Ankit Pandey- Social Worker

Directions

Ankit Pandey- Social Worker Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ankit Pandey- Social Worker, Social service, KOLKATA.

26/10/2026

Kuch to log karenge apna to kaam hai aage badhana

With Dr Sukanta Majumdar Honarable minister of State Govt of India
10/10/2026

With Dr Sukanta Majumdar Honarable minister of State Govt of India

10/10/2026

Shri Dr Sukanta Majumdar
Minister of State for Education of India
Visiting DB block Puja Pandal and Welcoming Bhagwathi Durga to her home

08/10/2026

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया। जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया।

ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति शांति शांति

19/09/2026

देश का सबसे बड़ा मीडिया ट्रायल जिस आदमी के खिलाफ चला उसने कल आत्महत्या कर ली..... निठारी कांड के सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार की एक चाय की टपरी में फांसी लगा ली 2025 में सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद सुरेंद्र कोली हरिद्वार आ गया था और इसी चाय की टपरी से वह अपना गुजर बसर कर रहा था ...

हैरानी की बात है जिस फाँसी के फंदे से बचने की कोशिश में उसने जेल में जवानी के 16 साल गुजार दिए..... सुप्रीम कोर्ट से रिहाई मिलने के सिर्फ एक साल में उसने उसी फांसी के फंदे को खुद चुन लिया........

जी हां सुरेन्द कोली बेगुनाह था...... ये कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसे अब ईश्वर की अदालत में ही सच्चा न्याय मिलेगा..
निठारी का मुकदमा शुरू होने और दोष सिद्ध होने से काफी पहले ही मीडिया चैनलों और अखबारों ने सुरेंद्र कोली को 'नरपिशाच' और 'क्रूर हत्यारा' जैसे विशेषण देकर जनता की नजरों में दोषी करार दे दिया , इस सदी के पहले दशक में टीवी पर अपराध कथाओं को खूब लोकप्रियता मिल रही थी ऐसे में निठारी कांड को मीडिया ने हर संभव तड़का लगाकर जनता के सामने पेश किया ओर सुरेन्द्र कोली उनके लिए इस कांड का मुख्य किरदार था...

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव मंगरूखाल का रहने वाला सुरेंद्र कोली दिसंबर 2006 में दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया जब नोएडा के एक कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर के मकान के पास नाले से खुदाई के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के कंकाल मिले. कोली पंढेर के घर में काम करता था. इस मामले में कोली और पंढेर, दोनों को आरोपी बनाया गया. बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया जिसने अपनी जांच के दौरान कोली को 16 मामलों में दोषी बताते हुए उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

मोनिंदर सिंह पंधेर रसूखदार आदमी था उसके पास पॉलिटिकल कनेक्शन थे अथाह सम्पत्ति थी उसके पास केस लड़ने वाले वकील की फौज थी लेकिन, सुरेंद्र कोली के पास कोई वकील नहीं था और वह अनपढ़ था। जेल में रहने के दौरान सुरेंद्र कोली ने पढ़ना-लिखना सीखा और अपने केस का जिम्मा खुद संभाला। उसने साक्षर होने के साथ दिन-रात कानूनी किताबें पढ़ीं और अपने केस को समझना शुरू किया। उसने एक-एक कर कोर्ट से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए।

सुरेंद्र कोली ने आरटीआई को अपना हथियार बनाया कोली ने पुलिस व सीबीआई की केस डायरी पढ़ने के बाद आरटीआई लगाने का सिलसिला शुरू किया उसने डासना जेल में रहते हुए केस से संबंध रखने वाले विभागों में एक हजार से अधिक आरटीआई लगाईं और विभिन्न बिंदुओं पर जवाब मांगे कोली ने फोरेंसिक लैब, विकास प्राधिकरण, अस्पताल, पुलिस समेत विभिन्न विभागों में आरटीआई लगानी शुरू की। उसने करीब एक लाख से अधिक पेज की एक हजार से अधिक आरटीआई लगाई.....ओर इन जवाबों के माध्यम से ही कोली ने कोर्ट में अपना केस खुद लड़ा।....

