24/08/2026
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति
दिल्ली-एनसीआर (AIDWA)
प्रेस विज्ञप्ति
23 अगस्त 2026
*AIDWA दिल्ली-एनसीआर सरकार द्वारा चीनी के दाम बढ़ने पर आक्रोश व्यक्त करती है।*
एक ज़माना था जब हर त्यौहार पर एक-दो किलो चीनी अतिरिक्त मिला करती थी।अब राशन में तो चीनी मिलती नहीं; और त्योहारों पर राशन में चीनी देना तो दूर की बात, सरकार ने बाज़ार भाव भी बढ़ा दिया।सरकार ने तो इस बार रक्षाबंधन जैसे त्यौहार को मिठास से भरने के बजाय फीका कर दिया।
गन्ने से एथेनॉल बनाएंगे और पेट्रोल में मिलावट करेंगे तो जनता की दोहरी मार तो होना ही था - एक तरफ़ चीनी के दाम बढ़े, दूसरी तरफ़ इथेनॉल की मिलावट वाला पेट्रोल इस्तेमाल करने से गाड़ियों पर असर पड़ने लगा। ये सरकार जनता के जीवनयापन को खुशियों से भरने के बजाय दुख ही बांट रही है।
इस सरकारी कृत्य का घोर विरोध करते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि
▪️फ़ौरन चीनी के बढ़े हुए दाम की घोषणा वापस ली जाए
▪️रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हर राशनकार्ड पर चीनी राशन दुकानों पर सब्सिडी देकर वितरित की जाए।
▪️खुले बाज़ार में चीनी पुराने दाम पर मुहय्या कराई जाए।
आशा यादव (अध्यक्ष)
कविता शर्मा (महासचिव)
फ़ोन: 9311057905