26/07/2026
कारगिल विजय दिवस
देहरादून , (मुख्य सेवा सदन) कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी की गरिमामयी उपस्थिति में कारगिल युद्ध में देश की मान बढाने वाले उत्तराखण्ड के वीर सपूतों को सम्मानित किया गया।
निश्चित ही यह पल गौरान्वित करने वाला था, अपने असली हीरोज को सम्मानित होते देखना अत्यंत सुखद रहा। सम्मान समारोह में शौर्य और साहित्य का अनूठा संगम भी देखने को मिला। जहां प्रख्यात कविश्रेष्ठ श्रीकांत श्री एवं श्रीमती महिमा श्री जी के निर्देशन में देश भर से आये श्रेष्ठ कवियों ने वीर रस के काव्य स्वरों से कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
ऐसे गौरवशाली अवसर पर कारगिल वार में शामिल राज्य के वीर सैनिकों के सम्मान समारोह में आतिथ्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी , माननीय राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री Naresh Bansal जी, विधायक श्री Umesh Sharma Kau जी , राज्यमंत्री श्री @अभिषेक शाही जी एवं समस्त सहयोगियों / सहभागियों का अत्यंत आभार।
राजगीता शर्मा...
जय हिंद, जय उत्तराखण्ड!💐