Legal and Loyal Hands

Legal and Loyal Hands हमारी सामाजिक संस्था गरीबों और वंचितों की मदद और उनके विधिक अधिकारों से अवगत करवाने के लिए प्रतिबद्ध है 🙏🏽

एक वृक्ष 🌳 माँ के नाम
12/07/2026

एक वृक्ष 🌳 माँ के नाम

लखनऊ अग्निकांड में अपनी जान गँवाने वाले सभी छात्रों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें और प...
23/06/2026

लखनऊ अग्निकांड में अपनी जान गँवाने वाले सभी छात्रों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
भगवान उन सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ्य करें।
यह त्रासदी हमें सुरक्षा मानकों पर और सख्ती से अमल करने की याद दिलाती है।
ओम शांति।

08/06/2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) क्या है? आओ जाने -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority - DLSA) ...
10/05/2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) क्या है? आओ जाने -

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority - DLSA) विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत हर जिले में गठित एक सरकारी संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी न्याय से वंचित न रहे।
DLSA के प्रमुख कार्य:
• पात्र व्यक्तियों (SC/ST, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग, कम आय वाले आदि) को मुफ्त वकील, कानूनी सलाह, दस्तावेज तैयार करना और कोर्ट फीस माफ करवाना।
• लोक अदालतों का आयोजन (जिसमें मामले सुलझाए जाते हैं, बिना लंबी सुनवाई के)।
• जेलों में कानूनी मदद, लीगल लिटरेसी कैंप, मध्यस्थता आदि।
पैनल वकील (Panel Lawyer) इसमें कैसे कार्य करते हैं?
पैनल वकील वे वकील होते हैं जिन्हें DLSA द्वारा चयनित किया जाता है। ये मुफ्त कानूनी सहायता के लिए काम करते हैं। DLSA उन्हें फीस देता है, लेकिन लाभार्थी को कुछ नहीं देना पड़ता।
पैनल वकीलों की भूमिका:
• कोर्ट में पात्र मुवक्किलों का केस लड़ना (ट्रायल, अपील आदि)।
• फ्रंट ऑफिस में सलाह देना, नोटिस/अर्जी तैयार करना।
• जेलों, लीगल क्लिनिक, कैंप में जाना और मदद करना।
• मुवक्किल को केस की प्रगति बताना, रिपोर्ट DLSA को देना।
• नैतिकता बनाए रखना और गुणवत्तापूर्ण सेवा देना।


Legal and Loyal Hands (Org.) ने Navin Hospital के साथ संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में एक सफल मुफ्त स्वा...
09/05/2026

Legal and Loyal Hands (Org.) ने Navin Hospital के साथ संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में एक सफल मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। डॉक्टर्स की टीम ने पूर्ण स्वास्थ्य जाँच, परामर्श और जरूरी दवाइयाँ मुफ्त प्रदान कीं।
🙏 हमारा उद्देश्य है — हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और समाज की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करना।
इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले Navin Hospital की पूरी टीम, राष्ट्रीय लोक अदालत के अधिकारियों और सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक धन्यवाद!
🌟 एक साथ मिलकर हम बदलाव ला सकते हैं।

07/05/2026

18/04/2026

https://x.com/advadityabhati/status/2044623083286511926?s=46

ग्रेटर नोएडा का सबसे प्रमुख सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) भी आप प्राधिकरण के टेंडर की भेट चढ़ गया है ,
ना सफ़ाई न रख रखाव ,ध्वस्त होती ग्रास ,बढ़ी हुई खरपतवार अब सुबह टहलने आए लोगो के पैर में चुभती है , हर तरफ़ खुले में कूड़ा पड़ा है ,
पहले भी कई बार शिकायत करी परंतु जू किसी भी अधिकारी के नहीं रेंगी.
जब तक टेंडर होगा तब तक तो आधे से ज्यादा पार्क खराब हो चुका होगा क्या दोबारा इसको ठीक करने में अनावश्यक पैसा ख़राब नहीं होगा ?,

फ्लावर शो के बाद अगर ऐसा होता है
तो मत किया करो ऐसे आयोजन

जिसके बाद लाखो रुपये के गमले सड़को पर फ़िकते है और पार्क जर्जर हो जाता है

क्यो नौटंकी करते हो पार्क में एक सप्ताह
आपकी शो बाजी के चक्कर में ,जो नियमित पार्क आते है उनका क्या ?

कृपया 🙏🏻 बिना टेंडर के ही सही इस पार्क की सफ़ाई और ग्रास कटिंग करावने की कृपा करे




Address

Surajpur
Greater Noida
201308

Telephone

+919891360001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Legal and Loyal Hands posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category