26/09/2025
नवरात्र के शुभ अवसर पर “महिला सशक्तिकरण संवाद”
नवरात्र की पावन घड़ी में, हमने बिहार की आधी आबादी – हमारी माँ, बहन और बेटियों से संवाद किया। बिहार की हर महिला माँ दुर्गा का रूप है। वह त्याग, समर्पण, साहस और सेवा की वह प्रतिमूर्ति है जो न केवल परिवार बल्कि राज्य और समाज की दिशा तय करती है।
बिहार के समग्र विकास का रास्ता तभी खुलेगा जब हमारी बेटियाँ, बहनें और माताएँ सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि से जीवन जी सकें। इसी सोच के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण का एक व्यापक नया विज़न हमने तय किया है।
🔹 𝐁𝐄𝐓𝐈 योजना –
B – Benefit, E – Education, T – Training, I – Income
इस योजना के तहत जन्म से लेकर जीविकोपार्जन तक हर बेटी की जिम्मेदारी हमारी होगी।
🔹 𝐌𝐀𝐀 योजना –
M – Makaan, A – Ann, A – Aamdani
हर माँ को घर, भोजन और आमदनी की गारंटी दी जाएगी।
इसके अलावा, “माई-बहन मान योजना” के तहत ₹2500 प्रतिमाह और ₹1500 मासिक पेंशन जैसी योजनाएँ महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य को सुनिश्चित करेंगी।
पिछले 20 वर्षों से महिलाओं ने जो उपेक्षा और अपमान सहा है, उसे खत्म करना और उनके जीवन को स्वर्णिम बनाना ही हमारा संकल्प है। यही प्रतिज्ञा, यही प्रण है।
आज बिहार की महिलाएँ बदलाव और प्रगति की मजबूत नींव रख चुकी हैं। आने वाला समय उनके इस विश्वास को जनविजय में बदल देगा।