30/09/2026
🌸 जन-जागरूकता एवं बाल संरक्षण कार्यक्रम 🌸
दिनांक 29 सितंबर 2026 को विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच जन-जागरूकता एवं बाल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी , श्री अरविंद कुमार, पौड़ी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता भट्ट, जिला बाल कल्याण समिति, श्री अभिषेक नेगी,राजकीय बिशिष्ट दत्तक ग्रहण, श्रीमती शिखा खरे, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा श्रीमती पूजा नेगी, केस वर्कर, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बतौर वक्ता उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई—
🔹 बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण
🔹 POCSO Act एवं बच्चों की सुरक्षा
🔹 Child Helpline – 1098
🔹 बाल विवाह की रोकथाम
🔹 बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम
🔹 मानव तस्करी से बचाव एवं जागरूकता
🔹 बच्चों की सुरक्षा, जिम्मेदारियाँ एवं कानूनों की जानकारी
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को समझाया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, किसी भी प्रकार की असुरक्षित परिस्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सहायता लें तथा स्वयं और अपने साथियों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। साथ ही, बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों और उनके उल्लंघन के कानूनी परिणामों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अर्जुन सिंह गुसाईं एवं प्रधानाचार्य श्रीमती मीना रावत द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से जिला प्रोबेशन अधिकारी, पौड़ी श्री अरविंद कुमार जी तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं वक्ताओं का विशेष रूप से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर विद्यार्थियों को बाल अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता, सुरक्षा, जिम्मेदारी और अपने अधिकारों के प्रति समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है
“जागरूक बच्चे — सुरक्षित बच्चे — सशक्त भविष्य” 🌱✨
#बालअधिकार
#बालसंरक्षण
#जनजागरूकता