Sujit Kumar

Sujit Kumar विधायक गौड़ाबौराम विधानसभा
( पूर्व- आई. आर. एस)

आज पटना में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान गौराबौरा...
03/09/2026

आज पटना में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्कृष्ट बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

माननीय मंत्री जी ने मेरे द्वारा दिए गए पत्र के आलोक में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

गौराबौराम के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

आज पटना में देर शाम बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान ...
03/09/2026

आज पटना में देर शाम बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्कृष्ट बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

माननीय मंत्री जी ने मेरे द्वारा दिए गए पत्र के आलोक में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

गौराबौराम के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

आज बिहार विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की महत्वपूर्ण विभागीय बैठक आयोजित हुई।बैठक में पथ निर्माण विभाग एवं नगर वि...
03/09/2026

आज बिहार विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की महत्वपूर्ण विभागीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पथ निर्माण विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

आज पटना में भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान संग...
03/09/2026

आज पटना में भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संगठन को सशक्त एवं बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

आज सुबह बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नंदकिशोर राम जी से शिष्टाचार मुलाकात की।...
03/09/2026

आज सुबह बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री नंदकिशोर राम जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पशुपालन विभाग का योगदान इस दिशा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

विशेष रूप से गौराबौराम विधानसभा के किरतपुर प्रखंड में महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे बकरी पालन को वैज्ञानिक पद्धति, समुचित उपचार एवं बाजार उपलब्ध कराने को लेकर माननीय मंत्री जी से विस्तारपूर्वक बातचीत हुई।

माननीय मंत्री जी ने इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है।

चुनाव के दौरान हमने अपनी जनता-जनार्दन से यह संकल्प लिया था कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक किसान के खेत तक सिंचाई का पान...
02/09/2026

चुनाव के दौरान हमने अपनी जनता-जनार्दन से यह संकल्प लिया था कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुँचाने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करेंगे।

आज का दिन मेरे लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का दिन है। किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुँचाने की दिशा में हुई यह घोषणा एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।

हमारा संकल्प सिर्फ घोषणा तक सीमित नहीं, बल्कि किसान के खेत तक पानी पहुँचने और उसकी मेहनत को बेहतर परिणाम मिलने तक जारी रहेगा। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से किसानों की फसल, आमदनी और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।

यह निर्णय यह भी दर्शाता है कि NDA सरकार किसानों के हित, कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में एक और मजबूत कदम आगे बढ़ा है।
किसान खुशहाल होगा, तभी हमारा क्षेत्र खुशहाल होगा।

गौड़ाबौराम प्रखंड के मनसारा पंचायत अंतर्गत बड़गांव में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का ...
02/09/2026

गौड़ाबौराम प्रखंड के मनसारा पंचायत अंतर्गत बड़गांव में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर श्रद्धालुजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उनकी लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का आनंद लिया। कथा के माध्यम से प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा मन को अत्यंत शांति एवं आनंद प्रदान करती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीमद्भागवत कथा की यह पावन धारा समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम एवं आपसी सद्भाव लेकर आए तथा सभी के जीवन को धर्म और संस्कारों के प्रकाश से आलोकित करे।

आज पटना में बिहार सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय टाईगर जी से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान 79 गौरा...
02/09/2026

आज पटना में बिहार सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय टाईगर जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान 79 गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री कॉलेजों एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों से संबंधित समस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा।

क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, आधारभूत संरचना एवं प्रयोगशाला की समस्याओं को लेकर माननीय मंत्री जी ने गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

गौराबौराम के युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

किरतपुर प्रखंड के नरकटिया भंडारिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित होकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी स...
02/09/2026

किरतपुर प्रखंड के नरकटिया भंडारिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित होकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

जनसेवा के इस संकल्प के साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी ताकत है। 🙏

किरतपुर प्रखंड के तरवाड़ा स्थित आशा केंद्र में आयोजित एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) की बैठक में शामिल हुआ।ग्रामीण क्षेत्रो...
01/09/2026

किरतपुर प्रखंड के तरवाड़ा स्थित आशा केंद्र में आयोजित एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) की बैठक में शामिल हुआ।

ग्रामीण क्षेत्रों की हमारी माताओं-बहनों द्वारा बकरी पालन सहित विभिन्न व्यवसायों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयास बेहद सराहनीय हैं। महिलाओं की यह मेहनत न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई मिसाल भी पेश कर रही है।

हमारा प्रयास है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचे और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें।

महिला सशक्तिकरण ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है।

सभी महिला सदस्यों को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

Sheohar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sujit Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share