BJP Darbhanga

BJP Darbhanga भारतीय जनता पार्टी - दरभंगा के आधिकारिक पेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद ।

06/09/2026
भाजपा दरभंगा पश्चिमी सेवा संकल्प अभियान निमित जिला कार्यशाला भाजपा दरभंगा पश्चिमी जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री Aditya Narayan ...
06/09/2026

भाजपा दरभंगा पश्चिमी सेवा संकल्प अभियान निमित जिला कार्यशाला भाजपा दरभंगा पश्चिमी जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री Aditya Narayan Manna जी के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।
स्थान:- *जिला भाजपा कार्यालय*
इस कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री श्री धनराज शर्मा जी, प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद जी, प्रदेश सह कोसा अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता जी,प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री मीना झा जी, हायाघाट विधानसभा विधायक सह वन पर्यावरण मंत्री श्री डॉ रामचंद्र प्रसाद जी, केवटी विधानसभा विधायक आदरणीय श्री डॉ.मुरारी मोहन झा जी, मा. विधान पार्षद द्वय श्री हरि सहनी जी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा जी,पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री जीवछ सहनी जी, भाजपा नेता रंगनाथ जी भाजपा नेता श्री मृदुल कुमार शुक्ला जी, एवं जिला पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष गण संयोजक गण सहित पार्टी कार्यकर्ता बंधुगण उपस्थित रहें।

06/09/2026

आज ही भारत सरकार के मा. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद रॉय जी सीता पेट्रोल पंप (मा.सांसद अशोक यादव जी के पंप पर)दिन के 3.30 बजे पधार रहे हैं एवं वहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस बैठक समाप्ति के भोजन के बाद वहाँ प्रस्थान करने की कृपा करें
इसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
आपका
आदित्य नारायण मन्ना

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं जनसेव...
06/09/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं जनसेवा के लिए उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

आज संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के अंतर्गत बेनीपुर स्थित कर्पूरी भवन परिसर में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी...
05/09/2026

आज संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के अंतर्गत बेनीपुर स्थित कर्पूरी भवन परिसर में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला में सहभागिता की।

कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके सेवा-कार्य और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभानी है।

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि। 🚩🇮🇳

#सेवा_संकल्प_अभियान #राष्ट्र_सर्वोपरि #संगठन_सर्वोपरि

प्रख्यात शिक्षाविद्, भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को शिक...
05/09/2026

प्रख्यात शिक्षाविद्, भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

04/09/2026

संस्कृति सेवा से मिलती है और परंपरा प्रगति से! 🚩

आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) द्वारा आयोजित 'बिहार महोत्सव' के पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बिहार केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि ज्ञान, साधना, और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। भगवान बुद्ध, महावीर और नालंदा की इस महान भूमि की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

- माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी

04/09/2026

🇮🇳 दुनिया में बढ़ता भारत का प्रभाव, मोदी जी की कूटनीति का परिणाम!

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब सिर्फ वैश्विक मंच पर अपनी बात नहीं रखता, बल्कि निर्णायक भूमिका निभाता है।

रक्षा से लेकर ऊर्जा, AI से लेकर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा से लेकर क्रिटिकल मिनरल्स तक - भारत की रणनीतिक साझेदारियाँ लगातार मजबूत हो रही हैं।

उज़्बेकिस्तान हो या इंडो-पैसिफिक के साझेदार देश - हर दिशा में भारत का विश्वास, प्रभाव और सामर्थ्य बढ़ रहा है।

मोदी जी की कूटनीति ने भारत को ‘विश्वसनीय साझेदार’ से ‘वैश्विक शक्ति’ बनने की दिशा में नई गति दी है।

🎥पूरी वीडियो देखें और जानें - कैसे बदल रही है दुनिया में भारत की भूमिका।

04/09/2026

कैबिनेट के फैसले, विकास के नए अध्याय! 🚩

माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार के औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं शहरी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है।

बरौनी में 700 एकड़ के औद्योगिक क्षेत्र का विकास, पटना में नेहरू पथ का चौड़ीकरण, अरवल में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शहरी विकास योजनाओं के विस्तार तथा पूर्णिया और गया में आसरा गृहों के निर्माण जैसे फैसले बिहार में निवेश, रोजगार और जनसुविधाओं को नई गति देंगे।

आज भाजपा दरभंगा पश्चिमी केवटी विधानसभा विधायक श्री Dr. Murari Mohan Jha जी दरभंगा राज परिसर में मिथिला फोकल आर्ट द्वारा ...
04/09/2026

आज भाजपा दरभंगा पश्चिमी केवटी विधानसभा विधायक श्री Dr. Murari Mohan Jha जी दरभंगा राज परिसर में मिथिला फोकल आर्ट द्वारा आयोजित मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता - 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

मिथिला की पावन धरती की पहचान हमारी मिथिला पेंटिंग है। हमारे युवा कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से मिथिला संस्कृति को जिस खूबसूरती से उकेरा है, वह अत्यंत सराहनीय है। सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

इस अवसर पर भाजपा दरभंगा पश्चिमी जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री Aditya Narayan Manna जी,दरभंगा ग्रामीण के माननीय विधायक श्री ईश्वर मंडल जी, श्रीमती मीना झा जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Darbhanga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share