14/07/2026
🌹 _*हजरत केली वाले बाबा साहब (र.अ) दरगाह कमेटी द्वारा भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर सिम्मी खान का किया गया इस्तकबाल*_ 🌹
_*निंबाहेड़ा/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती द्वारा भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा में कई वर्षों से सक्रिय सिम्मी खान को भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रतापगढ़ प्रभारी नियुक्त किए जाने पर आज हजरत केली वाले बाबा साहब (र.अ) दरगाह कमेटी द्वारा गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया। भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा से जुड़े काशिफ खान ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता खान के स्वागत से पूर्व मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा हजरत केली वाले बाबा साहब (र.अ) के आस्ताने पर अकीदत की चादर व फूल पेश कर देश व प्रदेश में खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर दरगाह पर आने वाले अकीदतमंदों को ठंडे शरबत का भी वितरण किया गया । इस मौके पर दरगाह कमेटी सदर आमीन उर्फ भूरू जागीरदार, हाजी अख्तर पटेल,काशिफ खान,नवेद खान,शेरू भाई,छोटू भाई,तालिब भाई,साबीर भाई,सुबुर खान,अशरफ मेव आदि उपस्थित रहे।*_