Pal pal gorakhpur

Appeler Itinéraire Contacter l’organisation

Pal pal gorakhpur पूर्वांचल का नंबर वन चैनल
शक्ति ओम सिंह

पीईटी परीक्षा के चलते गोरखपुर में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश, स्कूल-कॉलेजों में नहीं होगी पढ़ाई52 परीक्षा केंद्रों पर ...
29/10/2026

पीईटी परीक्षा के चलते गोरखपुर में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश, स्कूल-कॉलेजों में नहीं होगी पढ़ाई

52 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

डीएम के निर्देश पर परीक्षा वाले दिन एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश, सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

गोरखपुर। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर गोरखपुर जनपद में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। गोरखपुर में पीईटी की परीक्षा 52 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा के लिए संबंधित जनपदों में 30 अक्टूबर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी के अनुपालन में गोरखपुर जनपद में भी शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश रहेगा। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

52 केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

गोरखपुर जनपद में पीईटी-2026 की परीक्षा के लिए कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी को देखते हुए परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में परीक्षा तिथि पर शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षा व्यवस्था के संचालन में आवश्यक समन्वय बना रहे।

*परिषदीय से लेकर मान्यता प्राप्त विद्यालयों तक लागू होगा आदेश*

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश की जानकारी शासन और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी गई है। इसके अलावा जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

आदेश में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के साथ अशासकीय सहायता प्राप्त तथा निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाध्यापकों को भी आदेश का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 30 अक्टूबर को घोषित शैक्षणिक अवकाश के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए जारी यह आदेश जनपद के संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा।

29/10/2026

Gorakhpur-Faizabad MLC Results 2026: रोमांचक मुकाबले में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी ने 276 वोटों से दर्ज की जीत, राजीव यादव से हुई टक्कर

गोरखपुर में भाजपा सिर्फ 307 वोट से जीतीः निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक रो पड़े, बोले-वोट चोरी हुई; 11 सीटों में भाजपा 6, सपा 3 जीती

28/10/2026

निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने वोटो की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे

उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत लिखित रूप से आयोग में भी करेंगे

28/10/2026

विश्वविद्यालय गेट के बाहर जश्न में डूबे ध्रुव त्रिपाठी के समर्थक

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा (BJP) उम्मीदवार ध्रुव त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं।
28/10/2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा (BJP) उम्मीदवार ध्रुव त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं।

ब्रेकिंग अपडेट....
28/10/2026

ब्रेकिंग अपडेट....

28/10/2026

गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के चौथे राउंड तक प्रत्याशियों को मिले कुल वोट

प्रथम वरीयता में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे

1ध्रुव त्रिपाठी (भाजपा)-11881
डॉ संजयन त्रिपाठी सपा 8301
अजय सिंह 2503
अजीत कुमार सिंह 4406
दिनेश कुमार मिश्र 13
देव भास्कर तिवारी 52
डॉ निरंकार राम त्रिपाठी 24
पंकज कुमार सिंह 377
राकेश कुमार तिवारी 62
डॉ राकेश सिंह 448
2-
राजीव यादव - 11415
डॉ राजेश पांडेय 80
राम प्रताप राम 477
डॉ शरदेंदु कुमार त्रिपाठी 112
शिव श्याम यादव 37
सत्यपाल सिंह 322

कुल वैध मत 40811
अवैध मत 2800
कुल 43611

28/10/2026

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव का किया बहिष्कार....

27/10/2026

गोरखपुर शिक्षक MLC चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम SSP डॉ कौस्तुभ ने दी जानकारी..

27/10/2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: पहले राउंड में ध्रुव त्रिपाठी 109 वोट से आगे, राजीव यादव दूसरे स्थान पर

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में पहले राउंड के रुझान में कांटे की टक्कर, संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में पहले राउंड के रुझान में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बढ़त बना ली है। पहले राउंड में ध्रुव त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव से 109 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं, संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं। शुरुआती रुझानों में शीर्ष प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पहले राउंड में अब तक करीब 14 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ध्रुव त्रिपाठी को 3811 वोट मिले हैं, जबकि राजीव यादव को 3702 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह ध्रुव त्रिपाठी ने राजीव यादव पर 109 वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं, संजय त्रिपाठी को 2734 वोट मिले हैं।

पहले राउंड के इन आंकड़ों से मुकाबले की दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। ध्रुव त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच मतों का अंतर बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में आगे के राउंड की मतगणना में बढ़त का अंतर घटने या बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूरी होने के बाद ही चुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल पहले राउंड के रुझान में ध्रुव त्रिपाठी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि राजीव यादव दूसरे और संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं।

Adresse

Democratic Republic Of The

Téléphone

+917518724282

Site Web

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Pal pal gorakhpur publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Contacter L’organisation

Envoyer un message à Pal pal gorakhpur:

Raccourcis

Partager

Services Publics à proximité