर पहुँच कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
🌹,🌹💐💐🪔🪔🪔🪔

आपका अपना राजेंद्र बल्ला
सदस्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी



Rahul Gandhi Kumari Selja Indian Youth Congress fans

Address

Chittagong Division

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajender Ballah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajender Ballah:

Shortcuts

Share