06/11/2026
यूपीएग्रीज (UPAGREES) परियोजना के अंतर्गत जीरो टिलेज विधि से गेहूँ की बुवाई एवं वृहद कृषक संगोष्ठी का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार और Project Coordination Unit UPDASP के संयुक्त तत्वावधान में संचालित, विश्व बैंक पोषित महत्वाकांक्षी यूपीएग्रीज (UPAGREES) परियोजना के अंतर्गत दिनांक 05 एवं 06 नवंबर 2026 को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किसान हितैषी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
🔹 जनपद बहराइच: विकासखंड तेजवापुर के ग्राम टेड़वा बसंतापुर एवं गजपतिपुर में IRRI (अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान) के माध्यम से जीरो टिलेज विधि द्वारा गेहूँ की बुवाई कराई गई। इस अवसर पर राघवेंद्र कुमार (IRRI), उपप्रबंधक (कृषि) राज किशोर, टेक्निकल एसोसिएट प्रवीण यादव, टेक्निकल असिस्टेंट रहीस खान एवं जमुना प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
🔹 जनपद गोरखपुर: विकासखंड पाली के ग्राम तिलौरा में UPDASP एवं IRRI द्वारा जीरो टिलेज विधि से गेहूँ की बुवाई कराई गई। IRRI से डॉ. अजय पुण्डरी, डॉ. देवनारायण, जन्मेजय, अभिषेक, चंद्रप्रकाश तथा UPDASP से वरिष्ठ उपप्रबंधक (कृषि) निवेदिता चौरसिया, टेक्निकल एसोसिएट राजेश मिश्रा, टेक्निकल असिस्टेंट शिवपाल, विकास, अंकित आदि उपस्थित रहे।
इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के किसानों ने सक्रिय प्रतिभाग किया और उन्हें जीरो टिलेज तकनीक से बुवाई की प्रक्रिया एवं उसके लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
🔹 जनपद ललितपुर: विकासखंड जखौरा के ग्राम टोरिया एवं जैरवारा में क्षेत्र भ्रमण एवं वृहद कृषक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। FPG की बैठक में सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया तथा रबी फसल हेतु खेत की तैयारी, सीड ट्रीटमेंट, सीड जर्मिनेशन और खाद-उर्वरक की मात्रा की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. लवकुश गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रबंधक (कृषि) मनीष कुमार श्रीमाली, टेक्निकल एसोसिएट उत्कर्ष जैन, टेक्निकल असिस्टेंट रोहित यादव, मुकेश कुमार एवं FPG के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
📍 चित्र विवरण एवं स्थान
जनपद बहराइच, विकासखंड तेजवापुर (दिनांक 05 नवंबर 2026)
चित्र 1 📍 ग्राम टेड़वा बसंतापुर: जीरो टिलेज सीड ड्रिल के साथ IRRI/UPDASP टीम एवं किसान
चित्र 2 📍 ग्राम गजपतिपुर: सीड ड्रिल के साथ अधिकारियों व कृषकों का समूह चित्र
चित्र 3 📍 ग्राम टेड़वा बसंतापुर: जीरो टिलेज से बुवाई के बाद खेत में कतारें
चित्र 4 📍 ग्राम गजपतिपुर: बुवाई के दौरान तकनीकी टीम का निरीक्षण
चित्र 5 📍 ग्राम गजपतिपुर: सीड ड्रिल से कतारबद्ध बुवाई
चित्र 6 📍 ग्राम गजपतिपुर: बुवाई स्थल पर किसानों एवं तकनीकी टीम की उपस्थिति
जनपद गोरखपुर, विकासखंड पाली, ग्राम तिलौरा (दिनांक 05-06 नवंबर 2026)
चित्र 7 📍 जीरो टिलेज सीड ड्रिल का तकनीकी निरीक्षण
चित्र 8 📍 खेत में मशीन से बुवाई का अवलोकन
चित्र 9 📍 धान कटाई के बाद ट्रैक्टर चालित ड्रिल से बुवाई
चित्र 10 📍 बुवाई के दौरान खेत का दृश्य
चित्र 11 📍 ड्रिल से कतारबद्ध बुवाई
चित्र 12 📍 मशीन के साथ विशेषज्ञों व किसानों की चर्चा
चित्र 13 📍 बीज एवं मशीन संचालन की जानकारी
चित्र 14 📍 सीड ड्रिल के बक्सों में बीज भरने का प्रदर्शन
चित्र 15 📍 किसानों को बीज दर एवं मशीन की कार्यविधि की जानकारी
जनपद ललितपुर, विकासखंड जखौरा (दिनांक 05 नवंबर 2026)
चित्र 16 📍 ग्राम टोरिया: FPG बैठक में अधिकारी का संबोधन
चित्र 17 📍 ग्राम टोरिया: बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति
चित्र 18 📍 कुरौरा क्षेत्र (टोरिया के निकट): वृक्ष की छाँव में कृषक संगोष्ठी
चित्र 19 से 24 📍 ग्राम टोरिया: रबी फसल की तैयारी, बीज उपचार एवं उर्वरक प्रबंधन पर किसानों से संवाद
चित्र 25 से 27 📍 जेखर क्षेत्र (जैरवारा के निकट): FPG बैठक में किसानों व परियोजना टीम का संवाद
अधिक जानकारी हेतु:
☎️+91-522-2720718
🌐 https://pcuupdasp.in/
🌐 https://upagrees.in/en/home/
✉️ [email protected]
ⓕ https://www.facebook.com/pcu.updasp.co.in/
𝕏 https://x.com/pcuupdasp
► https://www.youtube.com/
📸https://www.instagram.com/pcu_updasp/
✆ https://whatsapp.com/channel/0029VbCZEowHltYDvNuPHP0n
#यूपीडास्प #यूपीएग्रीज #उत्तरप्रदेशसरकार #विश्वबैंक #मत्स्यपालन #मत्स्य #किसानकल्याण #कृषक #जैविकखेती #खेत