Pauri Garhwal

Pauri Garhwal आओ उत्तराखंड देखो हमारी नज़र से हमारे साथ जुड़े खुद को उत्तराखंड के करीब पाए!!

27/07/2026

दिल्ली | मालवीय नगर अग्निकांड मामला

मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार रसोइया केसर नेगी को साकेत जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें सख्त शर्तों के साथ जमानत देने का आदेश दिया।
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी अब तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सकी है, जिससे यह साबित हो कि आरोपी ने किसी गवाह को प्रभावित करने का प्रयास किया हो, सबूतों के साथ छेड़छाड़ की हो या जांच में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न की हो। अदालत ने यह भी माना कि केवल आशंकाओं के आधार पर किसी व्यक्ति को अनिश्चितकाल तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता।

जमानत की प्रमुख शर्तें:
जांच में पूरा सहयोग करना होगा।
किसी भी गवाह को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे।
सबूतों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
बिना अदालत की अनुमति देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे।
जांच अधिकारी और अदालत के बुलाने पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

12/07/2026
07/07/2026
03/07/2026

लैंसडाउन से विधायक दिलीप सिंह रावत के बिगड़े बोल। वीर चंद सिंह गढ़वाली का किया अपमान। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर क्रांतिकारी और पहाड़ी गौरव के प्रतीक थे। उन्हें मुख्य रूप से 'पेशावर कांड' के महानायक के रूप में याद किया जाता है, जहाँ उन्होंने अपनी देशभक्ति और इंसानियत का परिचय देते हुए ब्रिटिश हुकूमत के सीधे आदेश को मानने से इनकार कर दिया था।

अब भले विधायक जी ये बोल रहे हो कि उनका कहने का ये मतलब नहीं था, वो कम पढ़े लिखे थे। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली देश और उत्तराखंड का गौरव है और विधायक जी आपके ऊपर रामधारी सिंह दिनकर जी की कविता की ये पंक्तियां सटीक बैठती है

जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

01/07/2026

हे कुळैंकि डाळि Pahad Nama

A Stream of Himalayan Melody

डॉ दीपक बिज्लवाण जी ने अपनी इस किताब में पहाड़ की आवाज श्री नरेन्द्र सिंह नेगी जी के कुछ गीतों का अंग्रेजी में अनुवाद किया है। 2017 में उन्होंने इस किताब के लिए गीतों का अनुवाद करना शुरू किया और 2020 में इसका पहला संस्करण छपा था। ये किताब आसानी से आपको उपलब्ध हो जाएगी।

Address

Garhwal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pauri Garhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share