02/06/2026
उदित राज को न्याय दिलाने की लड़ाई में मैं और कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
कोडरमा समाहरणालय के समक्ष लखिबागी (फरेंदा) निवासी स्वर्गीय उदित राज के परिजनों द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। 3 मई को झुमरी तिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई उदित राज की संदिग्ध मृत्यु ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।
धरना को संबोधित करते हुए मैंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यदि जांच में विद्यालय प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो सेक्रेड हार्ट स्कूल के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह केवल उदित राज के परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय और जवाबदेही की लड़ाई है। मैं पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि न्याय मिलने तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा। न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के समान है।