VINAY RATAN BHIM ARMY Warrior

VINAY RATAN BHIM ARMY Warrior ​"समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत के रूप में स्वीकार करना होगा।"

देशभक्ति, पराक्रम एवं बलिदानी के अद्वितीय प्रतीकराम प्रसाद 'बिस्मिल' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि...
11/06/2026

देशभक्ति, पराक्रम एवं बलिदानी के अद्वितीय प्रतीक
राम प्रसाद 'बिस्मिल' जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!

जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्...
09/06/2026

जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। जय भीम, जय भारत, हूल जोहार।

"प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं का सादर धन्यवाद।"
08/06/2026

"प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं का सादर धन्यवाद।"

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय कैडर शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
07/06/2026

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय कैडर शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

सत्ता परिवर्तन यात्रा का पहला आयोजन सफल रहा...
04/06/2026

सत्ता परिवर्तन यात्रा का पहला आयोजन सफल रहा...

‎जय भीम! जय मंडल! जय जोहार! ✊🏾💙‎‎​04 जून 2024 — इतिहास का वो स्वर्णिम दिन, जब नगीना लोकसभा की क्रांतिकारी जनता ने धनबल क...
04/06/2026

‎जय भीम! जय मंडल! जय जोहार! ✊🏾💙

‎​04 जून 2024 — इतिहास का वो स्वर्णिम दिन, जब नगीना लोकसभा की क्रांतिकारी जनता ने धनबल को पछाड़कर 'जनबल' और 'बहुजन स्वाभिमान' की नई इबारत लिखी थी।
‎​आज से ठीक दो साल पहले, आजाद समाज पार्टी (कां ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी की ऐतिहासिक जीत ने दिल्ली के तख्त और बड़े-बड़े सूरमाओं के अहंकार को हिलाकर रख दिया था। यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि सदियों के दबे-कुचले समाज की हुंकार और हौसले की जीत थी।
‎​"हुकूमतें वो नहीं तय करेंगे जिनके पास पैसा है, अब हुकूमत वो तय करेंगे जिनके पास हौसला है।"
‎​बहुजन समाज के इतिहास में सोने के अक्षरों में दर्ज इस ऐतिहासिक दिन को अब से हर साल हम "व्यवस्था परिवर्तन दिवस" के रूप में मनाएंगे
‎नगीना लोकसभा की ऐतिहासिक जीत और "व्यवस्था परिवर्तन दिवस" की दूसरी वर्षगांठ पर आपको और पूरे बहुजन समाज को बहुत बहुत बधाई!

‎​जय भीम! जय मंडल! जय संविधान! ✊🔵‎​चलो बिजनौर... चलो मेरठ... चलो शामली!‎शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और अकलियतों की आवाज़ ब...
03/06/2026

‎​जय भीम! जय मंडल! जय संविधान! ✊🔵
‎​चलो बिजनौर... चलो मेरठ... चलो शामली!
‎शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और अकलियतों की आवाज़ बुलंद करने और सूबे में बड़े बदलाव के संकल्प के साथ, भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में ऐतिहासिक "सत्ता परिवर्तन यात्रा" का आगाज़ होने जा रहा है।
‎​
‎ इस क्रांति का हिस्सा बनने और अपने हक़-अधिकारों की हुंकार भरने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
‎​📅 यात्रा का पूरा कार्यक्रम (रूट मैप):
‎​4 जून 2026: बिजनौर 📍
‎​5 जून 2026: मेरठ 📍
‎​6 जून 2026: शामली 📍
‎​भारी से भारी संख्या में पहुँचकर इस सत्ता परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाएँ।

‎​ #सत्ता_परिवर्तन_यात्रा #भीम_आमी #आज़ाद_समाज_पार्टी #कांशीराम #बिजनौर #मेरठ #शामली #चलो_बिजनौर #चलो_मेरठ #चलो_शामली #चन्द्रशेखर_आज़ाद #जयभीम #विनय_रतन_सिंह

IIT-JEE Advanced 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत...
01/06/2026

IIT-JEE Advanced 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

यह सफलता आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। आप सभी देश और समाज के लिए प्रेरणा हैं।

जो विद्यार्थी इस बार सफलता प्राप्त नहीं कर सके, उनसे कहना चाहता हूँ कि किसी एक परीक्षा का परिणाम आपके जीवन, प्रतिभा और संभावनाओं का अंतिम मूल्यांकन नहीं होता। असफलता केवल एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। आत्मविश्वास बनाए रखें, निरंतर प्रयास करें और अपने सपनों की ओर बढ़ते रहें। सफलता अवश्य मिलेगी।

हमारा स्पष्ट मानना है कि प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए और आर्थिक स्थिति किसी भी मेधावी छात्र के सपनों में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी सोच के साथ हमारा संकल्प है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर IIT में चयनित प्रदेश के प्रत्येक छात्र-छात्रा को मात्र 1 रुपये में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हर प्रतिभाशाली युवा बिना आर्थिक चिंता के अपने सपनों को साकार कर सके।

मेहनत आपकी, जिम्मेदारी हमारी। शिक्षा, सम्मान और अवसर — हर युवा का अधिकार।

अर्जकों में तार्किक, वैज्ञानिक व मानववादी चिंतन पैदा करके पाखंड-अंधविश्वास की चूले हिला देने वाले 'अर्जक संघ' स्थापना (स...
01/06/2026

अर्जकों में तार्किक, वैज्ञानिक व मानववादी चिंतन पैदा करके पाखंड-अंधविश्वास की चूले हिला देने वाले 'अर्जक संघ' स्थापना (समता दिवस) की मंगलकामनाएं। रामस्वरूप वर्मा, महाराज सिंह भारती, जगदेव बाबू, पेरियार ललई के इस कारवां को हम रुकने नहीं देंगे।
जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल।

31 मई 2026 — संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय की लड़ाई का एक ऐतिहासिक दिन।8 साल पहले आज ही के दिन हमारी जेल से रिहाई हुई थी...
31/05/2026

31 मई 2026 — संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय की लड़ाई का एक ऐतिहासिक दिन।
8 साल पहले आज ही के दिन हमारी जेल से रिहाई हुई थी। यह रिहाई किसी व्यक्तिगत जीत का प्रतीक नहीं थी, बल्कि उन लाखों बहुजन, दलित, शोषित और वंचित समाज के लोगों की आवाज़ की जीत थी, जिनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया जा रहा था।
दलितों पर हो रहे अत्याचार, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठाने की कीमत जेल की सलाखों के रूप में चुकानी पड़ी, लेकिन न तो हमारे हौसले टूटे और न ही हमारे कदम रुके। सत्ता ने आवाज़ दबाने की कोशिश की, मगर संघर्ष और मजबूत होकर बाहर आया।
यह तस्वीर उस दौर की गवाह है जब भीम आर्मी का हर कार्यकर्ता सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई को अपना कर्तव्य मानकर मैदान में डटा हुआ था। जेल की दीवारें विचारों को कैद नहीं कर सकीं, क्योंकि हमारा मिशन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत बनाना है — जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और न्याय मिले।
आज इस दिन को याद करते हुए हम संकल्प लेते हैं कि अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई पहले से भी अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगी।
"जेल की सलाखें हमारे इरादों को नहीं रोक सकीं, क्योंकि हमारा संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए था।"
31 मई 2018 — संघर्ष से सम्मान तक का सफर। 💙✊
जय भीम | जय संविधान | जय भारत

Address

Fatehpur Bhadon
Saharanpur
247662

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VINAY RATAN BHIM ARMY Warrior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share