26/08/2026
दिनांक 08.08.2026 को थानाध्यक्ष, तरियानी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरहल्ला में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया तथा लूट की घटना का विरोध करने पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा गोली मारकर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया गया है।
सूचना प्राप्त होते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष, तरियानी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शिवहर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल पीड़ित व्यक्तियों की पहचान 01. सचिन कुमार, पिता–कमलेश राय, 02. रंजीत कुमार, पिता–रामश्रेष्ठ राय एवं 03. सुजीत कुमार, पिता–कमलेश राय, सभी निवासी ग्राम बेलाही लच्छी, थाना मीनापुर, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त तीनों व्यक्ति तुर्की बाजार स्थित अपनी मोबाइल दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर बेलाही लच्छी लौट रहे थे। इसी क्रम में ग्राम मरहल्ला (थाना–तरियानी) के समीप पूर्व से घात लगाए अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उन्हें रोककर मारपीट एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया।
अज्ञात अभियुक्तों द्वारा पीड़ितों से कुल 16 मोबाइल फोन एवं लगभग ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) नकद लूट लिया गया। लूट की घटना का विरोध करने पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा सचिन कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित करने हेतु FSL टीम एवं DIU टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित सचिन कुमार के फर्दबयान के आधार पर तरियानी थाना कांड संख्या–241/26 दर्ज कर विधिसम्मत अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, शिवहर द्वारा कांड के शीघ्र उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु SIT दल का गठन किया गया। गठित SIT दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शिवहर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, तरियानी एवं DIU टीम को शामिल किया गया। गठित SIT दल के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार जांच एवं छापामारी की कार्रवाई की गई तथा कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गई, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः–
राजा उर्फ राजा बाबू
पिता–उपेन्द्र सहनी
सा०–नबलपुर
थाना–साहेबगंज
जिला–मुजफ्फरपुर
आपराधिक इतिहासः–
साहेबगंज थाना कांड संख्या–401/24, दिनांक–01.08.2024, धारा–191(2)/191(3)/190/162/163/115(2)/126(2)/121(1)/121(2)/109/132/309(5)/352 BNS 2023
बरामदगीः–
(01) 04 लूटा हुआ मोबाइल फोन
(02) 01 स्कूटी बाइक
(03) 01 मोबाइल फोन (अभियुक्त का) Bihar Police