04/08/2026
हुनर की पाठशाला, बच्चों ने सीखी फर्नीचर मरम्मत की तकनीक
आजमगढ़: शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंहगुपुर में बच्चों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल से भी जोड़ा जा रहा है।
तकनीकी अनुदेशक संजय कुमार राय ने बच्चों को फर्नीचर की मरम्मत से जुड़ी बारीकियां सिखाईं। बच्चों ने गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मरम्मत की तकनीक को समझा और अपने हाथों से काम करने का अनुभव प्राप्त किया।