Shahjahan official

Shahjahan official Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shahjahan official, Public & Government Service, Patna.

07/08/2026

भारत देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने क्या कुछ कहा नशा मुक्ति को लेकर देखिए वीडियो में।

07/08/2026

पिछले हफ़्ते मुझे अपनी पोस्ट्स पर 11,000 से ज़्यादा रिएक्शन मिले! मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद! 🎉

06/08/2026

बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ द्वारा एक दिवसीय बैठक आज ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर अररिया में किया गया तो जिला अध्यक्ष फुलचंद सिंह ने क्या कुछ कहा देखिए वीडियो में।

A न्यूज 24 Manoj Kumar Sah Anisul Rahman Simmi makeover मोहम्मद शाह जहां Shahjahan official Sulochana Devi Sadhna Tiwari Shifali Shri shyam collection Shravan Kumar Shilppi Pandit Sun
#ट्रेडिंग

05/08/2026

नेपाल का मूसलाधार बारिश से लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग टूटने का कगार पर लोगों का हो रहा है परेशानी।

05/08/2026

जिला परिषद की बैठक में सेविका सहायिका को प्रताड़ित कर अवैध वसूली का मामला गरमाया।

05/08/2026

नेपाल में मूसलाधार बारिश से लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग टूटने की कगार पर लोगों की हो रही है परेशानी।

05/08/2026

सावन माह का पूरी तैयारी को लेकर के जिला पदाधिकारी ने किया सुंदर नाथ धाम का निरीक्षण एवं साथ में सभी संबंधित अधिकारी रहे मौजूद।

04/08/2026

भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अररिया। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अररिया जिले के आमगाछी सीमा चौकी के समीप नियमित गश्ती के दौरान की गई।

गिरफ्तार दोनों संदिग्धों की पहचान रहमत अली (पिता– अब्दुल बारीक) तथा मो. जमाल हसन जिहाद (पिता– मो. जमाल हुसैन मोल्ला) के रूप में हुई है। दोनों बांग्लादेश के चांदपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे काठमांडू से सिलिगुड़ी कॉरिडोर के रास्ते अपने देश लौटने की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें पासपोर्ट की प्रतियां भी मिली हैं।

एसएसबी बथनाहा के द्वितीय कमांडिंग अधिकारी नितिन गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों को रोका गया और पूछताछ में उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए सोनामनी गोदाम थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

सोनामनी गोदाम थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी द्वारा थाना के सुपुर्द किया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमा पर एसएसबी की इस सतर्क कार्रवाई को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगातार निगरानी और चौकसी के कारण अवैध घुसपैठ की कोशिशों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Tags:

04/08/2026

, नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

जिला प्रशासन अररिया के तत्वावधान में फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर सिकटी के माननीय विधायक श्री विजय कुमार मंडल, नरपतगंज की माननीय विधायक श्रीमती देवंती देवी, जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा देशभर के युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है। स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा न केवल अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बनाते हैं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर युवाओं को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संकल्प के तहत शपथ दिलाई गई। शपथ में युवाओं ने किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

संकल्प के तहत युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने, अपने परिजनों, मित्रों और आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहने का प्रण लिया। कार्यक्रम में संबंधित जिला पदाधिकारी, कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
#जिलाप्रशासनअररिया

04/08/2026

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अररिया जिले के आमगाछी सीमा चौकी के समीप नियमित गश्ती के दौरान की गई।

गिरफ्तार दोनों संदिग्धों की पहचान रहमत अली (पिता– अब्दुल बारीक) तथा मो. जमाल हसन जिहाद (पिता– मो. जमाल हुसैन मोल्ला) के रूप में हुई है। दोनों बांग्लादेश के चांदपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे काठमांडू से सिलिगुड़ी कॉरिडोर के रास्ते अपने देश लौटने की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें पासपोर्ट की प्रतियां भी मिली हैं।

एसएसबी बथनाहा के द्वितीय कमांडिंग अधिकारी नितिन गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों को रोका गया और पूछताछ में उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए सोनामनी गोदाम थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

सोनामनी गोदाम थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी द्वारा थाना के सुपुर्द किया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमा पर एसएसबी की इस सतर्क कार्रवाई को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगातार निगरानी और चौकसी के कारण अवैध घुसपैठ की कोशिशों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Tags:

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shahjahan official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share