District Administration Jamui

Directions Website

District Administration Jamui सत्यमेव जयते

प्रेस विज्ञप्तिजिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई02 अक्टूबर 2026शीर्षक: महात्मा गांधी जयंती पर जिला पदाधिकारी ने प्रतिमा पर कि...
02/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
02 अक्टूबर 2026

शीर्षक: महात्मा गांधी जयंती पर जिला पदाधिकारी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बच्चों को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश।

जमुई: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों एवं बच्चों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने जीवन, आचरण और व्यवहार में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बच्चों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी जैसे गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला पदाधिकारी ने बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से सदैव दूर रहने तथा तकनीक का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक उद्देश्यों के लिए करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तकनीक ज्ञान और शिक्षा का प्रभावी माध्यम है, इसलिए बच्चे इसका उपयोग अध्ययन, ज्ञान-वृद्धि एवं अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए करें। आगे उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके संस्कार, व्यवहार और सोच आने वाले समाज की दिशा तय करेंगे। गांधीजी के आदर्शों से प्रेरित होकर सत्य, अनुशासन, संवेदना को जीवन का आधार बनाना ही राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रेस विज्ञप्ति02 अक्टूबर 2026शीर्षक: जमुई जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विकसित ग्राम पंचायत योजना ...
02/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति
02 अक्टूबर 2026

शीर्षक: जमुई जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विकसित ग्राम पंचायत योजना एवं VB-G RAM G के प्रावधानों से ग्रामीण हुए अवगत।

जमुई: गांधी जयंती के सुअवसर पर जमुई जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का भव्य आयोजन किया गया। इसी क्रम में जमुई प्रखंड के ग्राम पंचायत चौड़ीहा में आयोजित विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता माननीय मुखिया द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जमुई, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
ग्राम सभा में कार्यक्रम पदाधिकारी सहित पंचायत स्तरीय विभिन्न कार्यपालक विभागों के पदाधिकारी, कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेष ग्राम सभा के दौरान विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को मिशन के दूरगामी उद्देश्यों, प्रमुख कानूनी व प्रशासनिक प्रावधानों, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत योजना पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय संसाधनों, भौगोलिक आवश्यकताओं एवं विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप समावेशी कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों की प्रत्यक्ष भागीदारी से ही विकास की प्राथमिकताओं का चयन कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

उपविकास आयुक्त ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन पर जोर देते हुए स्वयं सहायता समूहों के लिए माइक्रोफाइनेंस की बढ़ाई गई राशि एवं नए वित्तीय प्रावधानों के बारे में जानकारी दी और कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका में गुणात्मक सुधार लाया जा सकता है ।

रिफॉर्म उत्सव के चरणबद्ध एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारियों ने भी विभिन्न पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में भाग लिया। इसके तहत लक्ष्मीपुर प्रखंड की मटिया पंचायत में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, श्री बलवन्त पाण्डेय तथा बरहट प्रखंड की मलयपुर पंचायत में निदेशक, लेखा, श्री राकेश सिंह उपस्थित रहे।

विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य सहभागी नियोजन के माध्यम से जिले की सभी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है। उप विकास आयुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपनी पंचायत के समग्र विकास में सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

02/10/2026
02/10/2026
02/10/2026
01/10/2026
01/10/2026

सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), सतायन के शिक्षक से सुनिए—जमुई जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बदलाव की कहानी।

जमुई जिले में प्रत्येक प्रखंड में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के रूप में आदर्श विद्यालय विकसित करने की पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य केवल विद्यालय की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
इन आदर्श विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक संसाधनों, आधुनिक शिक्षण-अधिगम पद्धतियों और आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से बच्चों की सीखने की रुचि, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सरकार की इस पहल को जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन और प्रभावी क्रियान्वयन से धरातल पर आकार दिया जा रहा है। उद्देश्य स्पष्ट है—जमुई के हर प्रखंड में ऐसा विद्यालय हो, जहाँ बच्चों को बेहतर शिक्षा, बेहतर वातावरण और अपने सपनों को उड़ान देने के बेहतर अवसर मिल सकें।
सरस्वती विद्या निकेतन—एक आदर्श विद्यालय, जहाँ आज की बेहतर शिक्षा से कल का उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Education Department

#आदर्शविद्यालय #सरस्वतीविद्यानिकेतन #गुणवत्तापूर्णशिक्षा #शिक्षामेंबदलाव #जमुई #उज्ज्वलभविष्य

01/10/2026

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Education Department

Jamui Police

01/10/2026

हर प्रखंड में एक आदर्श विद्यालय, हर बच्चे के लिए बेहतर अवसर।

सरकार की महत्वपूर्ण पहल और जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से जमुई जिले के मॉडल स्कूल में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक सुविधाओं और बच्चों के लिए अनुकूल सीखने की व्यवस्था ने विद्यालयों को नई पहचान देने का काम किया है।

सोनो प्रखंड के अभिभावकों के अनुभव बताते हैं कि यह बदलाव केवल विद्यालयों के स्वरूप तक सीमित नहीं है। बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ रही है, अभिभावकों का भरोसा मजबूत हो रहा है और सरकारी विद्यालयों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है।

इस बदलाव के पीछे सरकार की दूरदर्शी पहल के साथ जिला प्रशासन की निरंतर निगरानी, प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जब सरकार की पहल, प्रशासन की सक्रियता, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों का विश्वास एक साथ जुड़ते हैं, तो बदलाव केवल विद्यालय की दीवारों पर नहीं दिखता—वह बच्चों की आंखों में दिखाई देता है।

सोनो के अभिभावकों की जुबानी, जमुई के सरकारी विद्यालयों में बदलाव की कहानी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Education Department

#मॉडलस्कूल #शिक्षामेंबदलाव #सरकारीपहल #जिलाप्रशासन #सोनो #जमुई #गुणवत्तापूर्णशिक्षा

Address

Collectorate Office
Jamui

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Jamui posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share