Prem Chand Aggarwal

Prem Chand Aggarwal Official page of Sh Premchand Aggarwal to connect with community and have people reach to us anytime.

श्री प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक, ऋषिकेश का संक्षिप्त जीवन परिचय:-

आपका जन्म उत्तराखण्ड के जनपद देहरादून के डोईवाला में हुआ। आपके पिता स्व. श्री मांगे राम अग्रवाल जी जो क्षेत्र के प्रसिद्व समाजसेवी रहे हैं एवं माता श्रीमती धर्मों देवी जी जो धार्मिक एवं सरल प्रवृत्ति की हैं। आपने एम.कॉम व एल.एल.बी. तक की शिक्षा प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण करने के साथ-साथ आपको 2 बार मेधावी छात्र के रूप में

छात्रवृत्ति भी प्राप्त हुई।
छात्र जीवन से ही आप विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक क्रियाकलापों में सक्रिय रहने के साथ-साथ वॉलीबॉल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, राष्ट्रीय स्तर एवं कबड्डी में विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं।
राजनैतिक जीवन में प्रवेश से पूर्व आपने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए संस्कृत को द्वितीय राजभाषा एवं असम आन्दोलन एवं अनेको आन्दोलनों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आप द्वारा विभिन्न आन्दोलनों - श्री राम कार सेवा, पृथक उत्तराखण्ड राज्य हेतु आन्दोलन आदि में सक्रिय भूमिका निभाई जिसके चलते आपको अनेकों बार जेल भी जाना पड़ा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पृष्ठभूमि होने के कारण अच्छे संस्कार एवं अनुशासन प्रिय व्यवहार के कारण आपने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में डोईवाला नगर महामंत्री, मंडल महामंत्री-डोईवाला ग्रामीण, जिला संयोजक-पंचायत प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री एवं दो बार देहरादून के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैसे दायित्व बखूबी निभाये। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ’’पर्वतीय विकास परिषद’’ में सदस्य के रूप में भी आपको नामित किया गया।
वर्ष 2001 में उत्तराखण्ड की पहली सरकार ने आपको ’’गढ़वाल मण्डल विकास निगम’’ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया। सरल स्वभाव, मिलनसार एवं क्षेत्र में विकास करते रहने के कारण वर्ष 2007 से क्षेत्र की सम्मानित जनता के आर्शीवाद से आप लगातार तीसरी बार ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं। इसी दौरान वर्ष 2009 में भाजपा सरकार में आपको संसदीय सचिव- औद्योगिक विकास जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई। वर्ष 2015 के एक सर्वे में आपको ’’सर्वश्रेष्ठ विधायक’’ चुना गया एवं एक संस्था द्वारा ’’पर्सनलिटी ऑफ़ द इयर’’ से भी सम्मानित किया गया। इसी दौरान मां गंगा के प्रति श्रद्धा व आस्था को देखते हुए आप भाजपा के ’’गंगा-प्रकोष्ठ’’ में राष्ट्रीय सह-संयोजक भी बनाये गये।
23 मार्च वर्ष 2017 में आप अध्यक्ष विधान सभा के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। विधान सभा अध्यक्ष के पद के दायित्वों का निर्वहन करते हुए आप द्वारा अविस्मरणीय एवं ऐतिहासिक कार्य कर नये आयाम स्थापित किये जा रहे है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में चौथी बार ऋषिकेश विधानसभा से भारी बहुमत से विजय प्राप्त की।

हमारे निरंतर प्रयासों से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्...
02/08/2026

हमारे निरंतर प्रयासों से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

साहब नगर डांडी (सौंग नदी) में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹240.27 लाख तथा भट्टोंवाला–गुमानीवाला (बंगाला नाला) में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹233.23 लाख की परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई है। दोनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत लगभग ₹4.73 करोड़ है।

इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों, किसानों तथा उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

ऋषिकेश विधानसभा के विकास और जनहित के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुं...
02/08/2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच एवं अंकुश पंघाल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

आप सभी की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से भविष्य में भी भारत का तिरंगा विश्व मंच पर गौरव के साथ लहराते रहेंगे।

जय हिंद!

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।राष्ट्...
02/08/2026

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और अमूल्य योगदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

ऋषिकेश नगर निगम द्वारा गोविंद नगर में स्थापित "लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट" के उद्घाटन समारोह में ऋषिकेश मेयर श्री Sh...
01/08/2026

ऋषिकेश नगर निगम द्वारा गोविंद नगर में स्थापित "लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट" के उद्घाटन समारोह में ऋषिकेश मेयर श्री Shambhu Paswan जी, नगर आयुक्त श्री विजयनाथ शुक्ला जी एवं सम्मानित पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।

यह प्लांट शहर की स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे कूड़े के निस्तारण की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। स्वच्छ एवं सुंदर ऋषिकेश के निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त कदम है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय श्री शिव प्रकाश जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्य...
01/08/2026

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय श्री शिव प्रकाश जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

शिव प्रकाश जी का समाज सेवा के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति उनका योगदान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

महान स्वतंत्रता सेनानी, हिंदी के प्रबल समर्थक एवं भारत रत्न से सम्मानित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हे...
01/08/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, हिंदी के प्रबल समर्थक एवं भारत रत्न से सम्मानित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

राष्ट्रभाषा हिंदी, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" ...
01/08/2026

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" का उद्घोष करने वाले महान राष्ट्रवादी, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज जागरण के प्रेरणास्रोत लोकमान्य तिलक जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी देशभक्ति, साहस और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर ...
31/07/2026

ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए विधायक निधि से लगभग ₹64 लाख की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों हेतु देने की घोषणा की।

हमारा संकल्प है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े और जनसुविधाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।

आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ...
31/07/2026

आज ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र में सैनिक कैंटीन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी।

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सैनिक कैंटीन हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हमारे पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में अमूल्य योगदान दिया है, उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है।

माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।उनका अद्वितीय साहस, राष्ट...
31/07/2026

माँ भारती के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उनका अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान सदैव देशवासियों को मातृभूमि की सेवा एवं राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करता रहेगा।

विनम्र श्रद्धांजलि।

Address

Rishikesh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prem Chand Aggarwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prem Chand Aggarwal:

Shortcuts

Share