31/05/2026
CM हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश; किसे होगा फायदा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्तियों को पेंशन योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली एवं अर्हता पूर्ण करने वाले छूटे हुए लाभुकों को भी इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।