Lucknow Municipal Corporation

Lucknow Municipal Corporation Official Handle for Lucknow Municipal Corporation. Clean & Green Lucknow
(1)

05/09/2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा अमीनाबाद इंटर कॉलेज। 📚✨

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय महापौर आदरणीय श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दी।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन की सही दिशा देने वाले सभी गुरुजनों को सादर नमन।

#शिक्षकदिवस

05/09/2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा शिक्षक दिवस समारोह। 📚✨

अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में माननीय महापौर आदरणीय श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। छात्र-छात्राओं की गीत, संगीत एवं नृत्य से सजी शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

ज्ञान, संस्कार और बेहतर भविष्य की राह दिखाने वाले सभी गुरुजनों को सादर नमन।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

#शिक्षकदिवस

05/09/2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज एवं अमीनाबाद इंटर कॉलेज में आयोजित समारोहों में सम्मिलित हुई।

दोनों शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विविध प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन की पहली शिक्षक हमारी मां होती हैं, जो हमें जीवन के प्रारंभिक संस्कार देती हैं। इसके बाद हमारे गुरुजन शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर देश का भविष्य तैयार करते हैं।

विद्यार्थियों से अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, माननीय पार्षद श्री संजय सिंह राठौड़, माननीय पार्षद श्री मुकेश सिंह मोंटी, अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ओम प्रकाश पांडेय एवं अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. साहेब लाल मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

#शिक्षकदिवस

आज अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय महापौर आदरणीय श्रीमती...
05/09/2026

आज अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय महापौर आदरणीय श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, माननीय पार्षद श्री संजय सिंह राठौड़ एवं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ओम प्रकाश पांडेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शिक्षक ज्ञान के साथ संस्कार, व्यक्तित्व और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

#शिक्षकदिवस

बारिश के बीच लखनऊ की सुरक्षा, नगर निगम की प्राथमिकता। 🌧️तेज़ बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर निगम की टीमें ...
05/09/2026

बारिश के बीच लखनऊ की सुरक्षा, नगर निगम की प्राथमिकता। 🌧️

तेज़ बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर निगम की टीमें सक्रिय हैं। स्थिति पर लगातार नज़र रखते हुए जलनिकासी एवं आवश्यक राहत कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।

अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने वाले सभी शिक्षकों को सादर नमन।आइए, स्वच्छता और अच्...
05/09/2026

अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने वाले सभी शिक्षकों को सादर नमन।

आइए, स्वच्छता और अच्छे संस्कारों की सीख को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं

#शिक्षकदिवस

घर-घर स्वच्छता की पहल, स्वच्छ लखनऊ की ओर कदम! 🏠♻️📍 जोन–03 | वार्ड–49 | महाकवि जयशंकर प्रसाद🗓️ डोर-टू-डोर IEC जागरूकता अभ...
04/09/2026

घर-घर स्वच्छता की पहल, स्वच्छ लखनऊ की ओर कदम! 🏠♻️

📍 जोन–03 | वार्ड–49 | महाकवि जयशंकर प्रसाद
🗓️ डोर-टू-डोर IEC जागरूकता अभियान | 04 सितम्बर 2026

IEC टीम द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को स्रोत स्तर पर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, नियमित कचरा संग्रहण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही, नागरिकों को गीले कचरे से घर पर ही कम्पोस्ट बनाने के लिए प्रेरित किया गया और कचरा संग्रहण व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। 🌱

गीला-सूखा कचरा अलग रखें, स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभाएं।

स्वच्छ व्यापारिक क्षेत्र, स्वच्छ लखनऊ! 🏪♻️📍 जोन–07 | वार्ड–77 | मैथिली शरण गुप्त🗓️ वाणिज्यिक क्षेत्र जागरूकता अभियान | 0...
04/09/2026

स्वच्छ व्यापारिक क्षेत्र, स्वच्छ लखनऊ! 🏪♻️

📍 जोन–07 | वार्ड–77 | मैथिली शरण गुप्त
🗓️ वाणिज्यिक क्षेत्र जागरूकता अभियान | 04 सितम्बर 2026

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, बायो-पॉलीथीन के उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही, यूजर चार्ज की अनिवार्यता, नियमों के पालन एवं गीले-सूखे कचरे के उचित पृथक्करण की जानकारी दी गई।

स्वच्छता अपनाएं, जिम्मेदारी निभाएं और लखनऊ को स्वच्छ बनाएं। 🌱

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🦚✨भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति,...
03/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🦚✨

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए।

आइए, श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें

जय श्रीकृष्ण

#श्रीकृष्ण

Address

Lucknow Nagar Nigam, Trilokinath Marg, Lalbagh
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lucknow Municipal Corporation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share