21/09/2026
वृद्धजनों के प्रति स्नेहपूर्ण सेवा
स्नेह किरण ग्रुप द्वारा कांझावाला रोड, दिल्ली स्थित त्रिवेणी देवी वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस वृद्धाश्रम में 70 से अधिक बुजुर्ग निवासरत हैं, जिनके लिए आवश्यक दवाइयों हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही तौलिये एवं अल्पाहार वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से वृद्धजनों के प्रति स्नेह, संवेदना और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।