SY Public Voice

Directions Website

SY Public Voice Social Activist

🔥 दिल्ली के मुस्तफाबाद में SIR पर विवाद, 572 फॉर्म-7 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दाखिल!The Hindu की 30 अक्टूबर ...
30/10/2026

🔥 दिल्ली के मुस्तफाबाद में SIR पर विवाद, 572 फॉर्म-7 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए दाखिल!

The Hindu की 30 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए दाखिल फॉर्म-7 को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त के बाद क्षेत्र में कुल 843 आपत्तियां दर्ज हुईं, जिनमें 597 आवेदन तीसरे पक्षों ने दाखिल किए। इनमें से 572 फॉर्म भाजपा के बूथ-स्तरीय एजेंटों के नाम से मुस्लिम मतदाताओं के खिलाफ दर्ज बताए गए हैं।

रिपोर्ट में ऐसे मामलों का भी जिक्र है, जिनमें मतदाताओं को मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित बताया गया, जबकि संबंधित लोग अपने पते पर रह रहे थे। एक बूथ पर 28 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन दिए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 19 मतदाताओं या उनके परिवारों से बातचीत में उनके उसी पते पर रहने की पुष्टि हुई। हालांकि, फॉर्म-7 दाखिल होने का मतलब यह नहीं है कि मतदाताओं के नाम अंतिम रूप से काट दिए गए हैं। प्रत्येक आपत्ति पर निर्वाचन अधिकारियों की जांच और निर्णय जरूरी है।

स्रोत:

बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के नेता आई. पी. सिंह ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि ...
16/08/2026

बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के नेता आई. पी. सिंह ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि देशवासियों को शर्मिंदगी महसूस होती है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी प्रधानमंत्री बिना टेलीप्रॉम्प्टर के कुछ शब्द नहीं बोल सकते।

आई. पी. सिंह ने सरकारी स्कूलों के बंद होने का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि इससे उन गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, जो इन्हीं स्कूलों पर निर्भर थे।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है?

ऐसी ही खबरों के लिए Follow करें — SY Public Voice
जहाँ सच बोलता है।

राष्ट्रगीत को लेकर छिड़ी बहसCPI के वरिष्ठ नेता बिनॉय विश्वम ने राष्ट्रगीत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ...
16/08/2026

राष्ट्रगीत को लेकर छिड़ी बहस

CPI के वरिष्ठ नेता बिनॉय विश्वम ने राष्ट्रगीत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम्, सावरकर, गोडसे और RSS के अनुयायियों के लिए राष्ट्रगीत हो सकता है, लेकिन भारत के लिए नहीं।”

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। बयान को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिक्रियाएँ सामने आ सकती हैं।

अब सवाल यह है कि क्या राष्ट्रगीत जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति होनी चाहिए, या देश की विविधता और संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए?

आप इस बयान से सहमत हैं या असहमत? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

📲 SY Public Voice — जहाँ सच बोलता है

मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा हमलाकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि द...
16/08/2026

मोदी सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सामने आज कई गंभीर चुनौतियां हैं और इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

खरगे का आरोप है कि सरकार के पास देश के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों के लिए स्पष्ट सोच और ठोस योजना का अभाव है। उन्होंने कहा कि देश के लिए सही फैसले लेना और जनता के हित में काम करना ही सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अब खरगे के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। सवाल यही है कि सरकार विपक्ष के इन आरोपों का क्या जवाब देती है?

SY Public Voice — जहाँ सच बोलता है।

📰 राजनीतिक बयान पर सियासी घमासान!असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को लेकर एक तीखा बयान दिया है। उनके ...
16/08/2026

📰 राजनीतिक बयान पर सियासी घमासान!

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को लेकर एक तीखा बयान दिया है। उनके बयान में राहुल गांधी पर लगातार चुनावी हार को लेकर निशाना साधते हुए उन्हें “Nut Case” तक कहा गया।

बयान सामने आने के बाद एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं।

सवाल ये है कि राजनीति में हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन क्या नेताओं के बीच बहस अब मुद्दों से निकलकर व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंचती जा रही है?

आप इस बयान को लेकर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

📢 SY Public Voice
जहाँ सच बोलता है
🔔 Page को Follow जरूर करें।

जेजेडी के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने पर्सनल असिस्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है...
24/06/2026

जेजेडी के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने पर्सनल असिस्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि असिस्टेंट ने पार्टी फंड से 20 लाख रुपये नकद और सोने के गहनों जैसी कीमती चीजें चुराई हैं। दूसरी तरफ तेज प्रताप के पर्सनल असिस्टेंट मोतीलाल यादव की पत्नी प्रीति भारती ने आरोप लगाया है कि उनके पति को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, 20 लाख कैश और पार्टी फंड गायब...PA पर FIRलालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अप...
23/06/2026

तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, 20 लाख कैश और पार्टी फंड गायब...PA पर FIR

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल राय पर 20 लाख रुपये नकद और कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है. जिसको लेकर उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर से अनशन कर सकते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने...
23/06/2026

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर से अनशन कर सकते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार (RTI) नियमों में किए गए बदलावों को तुरंत वापस नहीं लिया तो वह 5 जुलाई से अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हजारे ने अपने पत्र में कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून को लागू किए गए ‘महाराष्ट्र सूचना का अधिकार नियम, 2026’ RTI कानून की मूल भावना के खिलाफ हैं।

23/06/2026

"पापा... मुझे बचा लो, मैं अंदर फंस गया हूं..."
एक बेटे की यह आखिरी पुकार शायद उसके पिता जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने 14 मासूम जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। एक पिता ने बताया कि हादसे के दौरान बेटे का फोन आया था और वह सिर्फ इतना कह रहा था, "पापा, मुझे बचा लो..."

आखिर इन बच्चों का कसूर क्या था?

हर बड़ी दुर्घटना के बाद जांच समितियां बनती हैं, जिम्मेदारियां तय करने की बातें होती हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल वही रहता है कि जब सुरक्षा के इंतजाम पहले से किए जा सकते थे, तो हादसा होने ही क्यों दिया गया?

आज हर गली और हर मोहल्ले में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी खुल रहे हैं, लेकिन क्या वहां आग से बचाव, आपातकालीन निकास और बच्चों की सुरक्षा के इंतजामों की कभी गंभीरता से जांच की जाती है?

मासूम सपनों की कीमत लापरवाही नहीं हो सकती।











भाजपा के पास सत्ता की ताकत है, मेरे पास मां, माटी, मानुष और जनता का समर्थन है’ — कल्याण बनर्जीतृणमूल कांग्रेस (TMC) के स...
11/06/2026

भाजपा के पास सत्ता की ताकत है, मेरे पास मां, माटी, मानुष और जनता का समर्थन है’ — कल्याण बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद Kalyan Banerjee ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास भले ही सत्ता और विभिन्न संस्थाओं की ताकत हो, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति पश्चिम बंगाल की जनता है। उन्होंने कहा कि “मेरे पास मां, माटी, मानुष, मेरी पार्टी और मेरे कार्यकर्ताओं का समर्थन है।”

कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में जनता का भरोसा और जमीनी कार्यकर्ताओं का साथ किसी भी राजनीतिक ताकत से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि TMC राज्य के लोगों के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। सांसद ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और जनता के बीच सक्रिय बने रहने का आह्वान किया। उनके इस बयान को भाजपा और TMC के बीच जारी राजनीतिक संघर्ष के संदर्भ में देखा जा रहा है, जहां दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।

Address

Siwan
Patna

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SY Public Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category

Nearby government services