14/11/2026
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस पर शत्-शत् नमन। 🙏
14 नवंबर केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती नहीं, बल्कि उस विचार और दूरदृष्टि को याद करने का दिन भी है, जिसने आज़ाद भारत को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। 🙏
15 अगस्त 1947 को जब देश आज़ाद हुआ, तब भारत के सामने #गरीबी, #अशिक्षा, #बेरोजगारी, #औद्योगिक पिछड़ेपन और विकास जैसी अनेक बड़ी चुनौतियाँ थीं। ऐसे कठिन दौर में पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने की दिशा में काम किया। उनके नेतृत्व में 1950 में योजना आयोग की स्थापना हुई और 1951 में देश की पहली पंचवर्षीय योजना शुरू हुई। उस समय कृषि, सिंचाई, बिजली, शिक्षा और बुनियादी ढाँचे के विकास को प्राथमिकता दी गई। 🙏
#भाखड़ा- #नांगल जैसे बड़े बाँधों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों, #वैज्ञानिक #संस्थानों और #उच्च शिक्षा के केंद्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। उनका मानना था कि किसी भी देश का भविष्य उसकी #वैज्ञानिक #सोच, #शिक्षा और #मजबूत #संस्थानों से बनता है।
लेकिन नेहरू जी की सोच केवल बड़े बाँधों और कारखानों तक सीमित नहीं थी। वे चाहते थे कि भारत विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बने। #आईआईटी जैसे #तकनीकी #संस्थानों, #वैज्ञानिक #अनुसंधान और आधुनिक शिक्षा के विस्तार को उन्होंने विशेष महत्व दिया। 🙏
वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे बच्चों के प्रति उनका विशेष स्नेह था। वे मानते थे कि बच्चे केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का भविष्य हैं। उनका बचपन सुरक्षित हो, उन्हें #अच्छी #शिक्षा मिले और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, यही एक मजबूत राष्ट्र की बुनियाद है।
आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हर बच्चे को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिले, क्योंकि आज के बच्चे ही आने वाले भारत का निर्माण करेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें याद करना इसलिए भी जरूरी है कि हम उनके विचारों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा के प्रति समर्पण को समझें। 🙏
किसी भी महापुरुष के योगदान को याद करने का सही तरीका उनके जीवन और विचारों से सीखना तथा देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाना है। 🙏
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्हें शत्-शत् नमन। 🙏