05/09/2026
मंदसौर | काम मांगो अभियान
ग्राम पंचायत लावरी, ब्लॉक सीतामऊ, विधानसभा क्षेत्र सुवासरा में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा “काम मांगो अभियान” के तहत ग्रामीणों से 80 कार्य मांग फॉर्म भरवाकर जमा कराए गए। अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनरेगा के तहत रोजगार की मांग दर्ज कराई।