National Commission for Scheduled Castes

National Commission for Scheduled Castes Official handle of National Commission for Scheduled Castes.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने पंजाब के लुधियाना स्थित सीटी विश्वविद्यालय का दौरा किय...
03/09/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने पंजाब के लुधियाना स्थित सीटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से संवाद किया और विशेष संवाद सत्र आयोजित किया। डॉ. बिस्वास ने विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं, शिक्षा के अवसरों तथा अनुसूचित जाति उद्यमिता (SC Entrepreneurship) के माध्यम से आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने के विषय पर विस्तार से संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India PMO India Kishor Makwana Press Information Bureau - PIB, Government of India

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने कोलकाता के आधिकारिक दौरे के दौरान हराल, चम्पाहाटी और ब...
02/09/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने कोलकाता के आधिकारिक दौरे के दौरान हराल, चम्पाहाटी और बरुईपुर में ग्राम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। ग्राम संवाद कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित विभिन्न शिकायतों एवं मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। माननीय सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निवारण हेतु तुरंत कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
PMO India Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India

National Commission for Scheduled Castes Hon’ble Member Shri Vaddepalli Ramchander chaired a hearing at the Delhi Headqu...
01/09/2026

National Commission for Scheduled Castes Hon’ble Member Shri Vaddepalli Ramchander chaired a hearing at the Delhi Headquarters on atrocity and service-related cases. During the hearing, the Hon’ble Member examined the cases and issued necessary recommendations to the concerned authorities for appropriate action.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के माननीय अध्यक्ष श्री किशोर मकवाणा ने राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 49 अत्याच...
01/09/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के माननीय अध्यक्ष श्री किशोर मकवाणा ने राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 49 अत्याचार मामलों की सुनवाई की, जिनमें से 47 मामलों का निपटारा सुनवाई के दौरान ही कर दिया गया।

माननीय अध्यक्ष ने राजस्थान पुलिस के सिविल राइट्स विंग की कार्यप्रणाली और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। उन्होंने खास तौर पर पीड़ितों को मुआवजा और राहत समय पर मंजूर करने और भुगतान करने पर जोर दिया गया।

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और एडीजीपी (सिविल राइट्स) इस कार्यवाही में मौजूद रहे। इस दौरान आयोग के उपनिदेशक श्रीमती अनुराधा दुसाने और डॉ. आर. स्टालिन भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास द्वारा पंजाब के जिला मोगा में ग्राम संवाद कार्यक्रम का आय...
01/09/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास द्वारा पंजाब के जिला मोगा में ग्राम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. पार्थ बिस्वास ने क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनीं। अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित विभिन्न शिकायतों एवं मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निवारण हेतु तुरंत कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ...
31/08/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री गौरी शंकर घोष से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जाति के लोगों को SC प्रमाण-पत्र (जाति प्रमाण-पत्र) बनवाने में आ रही कठिनाइयों एवं समस्याओं को दूर करने तथा प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण एवं विकास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
माननीय सदस्य ने अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े विषयों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विशेष जोर दिया।

A farewell ceremony was organised today at the Conference Hall, NCSC, New Delhi, to honour Shri Gudey Srinivas, Secretar...
31/08/2026

A farewell ceremony was organised today at the Conference Hall, NCSC, New Delhi, to honour Shri Gudey Srinivas, Secretary (1990-batch Odisha cadre IAS officer), on his superannuation upon attaining the age of 60 years. On this occasion, Shri Gudey Srinivas retired from Government Service. The ceremony was graced by Hon’ble Chairman Shri Kishor Makwana and Hon’ble Members Shri Love Kush Kumar & Shri Vaddepalli Ramchander. They addressed the gathering and appreciated the valuable contributions made by Shri Gudey Srinivas during his tenure.

Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) में अनुसूचित जाति के पीड़ितों की शिकायतों पर सुनवाई हुई। यह सुनवाई आयोग के माननी...
31/08/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) में अनुसूचित जाति के पीड़ितों की शिकायतों पर सुनवाई हुई। यह सुनवाई आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए कड़े निर्देश दिए। Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Kishor Makwana

The renovated office of the National Commission for Scheduled Castes (NCSC) State Office, Bengaluru was inaugurated by H...
30/08/2026

The renovated office of the National Commission for Scheduled Castes (NCSC) State Office, Bengaluru was inaugurated by Hon’ble Chairman Shri Kishor Makwana.
The event was held in the presence of NCSC Hon’ble Member Shri Vaddepalli Ramchander and NCSC Secretary Shri Gudey Srinivas.
Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India
Kishor Makwana

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास पंजाब दौरे के दौरान बरनाला पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने ला...
29/08/2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास पंजाब दौरे के दौरान बरनाला पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने लाठीचार्ज की घटना में घायल हुए परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान माननीय सदस्य ने जिला प्रशासन के साथ एक बैठक भी की। बैठक में उपायुक्त (DC) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं से अवगत कराया गया तथा संबंधित मामलों में समयबद्ध एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. पार्थ बिस्वास ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है।
Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India

Address

NCSC 5th Floor Lok Nayak Bhawan Khan Market New Delhi
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Commission for Scheduled Castes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Commission for Scheduled Castes:

Shortcuts

Share