उदाहरण के लिए नोएडा प्राधिकरण में आरटीआई लगाकर निठारी ने उस नाले की सफाई के बारे में जानकारी मांगी, जिसमें बच्चों के अवशेष व कंकाल मिले थे प्राधिकरण से मिले इन जवाबों में पुलिस और सीबीआई की थ्योरी में विरोधाभास था। इन जवाबों को ही उसने हथियार बना लिया और कोर्ट में पेश कर दिया।

सुरेन्द्र कोली ने कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। सीबीआई ने उसे झूठा फंसाया हैं। कोली ने कहा कि कोठी संख्या डी-5 के पास डॉ़ नवीन चौधरी का मकान है। डॉ. नवीन चौधरी मानव तस्करी के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है। हो सकता है कि कोठी संख्या डी-5 के पास से मिले मानव अवशेष चौधरी ने ही फेंके हों।

लेकिन मीडिया ट्रायल का इतना असर अदालतों पर पड़ चुका था कि कोली की किसी बात पर ध्यान नहीं दिया गया

2009 से 2022 के बीच बलात्कार, हत्या, और नरभक्षण के आरोपी कोली को 13 मामलों में मौत की सजा सुनाई गई। पहली सजा रिम्पा हलदर मामले में हुई थी। हाई कोर्ट ने 11 सितंबर, 2009 को कोली की मौत की सजा की पुष्टि की, लेकिन पंढेर को बरी कर दिया। दो साल बाद फरवरी 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने कोली की दोषसिद्धि को बरकरार रखा और उसके इकबालिया बयान को स्वीकार्य बताया,

7 सितंबर, 2014 की रात सुरिंदर कोली जेल में मौत से सिर्फ चार घंटे दूर था। 4 सितंबर को कोली को गाजियाबाद की डासना जेल से चुपचाप मेरठ ले जा गया .....ब्लैक वारंट पर उसका नाम लिखा हुआ था और मेरठ जिला जेल में फांसी का प्रोटोकॉल लागू हो चुका था। गाजियाबाद की सीबीआई अदालत द्वारा मासूमों के हत्यारे को सुनाई गई 13 मौत की सजाओं में से पहली सजा सुनाए पांच साल हो चुके थे और राष्ट्रपति द्वारा 2014 में उसकी याचिका खारिज किए जाने के बाद क्षमादान की उम्मीद भी खत्म हो गई थी। उसकी फांसी 8 सितंबर को सुबह 5 बजे तय की गई थी।

लेकिन तब एक चमत्कार हुआ दरअसल दया याचिका खारिज होने के बाद कोली ने तीन वकीलो को एक साझा पत्र लिखा था। जेल में किसी ने उसे सलाह दी थी कि वह उन तीनों से संपर्क करे जो मौत की सजा के मामलों में केस लड़ने के लिए जाने जाते हैं। ये वकील थे युग मोहित चौधरी,पयोशी रॉय और सिद्धार्थ शर्मा

कोली के उस पत्र ने सब कुछ बदल दिया। चौधरी के फोन पर आधी रात अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह भी सक्रिय हुईं और जस्टिस एच.एल. दत्तू के पास पहुंचीं, जिन्होंने एक अन्य न्यायाधीश, जस्टिस अनिल दवे को भी जगाया। आधी रात को अदालत के कर्मचारियों को उनके घरों से बुलाया गया। ओर फाइनली कोली की फांसी की सजा रुक गई। पुनर्विचार याचिका इंदिरा जयसिंह ने दाखिल की थी

अब इस केस में एक ऐसा कोली के लिए एक ऐसा वकील पेश हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी वो थे राम जेठमलानी

तीनों वकीलों की टीम ने राम जेठमलानी को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया, जो अक्टूबर 2014 में खुली अदालत में हुई पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस मार्कंडेय काटजू और ज्ञान सुधा मिश्रा के समक्ष निशुल्क उपस्थित हुए।

जेठमलानी ने तर्क दिया कि कोली का इकबालिया बयान झूठा और अविश्वसनीय था और दबाव में लिया गया था। जेठमलानी ने एक और अहम बिंदु पर जोर दिया कि मुकदमे के दौरान कोली को कभी भी उचित बचाव का अवसर नहीं दिया गया। कोली को जो लीगल एड दिया गया, उसके तहत मिले वकील से कोली को कोर्ट में सिर्फ पांच मिनट मिलने दिया गया। उक्त बचाव पक्ष के वकील के संज्ञान में यह बात नहीं थी कि प्रोसिक्युशन ने कोई ऐसा साक्ष्य अपने पास दबा कर रखा हुआ है। कोली का यह कहना कि उसे प्रताड़ित किया गया था उसके बाद इकबालिया बयान का कोई महत्व नहीं रह जाता लेकिन ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।

जेठमलानी ने महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य जिसमें शव परीक्षण के निष्कर्ष भी शामिल थे उन्हें दबा दिए जाने की बात उठाई इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो बॉडी मिली है उन्हे एक विशिष्ट तरीके से काटा गया है जो कोली जैसे व्यक्ति के लिए असंभव है

