Bihar Navodaya Pariwar

Directions Website

Bihar Navodaya Pariwar बिहार के सभी नवोदय विद्यालयों के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के एक दूसरे के प्रति प्रेम एवं सहयोग हेतु।

Proud of you Dr. Pankaj Kumar Chaudhary Keep it up 👏👏👏👏
11/11/2026

Proud of you Dr. Pankaj Kumar Chaudhary
Keep it up 👏👏👏👏

पटना के डॉ. पंकज चौधरी गायनी के क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखते हैं. वे जटिल प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के हाई-रिस्क माम...

बिहार नवोदय परिवार द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित :देवी केयर हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं मेडिकल कैंप, नवोदयन ए...
04/10/2026

बिहार नवोदय परिवार द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित :

देवी केयर हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं मेडिकल कैंप, नवोदयन एलुमनी को जोड़ने और सहयोग देने पर जोर

पटना। बिहार नवोदय परिवार एवं माँ ब्लड सेंटर के तत्वावधान में बेली रोड स्थित देवी केयर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार नवोदय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और करीब 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का भी लाभ उठाया।

स्वास्थ्य शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज चौधरी तथा पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. मनोहर ने लोगों की निःशुल्क जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। डॉ. पंकज चौधरी ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परामर्श दिया, वहीं डॉ. मनोहर ने सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी, एलर्जी, अस्थमा एवं श्वसन तंत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर लोगों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। चिकित्सकों ने लोगों को बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।

शिविर में एमपैथ की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें थायरॉयड, लिपिड प्रोफाइल और ब्लड शुगर सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। वहीं विटामिन-D, कैल्शियम और विटामिन B12 जैसी जांचें विशेष रियायती दर पर उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर उपस्थित 2010 बैच के आईएएस अधिकारी एवं नवोदयन मिथिलेश मिश्रा ने बिहार नवोदय परिवार की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि “बिहार नवोदय परिवार बिहार के नवोदयन एलुमनी के आपसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है।” उन्होंने कहा कि नवोदय से निकले पूर्व विद्यार्थियों को एक-दूसरे से जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर, उद्यमिता और सामाजिक सरोकार जैसे क्षेत्रों में सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है। मजबूत एलुमनी नेटवर्क अपने सदस्यों की जरूरत के समय सहायता करने के साथ समाज के प्रति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बिहार नवोदय परिवार के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरत के समय किसी की जान बचा सकता है। इसलिए संस्था नवोदयन समुदाय के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास करती है।

बिहार नवोदय परिवार के समन्वयक गगन गौरव ने बताया कि बिहार नवोदय परिवार का माँ ब्लड सेंटर के साथ नियमित समन्वय है। इसके माध्यम से किसी नवोदयन को जरूरत के समय रक्त की आवश्यकता होने पर माँ ब्लड सेंटर के सहयोग से बिना रिप्लेसमेंट डोनेशन की शर्त के रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। इसी सहयोग को बनाए रखने के लिए बिहार नवोदय परिवार समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है, जिसमें नवोदयन स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं।

रक्तदान से लेकर करियर और उद्यमिता तक नवोदयन के साथ

बिहार नवोदय परिवार के समन्वयक प्रेम कुमार ने बताया कि संस्था की गतिविधियां केवल रक्तदान तक सीमित नहीं हैं। बिहार के जवाहर नवोदय विद्यालयों से निकले एलुमनी तथा नए पास-आउट विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से गेस्ट हाउस संचालन, नए उद्यम शुरू करने वाले नवोदयन को सहयोग, नए पास-आउट विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग, मेडिकल हेल्प, हेल्थ कैंप तथा जरूरत के समय एलुमनी को नेटवर्क के माध्यम से सहायता जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। संस्था का प्रयास है कि बिहार के अलग-अलग जवाहर नवोदय विद्यालयों से पढ़कर निकले लोगों के अनुभव, विशेषज्ञता और नेटवर्क का लाभ पूरे नवोदयन समुदाय को मिले।

कार्यक्रम में डॉ. आशा ठाकुर, ब्रह्मप्रकाश चौधरी, पारसनाथ, रवि, सलोनी, मृत्युंजय, हेमंत और प्रितेश सहित बिहार नवोदय परिवार के अनेक सदस्य, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने पर जोर दिया।

आज के रक्तदान शिविर के आयोजक डॉ पंकज चौधरी ने बताया कि रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान, नियमित स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सहयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। बिहार नवोदय परिवार ने भविष्य में भी रक्तदान, स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन, उद्यमिता तथा एलुमनी सहयोग से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

सभी नवोदयन से अपील है कि आप 4 अक्टूबर को रक्तदान के लिए आएं। रक्तदान महादान 🙏🙏🙏
02/10/2026

सभी नवोदयन से अपील है कि आप 4 अक्टूबर को रक्तदान के लिए आएं। रक्तदान महादान 🙏🙏🙏

19/09/2026

बिहार नवोदय परिवार की टीम मां ब्लड सेंटर में 🙏🙏🙏

बीपीएससी -७०वीं में उत्तीर्ण नवोदयन के सम्मान समारोह की कुछ तस्वीरें 🙏🙏🙏
21/07/2026

बीपीएससी -७०वीं में उत्तीर्ण नवोदयन के सम्मान समारोह की कुछ तस्वीरें 🙏🙏🙏

नवोदयन सम्मान समारोह आज के अखबारों में
20/07/2026

नवोदयन सम्मान समारोह आज के अखबारों में

बीपीएससी -७०वीं में उत्तीर्ण नवोदयन का सम्मान सीनियर आईएएस श्री मिथिलेश मिश्रा भैया और बिहार में पोस्टेड सीनियर नवोदयन ब...
19/07/2026

बीपीएससी -७०वीं में उत्तीर्ण नवोदयन का सम्मान सीनियर आईएएस श्री मिथिलेश मिश्रा भैया और बिहार में पोस्टेड सीनियर नवोदयन ब्यूरोक्रेट द्वारा किया गया। सभी को ढ़ेरों बधाई 💐💐💐

Heartiest Congratulations to Panini! 🎉From Bihar to the Massachusetts Institute of Technology (MIT)—one of the world's m...
15/07/2026

Heartiest Congratulations to Panini! 🎉

From Bihar to the Massachusetts Institute of Technology (MIT)—one of the world's most prestigious institutions—Panini has created history by becoming the only student from Bihar to secure admission to MIT this year.

This remarkable achievement reflects extraordinary dedication, academic excellence, and the right mentorship.

A special congratulations to Samarthya Classes and Sumit Kumar (Director, IIT Bombay Alumnus) for nurturing and guiding such exceptional talent. This achievement is a proud moment not only for Samarthya Classes but for the entire state of Bihar.

We are also delighted to acknowledge that Samarthya Classes was the Proud Sponsor of Bihar Navodaya Pariwar's "Bihar Navodayan Samagam 5.0," held on 5th April 2026. Their continuous support towards the Navodaya community and commitment to educational excellence is truly commendable.

Bihar Navodaya Pariwar extends its heartfelt congratulations to Panini, Sumit Bhaiya, and the entire Samarthya Classes family. We wish Panini continued success as he embarks on this inspiring journey at MIT.

Congratulations once again! The entire Bihar is proud of you.

जय नवोदय 🙏🙏🙏
15/07/2026

जय नवोदय 🙏🙏🙏

Address

Beside Of Keshav Hospital (Saguna More)
Patna
800002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Navodaya Pariwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category