Namami Gange

Call Directions Website Contact the organization

Namami Gange Namami Gange or National Mission for Clean Ganga is an authority formed by Government of India
(292)

14/11/2026

छठ महापर्व प्रकृति, आस्था और मानव जीवन के बीच अद्भुत सामंजस्य का पर्व है। सूर्य, जल और धरती के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले इस महापर्व की रौनक स्वच्छ और सुंदर घाटों पर देखते ही बनती है।

नमामि गंगे के प्रयासों से घाटों का सौंदर्यीकरण और स्वच्छता बढ़ी है, तो अधिक से अधिक श्रद्धालु पूरे उत्साह और उल्लास के साथ इस महापर्व से जुड़ रहे हैं।

स्वच्छ घाट, निर्मल जल और आस्था का संगम ही छठ की सुंदरता को और बढ़ाता है।

14/11/2026

छठ महापर्व का दूसरा दिन, खरना, आस्था, पवित्रता और आत्मशुद्धि का प्रतीक है।

दिनभर के निर्जला उपवास के बाद शाम को व्रती पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार करते हैं। सबसे पहले भगवान सूर्य को भोग अर्पित किया जाता है और फिर प्रसाद ग्रहण कर परिवारजनों और प्रियजनों में बाँटा जाता है।

यह प्रसाद सिर्फ़ स्वाद नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और आपसी प्रेम का भी प्रतीक है।

नाग नथैया लीला | तुलसी घाट, वाराणसीकाशी की सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा ‘नाग नथैया’ का आज तुलसी घाट पर भव्य आयोजन हुआ...
13/11/2026

नाग नथैया लीला | तुलसी घाट, वाराणसी

काशी की सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा ‘नाग नथैया’ का आज तुलसी घाट पर भव्य आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की कालिया नाग मर्दन लीला का जीवंत मंचन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

गोस्वामी तुलसीदास जी से जुड़ी इस परंपरा में गंगा की धारा को यमुना के प्रतीकात्मक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाता है। यह लीला नदियों के प्रति आस्था, उनकी महत्ता और स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश देती है।

13/11/2026

गंगा में डॉल्फिन की अठखेलियाँ हों, देशी मछलियों की बढ़ती आबादी या कछुओं के सुरक्षित प्राकृतिक आवास, ये सभी एक स्वस्थ नदी की पहचान हैं।

इसी दिशा में नमामि गंगे के तहत वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से रिवर रैंचिंग, जलीय जीवों के सर्वेक्षण और डॉल्फिन, कछुए, घड़ियाल सहित अन्य प्रजातियों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

क्योंकि गंगा का पुनर्जीवन सिर्फ पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं, बल्कि उसमें पनपने वाले जीवन को सुरक्षित रखने की भी यात्रा है।

13/11/2026

त्योहारों की रौनक तभी खास, जब स्वच्छता भी हो साथ!

कार्तिक मास में गंगा तट पर आस्था के साथ स्वच्छता की सुंदर तस्वीर भी देखने को मिल रही है। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच कानपुर के घाटों पर सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।

“जब घाट स्वच्छ होते हैं, तो पूजा-पाठ करने में भी अच्छा लगता है।” स्वच्छ वातावरण न केवल पूजा-अर्चना के अनुभव को सुखद बनाता है, बल्कि घाटों की सुंदरता भी बढ़ाता है।

आइए, पर्वों की आस्था के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखें। घाटों को साफ रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

त्योहार के साथ स्वच्छता भी, आस्था के साथ जिम्मेदारी भी।



Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR C R Paatil MYogiAdityanath Swatantra Dev Singh Jaiveer singh Government of UP Namami Gange Uttar Pradesh - SMCG UP Swachh Bharat Mission - Urban Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India

छठ पूजा की हर परंपरा में छिपी है आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना। कोसी भरने की परंपरा संतान की सुख-समृद्धि, परिवार क...
13/11/2026

छठ पूजा की हर परंपरा में छिपी है आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना। कोसी भरने की परंपरा संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की मंगलकामना और मनोकामना पूर्ति का प्रतीक है, तो ठेकुआ श्रद्धा, पवित्रता और हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति के पारंपरिक स्वाद को संजोए हुए है। यही परंपराएँ छठ महापर्व को विशेष और भावपूर्ण बनाती हैं। आस्था के महापर्व छठ पर हार्दिक शुभकामनाएं।

कहानी ऋषिकेश के भारत मंदिर की।
13/11/2026

कहानी ऋषिकेश के भारत मंदिर की।

13/11/2026

नहाय-खाय: आस्था, पवित्रता और संकल्प का शुभारंभ।

छठ महापर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय के साथ शुरू होती है आस्था, आत्मशुद्धि और पवित्रता की अनूठी परंपरा। इस दिन व्रती, स्नान कर शुद्धता के साथ सात्त्विक भोजन ग्रहण करते हैं और सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना का संकल्प लेते हैं।

लोकआस्था के इस महापर्व का हर अनुष्ठान प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की सुख-समृद्धि और लोककल्याण का संदेश देता है।

नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएँ!

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) की 75वीं कार्यकारी समिति (EC) की बैठक आज महानिदेशक श्री राजीव कुमार मित्तल की अध्यक्षत...
12/11/2026

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) की 75वीं कार्यकारी समिति (EC) की बैठक आज महानिदेशक श्री राजीव कुमार मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश (मेरठ, पीलीभीत एवं जाजमऊ, कानपुर), बिहार (जमालपुर नगर), उत्तराखंड (हरिद्वार), झारखंड (साहिबगंज) तथा दिल्ली में सीवरेज अवसंरचना एवं नदी पुनर्जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में श्री गौरव मसालदान (संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, जल शक्ति मंत्रालय), श्री बृजेन्द्र स्वरूप (कार्यकारी निदेशक-P, NMCG), श्रीमती राशि शर्मा (कार्यकारी निदेशक-A, NMCG), श्री भास्कर दासगुप्ता (कार्यकारी निदेशक-F, NMCG), श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव (उप महानिदेशक, NMCG) सहित NMCG एवं संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

छठ पूजा में हर परंपरा का अपना विशेष महत्व है। केला शुद्धता, समृद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि का प्रतीक बनकर प्रसाद में अ...
12/11/2026

छठ पूजा में हर परंपरा का अपना विशेष महत्व है। केला शुद्धता, समृद्धि और परिवार की सुख-समृद्धि का प्रतीक बनकर प्रसाद में अर्पित किया जाता है, तो बाँस से बना सूप सूर्यदेव को अर्घ्य देने और पूजा सामग्री सजाने का पारंपरिक माध्यम है। ये दोनों ही प्रकृति के प्रति आभार, आस्था और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संदेश देते हैं। आस्था के महापर्व छठ पर हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

1st Floor, Major Dhyan Chand National Stadium India Gate, New Delhi/110002
New Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namami Gange posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Namami Gange:

Shortcuts

Share

Nearby government services