Department of Horticulture, Uttar Pradesh

Department of Horticulture, Uttar Pradesh Official Handle of Department of Horticulture, Uttar Pradesh

मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोड जी ने आज राजकीय पौधशाला/उद्यान, लोढ़ी (सोनभद्र) का भ्रमण कर उद्य...
09/07/2026

मा० राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोड जी ने आज राजकीय पौधशाला/उद्यान, लोढ़ी (सोनभद्र) का भ्रमण कर उद्यान विभाग की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस में तैयार चिरौंजी, आम, अमरूद, नींबू, सहिजन सहित विभिन्न फलदार पौधों का अवलोकन किया तथा पौधों में कलम बाँधने (ग्राफ्टिंग) की वैज्ञानिक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। साथ ही आँवला, आम एवं अमरूद के मातृ वृक्ष प्रक्षेत्रों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण एवं रख-रखाव की समीक्षा की तथा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे पौधों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
जिला उद्यान अधिकारी श्री मेवाराम ने मा० मंत्री जी को विभागीय योजनाओं एवं पौधशाला की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 की स्मृति स्वरूप मा० मंत्री जी को आम की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया गया। मा० मंत्री जी ने जनपद में उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं पौधशाला के उत्कृष्ट रख-रखाव की सराहना की।


Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

गन्ना भवन सभागार, मुरादाबाद में गन्ना विभाग द्वारा आयोजित "ड्रिप सिंचाई विधि के लाभ एवं योजना" विषयक प्रस्तुतीकरण कार्यक...
09/07/2026

गन्ना भवन सभागार, मुरादाबाद में गन्ना विभाग द्वारा आयोजित "ड्रिप सिंचाई विधि के लाभ एवं योजना" विषयक प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में डॉ. विनीत कुमार, उपनिदेशक उद्यान, मुरादाबाद ने ड्रिप सिंचाई पद्धति के लाभ, इसकी स्थापना की चरणबद्ध प्रक्रिया, शासन द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी तथा योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से किसानों एवं प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना, आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करना तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना रहा। 🌱

🌱 पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की समृद्धि की ओर एक और सार्थक कदम।उद्यान विभाग द्वारा वृहद पौधरोपण अभियान के माध्यम से...
09/07/2026

🌱 पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की समृद्धि की ओर एक और सार्थक कदम।
उद्यान विभाग द्वारा वृहद पौधरोपण अभियान के माध्यम से फलदार पौधों का रोपण कर हरित उत्तर प्रदेश एवं किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प को साकार किया जा रहा है।

इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियां...

07/07/2026
आज माननीय उद्यान मंत्री श्री Dinesh Pratap Singh जी की अध्यक्षता में 'वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026' के सफल क्रियान्वयन एव...
07/07/2026

आज माननीय उद्यान मंत्री श्री Dinesh Pratap Singh जी की अध्यक्षता में 'वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026' के सफल क्रियान्वयन एवं तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की गई।
माननीय मंत्री जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित 35 करोड़ वृक्षारोपण के महा-लक्ष्य को प्राप्त करने में उद्यान विभाग की भूमिका और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान को धरातल पर पूरी भव्यता के साथ सफल बनाने के लिए हम पूरी तरह संकल्पित हैं।

07/07/2026

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित 'आम महोत्सव-2026' के समापन समारोह में माननीय निदेशक, उद्यान, श्री भानु प्रकाश राम जी का धन्यवाद भाषण...

ोत्सव_2026 I |

07/07/2026

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में रायबरेली में नए उद्यान महाविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के अंतर्गत लगभग ₹50 करोड़ की लागत से इस महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

रायबरेली के लिए ऐतिहासिक दिन! 🌱🎓 उद्यान महाविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में विकास की नई शुरु...
07/07/2026

रायबरेली के लिए ऐतिहासिक दिन! 🌱🎓 उद्यान महाविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत।

इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियां...

मेहनत, लगन और समर्पण का मिला सम्मान। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव–2026 में "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक" का सम्मान पाकर गर्व महसूस क...
06/07/2026

मेहनत, लगन और समर्पण का मिला सम्मान। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव–2026 में "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक" का सम्मान पाकर गर्व महसूस कर रहा हूँ। सभी का हृदय से आभार।

इस संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियां...

ोत्सव_2026

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित हो रहे 'आम महोत्सव-2026' के तृतीय दिवस के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ।इस अवसर...
05/07/2026

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित हो रहे 'आम महोत्सव-2026' के तृतीय दिवस के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर आम की विभिन्न प्रजातियों के विजेताओं,आम के संरक्षित उत्पादन के विजेताओं, आम पकवान के विजेताओं सहित आम खाओ प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

तीन दिवसीय इस आम महोत्सव में किसानों, उद्यानिकी विशेषज्ञों एवं उद्यमियों को नवाचार, विपणन एवं मूल्य संवर्धन की नई संभावनाओं पर संवाद का मंच प्रदान किया तथा उत्तर प्रदेश की समृद्ध बागवानी परंपरा और आम उत्पादक किसानों के योगदान सहित अधिकारियों, मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान जी,माननीय विधायक श्री प्रभात वर्मा जी,माननीय विधायिका प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा पाल जी,अपर मुख्य सचिव उद्यान श्री बीएल मीणा जी, निदेशक उद्यान श्री भानु प्रकाश राम जी, डिजी उपकार श्री संजय सिंह जी, उद्यान(प्रशासन) श्रीमती श्रृष्टि धवन जी,संयुक्त निदेशक उद्यान श्री राजीव वर्मा जी,श्री डॉक्टर सर्वेश कुमार जी सहित आम उत्पादक,निर्यातक, जिला उद्यान अधिकारी, व मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

ोत्सव_2026 I |

Address

2 Sapnu Marg, Udhyan Bhawan
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Horticulture, Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share