All India Agricultural & Rural Labour Association Bihar

  • Home
  • India
  • Patna
  • All India Agricultural & Rural Labour Association Bihar

All India Agricultural & Rural Labour Association Bihar AIARLA | खेग्रामस Bihar - All India Agricultural & Rural Labour Association

Connect With Us:- https://whatsapp.com/channel/0029VaqoIEOAjPXL4dN9a62l

07/09/2026

पूरे देश में, खासकर बिहार में, बेरोजगारी और महंगाई की स्थिति बेहद गंभीर है। ग्रामीण इलाकों में विकास की कमी और कृषि क्षेत्र में पर्याप्त प्रगति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर रोज़गार की तलाश में बिहार से दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

ग्रामीण विकास, रोजगार और कृषि क्षेत्र में ठोस पहल के बिना बिहार से मजदूरों का पलायन रोकना संभव नहीं है।
— कॉ. धीरेन्द्र झा
राष्ट्रीय महासचिव, AIARLA

07/09/2026

Gen-Z का मतलब ऊर्जा, Gen-Z का मतलब उम्मीद :- दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा-माले राष्ट्रीय महासचिव

05/09/2026

स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर — कॉम. धीरेन्द्र झा का बयान
स्वतंत्र भारद्वाज से पूरा देश शर्मसार हुआ है।
— कॉम. धीरेन्द्र झा
राष्ट्रीय महासचिव, AIARLA

06 सितंबर को पटना में गूंजेगी Gen-Z की आवाज़! 📅 06 सितंबर📍 S.K. Memorial Hall, पटना
05/09/2026

06 सितंबर को पटना में गूंजेगी Gen-Z की आवाज़!

📅 06 सितंबर
📍 S.K. Memorial Hall, पटना

05/09/2026

Gen Z के बाद अब Gen Alpha भी अपनी आवाज़ बुलंद कर रहा है।

गाँव और गरीब परिवारों के बच्चे भी अब अपने शिक्षा के अधिकार, बेहतर स्कूल, अच्छी पढ़ाई और पौष्टिक भोजन की माँग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं।

इसी आवाज़ को और बुलंद करने के लिए Gen Z और Gen Alpha के अपनी शिक्षा और परीक्षा से जुड़े सवालों को लेकर 6 सितंबर को पटना के S.K. Memorial Hall में “Gen Z की आवाज़” के मंच पर एकजुट हों।

03/09/2026

बुलडोजर राज के खिलाफ भूमिहीनों के वास-आवास के अधिकार की लड़ाई लगातार तेज हो रही है। अंचलों और अनुमंडलों पर धारावाहिक आंदोलन के जरिए गरीबों के घर-ज़मीन के अधिकार की आवाज़ बुलंद की जा रही है।

जयमंगला गढ़, हसनपुर में प्रशासन द्वारा जमींदारों की मिलीभगत से गरीबों की बस्ती उजाड़ने की कोशिश के खिलाफ संघर्ष कर उन्हें फिर से बसाया गया। 400 परिवारों को आंशिक पर्चा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वहीं ताजपुर के फतेहपुर मुसहरी को उजाड़ने की कोशिश के खिलाफ #भाकपा_माले और #खेग्रामस का आंदोलन जारी है। पूरे जिले में संघर्ष के बल पर सैकड़ों परिवारों को बासगीत पर्चा दिलाया गया है। गरीबों को उजाड़ना बंद करो, हर भूमिहीन परिवार को वास-आवास का अधिकार दो!


गांव एवं गरीबों के बच्चों के शिक्षा अधिकार के लिए Gen-Z Rising में हिस्सा ले!Gen-Z के मुद्दे, GEN-Z की आवाज़!शिक्षा | रो...
03/09/2026

गांव एवं गरीबों के बच्चों के शिक्षा अधिकार के लिए Gen-Z Rising में हिस्सा ले!

Gen-Z के मुद्दे, GEN-Z की आवाज़!
शिक्षा | रोज़गार | परीक्षा | छात्र अधिकार

📅 06 सितंबर | ⏰ 12 बजे
📍 एस. के. मेमोरियल हॉल, पटना

02/09/2026

देश भर में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि गरीब और आम आदमी को अपना ही हक़ लेने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर हैं।

जाति प्रमाण पत्र हो, निवास प्रमाण पत्र हो या आय प्रमाण पत्र छोटे से छोटे सरकारी काम के लिए भी गरीब और आम नागरिक को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और बिना पैसे दिए काम आगे नहीं बढ़ता।

जिस गरीब मजदूर की कमाई से उसके घर का चूल्हा जलता है उसी की मेहनत की कमाई का हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

सरकारें आती हैं। मंचों से बड़े-बड़े वादे करती हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे करती हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी आज भी भ्रष्टाचार सिस्टम के सामने मजबूर खड़ा है।

अगर अपने ही अधिकार के लिए गरीब को रिश्वत देनी पड़े तो फिर यह कैसी व्यवस्था है? यह कैसी सुशासन की बात है?

आजादी के 8 दशक गुजर जाने के बाद भी देश के एक बड़े वंचित समाज, मजदूरों और किसानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वं...
01/09/2026

आजादी के 8 दशक गुजर जाने के बाद भी देश के एक बड़े वंचित समाज, मजदूरों और किसानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रखा गया है। शिक्षा का अंधाधुंध निजीकरण दलितों और गरीबों के अधिकारों पर एक बड़ा हमला है। आज समय की सबसे बड़ी मांग है कि इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई जाए और राज्य में एक मजबूत 'समग्र शिक्षा आंदोलन' की शुरुआत की जाए।

​— कॉ. धीरेंद्र झा (राष्ट्रीय महासचिव, खेग्रामस)

06 सितंबर को Gen_Z Rising में भाग लें!

Address

MLC QUATER NO. 69, New MLC Parisar, R-Block, Atal Path
Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Agricultural & Rural Labour Association Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share