30/10/2026
मिठास मेला–2026 का भव्य आयोजन
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को UPCSR, शाहजहाँपुर में निदेशक श्री अभिषेक आनंद जी के कुशल नेतृत्व में मिठास मेला–2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर गन्ना आयुक्त श्री वी.के. शुक्ला , उपगन्ना आयुक्त परिक्षेत्र बरेली ,लखनऊ एवं विभागीय अधिकारियों ने ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेले के दौरान कुल 2,700 मिनी बीज किट, जिनमें Co.S 23232 एवं Co.S 19231 प्रजातियाँ शामिल थीं, किसानों को वितरित की गईं। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में अनुसंधान प्रदर्शनी, वैज्ञानिकों के साथ संवाद, किसान प्रतियोगिताएँ तथा प्रगतिशील किसानों का सम्मान समारोह शामिल रहा। इस आयोजन का उद्देश्य गन्ना किसानों को नवीनतम अनुसंधान एवं उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना तथा गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु प्रोत्साहित करना ।
Chief Minister Office Uttar Pradesh
Government of UP
Sugar Industry & Cane Development Department