National Ayush Mission Uttar Pradesh

Call Directions Website Contact the organization

National Ayush Mission Uttar Pradesh National Ayush Mission Uttar Pradesh is an initiative taken by the Ministry of AYUSH with Uttar Pradesh Government, under the National AYUSH Mission.
(1)

प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा आज प्रमुख सचिव, आयुष विभाग एवं महान...
02/11/2026

प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा आज प्रमुख सचिव, आयुष विभाग एवं महानिदेशक, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश से शिष्टाचार भेंट की गई।

भारतीय जीवनशैली में विशेष स्थान रखने वाली तुलसी, आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है। पारंपरिक नुस्खों से ल...
28/10/2026

भारतीय जीवनशैली में विशेष स्थान रखने वाली तुलसी, आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है। पारंपरिक नुस्खों से लेकर इम्यूनिटी, श्वसन तंत्र और तनाव प्रबंधन तक, तुलसी हर मौसम में शरीर को प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करती है।

हर दिन स्वस्थ रहने के लिए, आज ही इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

पंचकर्म आयुर्वेद की उन विशिष्ट चिकित्सा पद्धतियों में से एक है, जो शरीर के शोधन पर केंद्रित है। इन प्रक्रियाओं का चयन व्...
28/10/2026

पंचकर्म आयुर्वेद की उन विशिष्ट चिकित्सा पद्धतियों में से एक है, जो शरीर के शोधन पर केंद्रित है। इन प्रक्रियाओं का चयन व्यक्ति की प्रकृति, दोषों की स्थिति और स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाता है। इस पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को अपनाने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लें।

WHO व सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से 'कुष्ठ रोग मुक्त यूपी' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज लखनऊ में आयोज...
23/10/2026

WHO व सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से 'कुष्ठ रोग मुक्त यूपी' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज लखनऊ में आयोजित जनस्वास्थ्य सम्मेलन में प्रमुख सचिव, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री रंजन कुमार द्वारा बताया गया की कैसे प्रदेश के व्यापक आयुष नेटवर्क के इस्तेमाल कर हम कुष्ठ रोग के लक्षणोंWHO व सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से 'कुष्ठ रोग मुक्त यूपी' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज लखनऊ में आयोजित जनस्वास्थ्य सम्मेलन में प्रमुख सचिव, आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री रंजन कुमार द्वारा बताया गया की कैसे प्रदेश के व्यापक आयुष नेटवर्क के इस्तेमाल कर हम कुष्ठ रोग के लक्षणों की शीघ्र पहचान और समयबद्ध रेफरल कर इसे रोक सकते हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने WHO व सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से कुष्ठ रोग से जुड़े सामाजिक कलंक और भेदभाव को मिटाने का भी आह्वान किया। इन साझा प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से एक स्वस्थ और कुष्ठ रोग मुक्त राज्य बनाना है। की शीघ्र पहचान और समयबद्ध रेफरल कर इसे रोक सकते हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने WHO व सासाकावा हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से कुष्ठ रोग से जुड़े सामाजिक कलंक और भेदभाव को मिटाने का भी आह्वान किया। इन साझा प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से एक स्वस्थ और कुष्ठ रोग मुक्त राज्य बनाना है।

22/10/2026

यूoपीo आयुष UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट और राउंड 2 की पूरी प्रक्रिया समझें और जानिए फिजिकल वेरिफिकेशन, चॉइस लॉकिंग के ज़रूरी नियम व सीट अपग्रेडेशन का तरीका।
अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026

22/10/2026

डिमेंशिया के प्रति जागरूकता और बुज़ुर्गों की बेहतर देखभाल
डिमेंशिया (Dementia) एक ऐसी स्थिति है, जो व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने और रोज़मर्रा के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। जानिए राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, लखनऊ के डॉ. संजीव सक्सेना से डिमेंशिया से जुड़ी अहम जानकारी और वृद्धजनों की बेहतर देखभाल के तरीके।

प्रदेशवासियों को बेहतर आयुष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ, आज लखनऊ सचिवालय में मा. आयुष मंत्री डॉ. दय...
16/10/2026

प्रदेशवासियों को बेहतर आयुष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ, आज लखनऊ सचिवालय में मा. आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' जी की अध्यक्षता में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की ।

* गोरखपुर, मिर्जापुर, मेरठ, गाजीपुर व चंदौली में आयुष अस्पतालों का निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
* मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में डॉक्टरों व स्टाफ की रोटेशन ड्यूटी तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए।
* नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) से संबंधित कार्यों के लिए नवंबर प्रथम सप्ताह में अहम कदम उठाए जाए।
* छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों के अंतर्गत बोर्ड, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का उचित सत्यापन पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है।
* फार्मेसी और लैब के लिए सेवा नियमावली व्यवस्थित करने तथा नई विभागीय पॉलिसी की तिथि प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित की जाए।

प्रमुख सचिव, आयुष विभाग, श्री रंजन कुमार, (IAS) द्वारा आज गौतमबुद्धनगर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर पं...
11/10/2026

प्रमुख सचिव, आयुष विभाग, श्री रंजन कुमार, (IAS) द्वारा आज गौतमबुद्धनगर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर पंचकर्म सेवाओं को प्रभावी बनाने, आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने तथा आयुर्वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए गए जिससे आयुष की विशिष्ट चिकित्सा पद्धतियों का लाभ अधिकाधिक रोगियों तक पहुँच सके।

मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव, चिड़चिड़ापन, उदासी, थकान या नींद में बदलाव जैसे संके...
10/10/2026

मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव, चिड़चिड़ापन, उदासी, थकान या नींद में बदलाव जैसे संकेतों को पहचानें और योग, ध्यान व सात्विक आहार को दिनचर्या में शामिल कर मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति ऐसे लक्षण महसूस करे, तो खुलकर बात करें और ज़रूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

#विश्वमानसिकस्वास्थ्यदिवस #मानसिकस्वास्थ्य

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुष विभाग स्वस्थ मन और बेहतर जीवन के लिए जागरूकता का संदेश देता है।...
10/10/2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुष विभाग स्वस्थ मन और बेहतर जीवन के लिए जागरूकता का संदेश देता है। अपनी भावनाओं को समझें, सकारात्मक जीवनशैली अपनाएँ तथा योग, प्राणायाम एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ। तनाव के प्रति सजग रहें और स्वयं के साथ-साथ अपने प्रियजनों के मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

Address

02 Nabiullah Road, Near City Station
Lucknow

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+915222970345

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Ayush Mission Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Ayush Mission Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share

Nearby government services