State Lalit Kala Academy

State Lalit Kala Academy State Lalit Kala Academy, U.P. was established on 8th February, 1962 by Govt. of Uttar Pradesh

30/07/2026
29/07/2026
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश ...
10/07/2026

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के माननीय अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा जी ने "गुरु गोरखनाथ जी" की सुंदर कलाकृति (शिष्टाचार) भेंट की जिसकी माननीय मुख्यमंत्री जी ने बहुत-बहुत प्रशंसा की।

इस अवसर पर अकादमी के माननीय सदस्य डॉ. दुर्जन सिंह राणा जी, माननीय सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा जी और श्री नितिन श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रहे।

अगर आप कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। U.P. State Lalit Kala Akademi,...
05/07/2026

अगर आप कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। U.P. State Lalit Kala Akademi, Lucknow में Bachelor of Visual Arts (Painting) कोर्स के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। अच्छी खबर यह है कि आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है और अब आप 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अपनी रचनात्मकता को नई उड़ान देने के लिए आज ही अप्लाई करें!

संस्थान की सुविधाएँ :-

1. ​किफ़ायती शिक्षा: 6,800 रुपये प्रति सेमेस्टर का अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शुल्क ढांचा, जो इसे अन्य संस्थानों की तुलना में काफी सुलभ बनाता है।

2. छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा: महिला छात्रों के लिए सुरक्षित और समर्पित छात्रावास सुविधाएं उपलब्ध हैं।

3. ​विशेषज्ञ मार्गदर्शन: अनुभवी और पेशेवर कलाकारों की देखरेख में शैक्षणिक मार्गदर्शन और निर्देश प्रदान किए जाते हैं।

4. ​कलात्मक विरासत: एक समृद्ध कलात्मक विरासत में डूबने का अवसर, जो रचनात्मकता को प्रेरित करता है और सांस्कृतिक समझ को गहरा करता है।

5. ​अत्याधुनिक स्टूडियो: विविध माध्यमों और तकनीकी कौशल विकास का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किए गए सुसज्जित स्टूडियो।

6. ​समग्र विकास: एक पोषण और समग्र शिक्षण वातावरण जो व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और प्रेरणा को प्रोत्साहित करता है।

7. प्रदर्शनी दीर्घाएँ: छात्रों के लिए अपने काम को प्रदर्शित करने और प्रदर्शनियों की मेजबानी करने के लिए पेशेवर गैलरी स्थान उपलब्ध हैं।

8. ​पाठ्येतर जुड़ाव: रचनात्मक क्षितिज को व्यापक बनाने के लिए नियमित कार्यशालाएं, सेमिनार और कला संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

9. ​व्यावसायिक नेटवर्किंग: संगठित परिसर कार्यक्रमों और उद्योग के साथ बातचीत के माध्यम से प्रसिद्ध कलाकारों और कला समीक्षकों के साथ जुड़ने के अवसर।

10. पुस्तकालय और अनुसंधान संसाधन: शैक्षणिक अनुसंधान का समर्थन करने के लिए कला साहित्य और दृश्य संदर्भों के व्यापक संग्रह तक पहुंच।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संगठक संस्थान, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश...
01/07/2026

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के संगठक संस्थान, राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में 'पढ़े कार्यक्रम' अभियान के अंतर्गत जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

​इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना तथा कला एवं संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करने का संकल्प लेना था।

​इस जागरूकता अभियान के अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला जी के साथ अकादमी के समस्त कर्मचारीगण एवं अतिथि शिक्षक भी सम्मिलित हुए।

राज्य ललित कला अकादमी में सृजनात्मकता का उत्सव!​राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 20-दिवसीय 'ग्रीष्मकाली...
01/07/2026

राज्य ललित कला अकादमी में सृजनात्मकता का उत्सव!

​राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 20-दिवसीय 'ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला' का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

​इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में अकादमी के डिज़ाइनर श्री रविप्रकाश सिंह जी एवं सह-प्रशिक्षक सुश्री प्रगति द्विवेदी जी द्वारा प्रतिभागियों को कला की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

​इस अवसर पर कार्यशाला में तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें जलरंग, कैलिग्राफी, सन पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, लिप्पन आर्ट, पेपर मेशे, AI और क्ले मॉडलिंग का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

प्रदर्शनी: कला प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव, कार्यशाला में तैयार कृतियों को देखने के लिए अकादमी परिसर में ज़रूर आएं!

🗓️ प्रदर्शनी : 2 जुलाई तक

🏆 Announcement: 19th All India Exhibition of Photography Art 2026-27 📸​We are delighted to announce the selected awardee...
24/06/2026

🏆 Announcement: 19th All India Exhibition of Photography Art 2026-27 📸

​We are delighted to announce the selected awardees and participants for the "19th All India Exhibition of Photography Art 2026-27," organized by the State Lalit Kala Akademi, Uttar Pradesh.

​Congratulations to all the talented artists for their dedication and creative contributions!

राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ​लखनऊ, 08 जून, 202...
08/06/2026

राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

​लखनऊ, 08 जून, 2026: राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) द्वारा आज अकादमी परिसर, लाल बारादरी भवन, लखनऊ में 20 दिवसीय 'ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला' का भव्य शुभारंभ किया गया।

​इस कार्यशाला के पहले दिन की शुरुआत 'लिप्पन आर्ट' (Lippan Art) के प्रशिक्षण के साथ हुई। इस कला विधा का प्रशिक्षण ​श्री रविप्रकाश सिंह और सुश्री प्रगति द्विवेदी द्वारा दिया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बड़ी कुशलता और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में लगभग 50 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और कला की बारीकियों को सीखा।

​अकादमी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में जलरंग, कैलीग्राफी, सन पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, पेपर मेशे और क्ले मॉडलिंग जैसी विभिन्न कला विधाओं के साथ-साथ ए.आई. (A.I.) जैसी आधुनिक तकनीकों का कला में उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Address

Lal Baradary Bhavan, Lalit Kala Akademi Marg, Near Hiegh Court, Kesarbag, Luckno
Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when State Lalit Kala Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to State Lalit Kala Academy:

Shortcuts

Share