दरअसल कोठी के अंदर और बाहर नाले से मिलने वाले शवों की खास बात यह थी कि इनका बीच का हिस्सा नहीं मिला था. किसी भी शव के गुर्दे, सीना, पसलियों की हड्डियां तक नहीं मिली थी. कटे हुए जो सिर मिले थे, उनमें भी आंखे गायब थीं. इससे साफ जाहिर होता है कि मासूम बच्चों और लड़कियों को मारने के बाद उनके अंगों की तस्करी की जाती थी यह मामला साधारण मर्डर का नहीं है बल्कि अवैध मानव अंग तस्करी का है।

लेकिन कोली के मीडिया ट्रायल का प्रभाव इतना अधिक था कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर, 2014 को इस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया,

अब कोली को फाँसी होना तय थी

लेकिन जेठमलानी की दलीलों ओर अन्य वकीलों के पेशेवर प्रयासों ने इस मामले में कमियों को उजागर कर दिया था।

31 अक्टूबर 2014 को गैर-सरकारी संगठन पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स ने एक याचिका दायर की, जिसमें कोली की दोषसिद्धि को चुनौती नहीं दी गई, बल्कि उसकी दया याचिका पर कार्रवाई में देरी को चुनौती दी गई। 28 जनवरी, 2015 को मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली हाई कोर्ट की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोली की मृत्युदंड की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया

इसके बाद कोली ने फिर से लड़ना शुरू किया 2016 से 2023 के बीच जब निठारी के बाकी मामलों की सुनवाई चल रही थी, तब मीडिया ट्रायल भी सुस्त पड़ चुका था

कोली के बचाव पक्ष ने अब बरामदगी के सबूतों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। तर्क दिया कि जिस जगह अवशेष मिले थे, उससे सिर्फ निकटता को ही दोषसिद्धि का आधार नहीं माना जा सकता। वकीलों ने दलील दी कहा कि अगर ऐसा था, तो आस-पास रहने वाले अन्य लोगों, जिनमें डी6 कोठी के डॉ. नवीन चौधरी भी शामिल हैं, जिनकी कोठी के पीछे कई खोपड़ियां मिली थीं, उनकी भी जांच होनी चाहिए थी। नवीन, जिसे पहले अंग व्यापार घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, उससे कभी पूछताछ नहीं की गई। उन्होंने बचाव पक्ष के सबूतों का भी हवाला दिया, जिसमें दिखाया गया था कि D5 के बाहर का नाला, जहां से हड्डियाँ बरामद हुई थीं, एक हफ्ते पहले ही साफ किया गया था।

तमाम जिरह के बाद 16 अक्टूबर, 2023 को अदालत ने पंढेर और कोली दोनों को बरी कर दिया। कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष अपराध साबित करने में विफल रहा और सीबीआई की जांच को विफल बताया

308 पन्ने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फ़ैसले की कॉपी के पेज नंबर 47 पर लिखा है, '' कोली 60 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहे लेकिन इन 60 दिनों में कभी भी उनकी मेडिकल जाँच नहीं हुई, जिससे शारीरिक प्रताड़ना जैसी संभावनाओं पर संशय बरकरार रहता है. केवल साल 2007 में एक मेडिकल सर्टिफ़िकेट लाया गया, जिसकी विश्वसनीयता को पुष्ट करने के लिए डॉक्टर को गवाही के लिए नहीं पेश नहीं किया गया."कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कहा कि जाँच ख़राब तरीक़े से की गई है और "सबूत इकठ्ठा करने के बुनियादी मानदंडों का खुलेआम उल्लंघन किया गया है."

लेकिन कोली का एक इम्तिहान अभी बाकी था
उसे रिम्पा हलधर के मामले में हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में मुहर लगाई थी 12 मामलों में बरी हो चुका कोली सिर्फ रिम्पा हलदर मामले में दोषी होने के चलते जेल में था

अब गेंद सुप्रीम कोर्ट के पाले में थी.... सवाल यह था कि यदि अभियुक्त 12 मामले में सबूतों के अभाव में बरी हुआ हैं तो उसे 13वे मामले उसी सबूतों के आधार पर उसे कैसे दोषी माना जाए

11 नवंबर 2024 को को कोली के ख़िलाफ़ लंबित आख़िरी मामले में फ़ैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में आया अपना आदेश बदल दिया , सुरेंद्र कोली की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सिर्फ एक बयान और किचन से मिले चाकू के आधार पर उसे दोषी करार दिया गया सीजेआई बीआर गवई की बेंच ने कहा...."जिन सबूतों को कोर्ट ने अपर्याप्त और अविश्वसनीय बताकर कोली को पहले ही 12 मामलों में बरी कर दिया था. उन्हीं सबूतों के आधार पर एक मामले में उसे दोषी बनाए रखना संवैधानिक रूप से सही नहीं है.

