01/08/2026
*राष्ट्रमंडल खेलों में दिलीप गावित को*
*गोल्ड मेडल!!*
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष पैरा 100 मीटर (T47) स्पर्धा में दिलीप महादू गावित ने 10.71 सेकंड के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वे राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष पैरा एथलीट बन गए हैं।
वहीं मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीतकर भारत का गौरव और बढ़ाया।
दिलीप महादु गावित नासिक जिले के सुरगाणा तहसील में स्थित तोरण डोंगरी गांव के निवासी है। कोंकणा जनजाति मैं जन्मे दिलीप का एक हाथ पेड़ पर से गिरने से गहरे जख्म के कारण तोड़ना पड़ा था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत ना हारते हुए यह यश संपादन किया है।
दिलीप महादू गावित और मोहम्मद बासिल की यह शानदार उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। दोनों खिलाड़ियों को वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। विश्वास है कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा इसी प्रकार ऊँचा लहराते रहेंगे।
🇮🇳 वन्दे मातरम !