22/08/2026
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक हेतु पधारे नेपाल के मधेश प्रांत के माननीय मुख्यमंत्री श्री कृष्ण प्रसाद यादव जी एवं माननीय मंत्री श्री श्याम प्रसाद पटेल जी का देवघर परिसदन (सर्किट हाउस) में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना है कि वे सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
हर हर महादेव!