24/05/2026
#जिला_प्रशिक्षण_वर्ग_2026
#भाजपा_खूँटी_झारखंड
#दो_दिवसीय_जिला_प्रशिक्षण_वर्ग
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी के अध्यक्षता एवं जिला वर्ग प्रभारी श्री संजीव विजयवर्गीय जी के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला वर्ग में शामिल हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री निखिल कंडुलना एवं रूपेश जयसवाल ने किया।प्रशिक्षण के विशेष सत्र में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी के द्वारा आगामी कार्यक्रमों एवं राज्य के वर्तमान परिपेक्ष्य के विषय पर, पद्मभूषण पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष श्री कड़िया मुंडा जी के कार्यकर्ता कर्तव्य के विषय पर एवं प्रदेश के विभिन्न ज्येष्ठ श्रेष्ठ वक्ताओं श्री यदुनाथ पाण्डेय जी, श्री नवीन जयसवाल जी, डॉ० समर सिंह जी, श्री रवींद्रनाथ किशोर जी, श्री प्रदीप सिन्हा जी, श्री सुबोध सिंह गुड्डु जी, श्री संजीव विजयवर्गीय जी, श्री राहुल शाहदेव जी, श्रीमती सीमा शर्मा जी, श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी, श्रीमती सीमा सिंह जी, एवं श्री आशुतोष सिंह जी के द्वारा भाजपा के इतिहास, वर्तमान, एवं भविष्य की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक बारीकियां, जनकल्याणकारी योजनाएं, सोशल मीडिया जैसे विषयों पर अपना मार्गदर्शन दिया । इस कार्यक्रम में खूंटी के पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा जी, तोरपा के पूर्व विधायक श्री कोचे मुंडा एवं जिले भर के वरिष्ठ, विभिन्न दायित्ववान, एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।