अंततः सुप्रीम कोर्ट ने सुरेन्द्र कोली को इस मामले से भी बरी करते हुए रिहाई का आदेश सुनाया ओर कोली जेल से रिहा हुआ

लेकिन दशकों तक चले मीडिया ट्रायल के कारण सुरेंद्र कोली का चेहरा और नाम पूरे देश में इस कदर बदनाम हो चुका था कि जेल से छूटने के बाद भी वह सामान्य जीवन नहीं जी सका। उसे छिपकर जीना पड़ा और कल उसने अपनी जान दे दी

दरअसल मीडिया ट्रायल न केवल आरोपी के निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन करता है, बल्कि जांच एजेंसियों और निचली अदालतों पर भी एक अदृश्य मनोवैज्ञानिक दबाव बनाता है। सुरेंद्र कोली का मामला इस बात का एक दुखद उदाहरण है कि कैसे कोर्ट से निर्दोष साबित होने के बाद भी एक व्यक्ति मीडिया द्वारा बनाई गई सामाजिक धारणा से कभी बरी नहीं हो पाता।

ईश्वर सुरेन्द्र कोली की आत्मा को शांति दे ....

⚖️🇮🇳 WHEN PEOPLE LOSE FAITH IN JUSTICE — THE KASTURBA NAGAR CASE STILL RAISES HARD QUESTIONSThe Kasturba Nagar case in N...
02/09/2026

⚖️🇮🇳 WHEN PEOPLE LOSE FAITH IN JUSTICE — THE KASTURBA NAGAR CASE STILL RAISES HARD QUESTIONS

The Kasturba Nagar case in Nagpur remains one of India’s most disturbing examples of what can happen when a community believes the justice system has repeatedly failed it.

Akku Yadav had faced numerous serious allegations, while residents—particularly women—said they had lived for years under fear and intimidation. Reports from the period described repeated complaints, arrests and releases that deepened frustration in the locality.

Eventually, a large group confronted Yadav at a Nagpur court, where he was killed.

⚖️ The incident became a national debate about women’s safety, policing, delayed justice and vigilantism.

Some viewed it as the eruption of years of accumulated anger. Others stressed an equally important principle: no matter how serious the accusations, mob justice cannot replace courts and due process.

🇮🇳 The lasting lesson is uncomfortable but important: justice must not only exist—it must work quickly enough for ordinary people to trust it.

🇮🇳 INDIA WANTS ITS TREASURES BACK — KOHINOOR DEBATE RETURNSPrime Minister Narendra Modi has renewed attention on bringin...
01/09/2026

🇮🇳 INDIA WANTS ITS TREASURES BACK — KOHINOOR DEBATE RETURNS

Prime Minister Narendra Modi has renewed attention on bringing India’s historic treasures held abroad back home, putting the Kohinoor diamond once again at the heart of the debate.

The Kohinoor is more than a famous jewel. Its transfer to British possession during the colonial era has made it a powerful symbol of India’s complicated colonial history. Alongside it, numerous Indian antiquities and cultural objects remain in museums and collections overseas.

India has increasingly pushed for the repatriation of cultural heritage, with hundreds of antiquities returned from different countries in recent years.

For supporters, bringing such treasures home is not simply about their monetary value. It is about history, identity and restoring cultural heritage to the land from which it came.

The bigger question remains: Should colonial-era treasures like the Kohinoor finally return to India? 🇮🇳💎

🇮🇳 “WE ARE INDIANS—AND PROUD OF IT.”A YouTuber from Northeast India has spoken out against a stereotype that many people...
01/09/2026

🇮🇳 “WE ARE INDIANS—AND PROUD OF IT.”

A YouTuber from Northeast India has spoken out against a stereotype that many people from the region still face—being labelled “Chinese” simply because of their appearance.

She pointed out the painful irony: people abroad may mistake Northeast Indians for Chinese, but sometimes even fellow Indians use the same label.

Her response was clear: Northeast Indians are Indians, and they are proud of their identity.

India’s Northeast is home to extraordinary ethnic, linguistic and cultural diversity. Facial features cannot determine someone’s nationality, patriotism or belonging.

No Indian should have to repeatedly prove that they belong in their own country simply because they look different from someone else.

🇮🇳 Different faces. Different languages. Different cultures. One India.

From Northeast to Northwest, Kashmir to Kanyakumari—being Indian has no single “look.”

Address

Kolkata

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ankit Pandey- Social Worker posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category