Chairman, KVIC

Chairman, KVIC Chairman | Khadi Village Industries Commission | Ministry of MSME, Govt. of India

04/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे, भगवान पालक बन सभी पर कृपा बरसाते रहें।

यह पावन पर्व हमारे जीवन में प्रेम, भक्ति, सद्भाव और नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।

जय श्रीकृष्ण! 🙏

03/09/2026

खादी कत्तिनों को अब ₹15 प्रति लच्छा पारिश्रमिक मिल रहा है, जो 12 वर्षों में 275% की वृद्धि है।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में खादी से जुड़े कारीगरों के श्रम को उचित सम्मान और बेहतर अवसर देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

02/09/2026
02/09/2026

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आत्मनिर्भर भारत के विजन ने खादी एवं ग्रामोद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार ₹1.87 लाख करोड़+ पहुंचा। वहीं KVI से 2.04 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है।

खादी कत्तिनों के पारिश्रमिक में भी 12 वर्षों में 275% की बढ़ोतरी हुई है और अब यह ₹15 प्रति हैंक हो गया है।

यही है विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में खादी की नई कहानी।

02/09/2026

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आत्मनिर्भर भारत के विजन ने स्वदेशी को नई ताकत दी है।

खादी एवं ग्रामोद्योग ने उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 2025-26 में ₹1.25 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जो 2013-14 के मुकाबले 380% की उल्लेखनीय वृद्धि है।

यह सिर्फ आंकड़ों की बढ़त नहीं, बल्कि स्वदेशी से समृद्धि और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत की तस्वीर है।

31/08/2026

भारत की ग्रामीण आत्मनिर्भरता और स्वदेशी स्वाभिमान की पहचान - खादी।

पिछले 12 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन लगभग 5 गुना बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि जब देश अपनी मिट्टी, अपने हुनर और अपने कारीगरों पर भरोसा करता है, तो विकास की नई गाथा लिखी जाती है।
चरखे की खनक से लेकर आधुनिक बाजारों तक.. खादी ने परंपरा को प्रगति से जोड़ा है।

आइए, खादी को गर्व से अपनाएं और ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-आंदोलन बनाएं।





31/08/2026

From a young entrepreneur in Himachal Pradesh to a thriving business owner—Sahil Chaudhary’s journey reflects the power of opportunity, determination and self-reliance.

With support under the Prime Minister’s Employment Generation Programme (PMEGP), Sahil established a Shuttering & Mixture Machine and Mono Carton Manufacturing unit with a project cost of ₹25 lakh. Today, the enterprise records an annual turnover of around ₹45 lakh and provides employment to 23 people.

A powerful example of how the vision of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji is empowering youth to become job creators and strengthening the spirit of Aatmanirbhar Bharat.

29/08/2026

जिस खादी को कभी सिर्फ परंपरा माना जाता था, आज वही आत्मनिर्भर भारत की ताकत बन रही है।

12 वर्षों में खादी की बिक्री में 628% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई और 2025-26 में बिक्री ₹7,869 करोड़ तक पहुंच गई।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में खादी ने देश के साथ-साथ दुनिया के बाजार में भी अपनी नई पहचान बनाई है।

लोकल से ग्लोबल और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत तक खादी की यह नई उड़ान भारत के बढ़ते सामर्थ्य की कहानी है।

28/08/2026

ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों को आधुनिक मशीनें व टूलकिट, जरूरी प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के दौरान कच्चे माल की सहायता दी जा रही है। इससे गांवों में स्थानीय हुनर को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी से समृद्धि और गांवों से विकास की नई तस्वीर गढ़ी जा रही है।

Address

Chairman’s Secretariat
Delhi
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chairman, KVIC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chairman, KVIC:

Shortcuts

Share