Naseeb Jakhar

Naseeb Jakhar Spokesperson Congress Committee Chandigarh
State President INTUC Chandigarh

24/08/2026

आज पेंशन बहाली संघर्ष समिति द्वारा पंचकुला में O.P.S संकल्प मार्च का समर्थन किया गया।

https://www.youtube.com/ कृपा चेनल को सब्सक्राइब करें ।ताकि हर प्रोग्राम हर खबर आप तक पहुँच सके 🙏
21/08/2026

https://www.youtube.com/
कृपा चेनल को सब्सक्राइब करें ।ताकि हर प्रोग्राम हर खबर आप तक पहुँच सके 🙏

Share your videos with friends, family, and the world

भारत के संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांज...
20/08/2026

भारत के संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आपके दूरदर्शी विचार और आधुनिक भारत के निर्माण में दिया गया योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

18/08/2026

आख़िरकार जीवन कुंडू का 15 दिन बाद किया दाह संस्कार ।
आंदोलन जीता और सरकार हारी!
लंबे संघर्ष की जीत

17/08/2026

एक शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए अगर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ही उकसावे और हिंसा का रास्ता अपनाएँ, तो सवाल उठना लाज़मी है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसके हाथों में है? हाथ में रुमाल बांधकर पत्थरबाजी के आरोपों से लेकर साथी से AK-47 छीनकर “हीरो” बनने की कोशिश तक—इन तमाम घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हर बार लाठी खाने के बाद समझौता समाधान नहीं है। उन योद्धाओं का भी सम्मान और न्याय जरूरी है, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के डंडे खाकर भी आंदोलनकारियों के साथ खड़े रहने का साहस दिखाया। जब तक दमन करने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अत्याचार का यह सिलसिला यूँ ही चलता रहेगा। न्याय चाहिए, समझौता नहीं। आवाज़ दबेगी नहीं।

17/08/2026

#न्याय_की_लड़ाई #इंसाफ_की_आवाज़ #जीवन_कुंडू

16/08/2026

📍हांसी में हुए लाठीचार्ज के बाद जीवन कुंडु मामले ने एक बार फिर सैनी सरकार की कार्यप्रणाली और उसकी नाकामी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंसाफ़ की माँग कर रहे निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज करना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की संवेदनशीलता नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और अत्याचार को दर्शाता है। जनता की आवाज़ दबाने के बजाय उसकी पीड़ा और मांगों को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। जिस तरह का कथित दमन और कहर लोगों पर बरपाया गया, उसने आक्रोश को और गहरा कर दिया है।

15/08/2026

दमन की लाठियाँ, जनता का हौसला—
हांसी में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर 15 अगस्त के दिन लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ता और बेलगाम होता जा रहा है, लेकिन सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने के बजाय न्याय की मांग कर रही जनता की आवाज दबाने में लगी है।

वह भी तब, जब मुख्यमंत्री स्वयं हांसी में मौजूद थे। न्याय की मांग कर रही जनता पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं, बल्कि तानाशाही की मानसिकता को दर्शाता है।

जब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा हो और मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्तार न हुआ हो, तो यह हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।

सरकार तुरंत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करे, पीड़ित परिवार को न्याय दे और पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे। जनता को डर नहीं, न्याय और सुरक्षा चाहिए। हरियाणा में तानाशाही नहीं चलेगी।

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।तिरंगे की आन, भारत की शान और करोड़ों देशवासियों के स्वाभिमान का पर्...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

तिरंगे की आन, भारत की शान और करोड़ों देशवासियों के स्वाभिमान का पर्व है स्वतंत्रता दिवस। स्वतंत्रता के अमर सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को शत-शत नमन।

जय हिंद! वंदे मातरम्!

Address

Chittagong Division

Telephone

+19416464336

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naseeb Jakhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Naseeb Jakhar:

Shortcuts

Share